Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

दैनिक जागरण बिहार की मई 2023 की रिपोर्ट के अनुसार नरपतगंज प्रखंड से सटे सुपौल जिला के छातापुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय ठूठी में सोमवार को एमडीएम परोसने के क्रम में बच्चों के भोजन में मरी हुई छिपकली मिली, जिसके बाद बच्चों व गांव वालों में हड़कंप मच गया। लेकिन क्या ये हड़कंप हमारा अपने जन प्रतिनिधियों के सामने झलकता है ? जिस पन्ना ज़िले के स्कुल में 40 बच्चे बीमार हो गए , क्या वोट देते समय हम ये बात सोचते है? नहीं .. बिलकुल भी नहीं सोचते। क्योंकि हम एक वोट देने की मशीन में ढल चुके है। कुछ लोग इसे मेरी ही मूर्खता करार देंगे कि मध्यान भोजन के लिए हम नेताओ को दोष क्यों दें ? लेकिन सच ये है कि जब तक कोई घटना हमारे या हमारे अपनों के साथ नहीं घटती , तब तक हम राजनितिक पार्टियों की चाटुकारिता में लगे रहते है। लोग आपको ही बार बार समझायेंगे कि हमें इन सभी पचड़ों में नहीं पड़ना चाहिए। दोस्तों, अपने देश, समाज और बच्चों के भविष्य को बदलने के लिए किसी न किसी को शुरुआत करनी पड़ेगी और वह शुरुआत स्वयं से ही होगी, इसके बाद अन्य समाज के लोगों का साथ मिलता चला जाएगा। तब तक आप हमें बताइए कि * ------ आपके गाँव या क्षेत्र में सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन की स्थिति क्या है ? *------- आपने क्षेत्र या गाँव के सरकारी स्कूलों में बच्चों को कैसा पौष्टिक खाना मिलता है क्या ? आपके अनुसार बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन का क्या मतलब है ? *------ साथ ही शिक्षा के मसले पर आपको किससे सवाल पूछने चाहिए ? और इसे कैसे बेहतर बनाया जा सकता है , ताकि हमारे देश का भविष्य आगे बढे।

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय के द्वारा संबंधित मतदाता जागरूकता के लेकर लगाए गए प्रदर्शनी का उद्घाटन सोनपुर भूमि सुधार उप समाहर्ता सुनंदा कुमारी ने फीता काटकर इसका विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के पश्चात सुनंदा कुमारी ने कही की जिला निर्वाचन शाखा सारण द्वारा मतदाताओं को उनके मत का अधिकार की जानकारी देने साथ ही 18 वर्ष पूर्ण होते ही अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए मेलार्थी को जागृत की जा रही है।

दोस्तों, लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ सक्रियता के 16 दिन पूरे होने हो हैं... लेकिन हमारा अभियान बदलाव का आगाज जारी है... इस कार्य क्रम में हमने बीते कुछ दिनों में बहुत सी कहानियां सुनी...इन सभी ने हमें प्रेरित भी किया और सोचने पर मजबूर भी...! सोचना ये है कि आखिर कैसे लिंग और पहचान, ऊँच और नीच, अमीर और गरीब, रंग और भेद के नाम पर हिंसा के इस क्रम को रोका जा सकता है..? अगर आपके पास जवाब है तो जरुर रिकॉर्ड करें. साथ ही अपने आसपास से ऐसी और भी कहानियां लेकर हमारे पास आएं... अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए फोन में अभी दबाएं नम्बर 3.

हरिहर क्षेत्र सोनपुर के नखास प्रदर्शनी एरिया में 9 दिवसीय ग्यारह कुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ आगामी 25 फरवरी को होगा जो 6 मार्च तक चलेगा।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महायज्ञ का ध्वजारोहण 28 जनवरी 2024 को होगा। इसी दिन नगर परिभ्रमण का कार्यक्रम भी आयोजित है।ध्वजारोहण के दिन से ही यज्ञ अवधि के 9 दिनों तक यज्ञ स्थल के पास बने पंडाल में प्रतिदिन प्रवचन, सत्संग का आयोजन होगा ।

कहते हैं कि कुछ कर गुजरने की मन में अगर लालसा और उमंग हो तो कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता है । जिस कार्य में जिसकी दिलचस्पी लगे वही काम कर अपने मुकाम हासिल कर सकता है। छोटे-छोटे बच्चे ,बच्चियों पठन-पाठन के साथ खेल में भी अपना परचम लहरा रहे हैं ।

हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 2023 आउटडोर गेम्स के तहत गुरुवार को शतरंज प्रतियोगिता बालिका वर्ग में हुई ।जिसमे छपरा नगर टीम विजेता हुई, उपविजेता छपरा नगर तथा तीसरा स्थान दिघवारा की टीम को प्राप्त हुआ ।