विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय के द्वारा संबंधित मतदाता जागरूकता के लेकर लगाए गए प्रदर्शनी का उद्घाटन सोनपुर भूमि सुधार उप समाहर्ता सुनंदा कुमारी ने फीता काटकर इसका विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के पश्चात सुनंदा कुमारी ने कही की जिला निर्वाचन शाखा सारण द्वारा मतदाताओं को उनके मत का अधिकार की जानकारी देने साथ ही 18 वर्ष पूर्ण होते ही अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए मेलार्थी को जागृत की जा रही है।