सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है।आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.
पिछले कुछ सालों से देश में एक नया शिगूफा छिड़ा हुआ है, एक देश एक चुनाव का, गाहे-बगाहे इसको लेकर चर्चा उठती रहती है। बीते महीने संसद के विशेष सत्र में भी इसको लेकर चर्चा उठी थी। एक देश एक चुनाव के कराने के पीछे सरकार का तर्क है कि इससे देश के संसाधनों की बचत होगी।
Transcript Unavailable.
जेंडर हिंसा के खिलाफ 16 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम, 'बदलाव का आगाज़', में आज सुनिए लोक लाज के बंधन में बंधी यह महिला जो दहेज के लोभियों के हाथों घरेलू हिंसा की सज़ा झेल रही थी, और आखिर में इसके खिलाफ उठाया उन्होंने एक कदम।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए... सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
सोनपुर मेले में सहकारिता मंत्री ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन सोनपुर मैं भी सहकारिता बैंक खोला जाए-- सोनपुर विधायक सोनपुर । विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में सहकारिता विभाग के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उदघाटन सहकारिता मंत्री सुरेन्द्र प्रसाद यादव के द्वारा मंगलवार को सहकारिता विभाग के अपर मुख्य सचिव, दीपक कुमार सिंह की उपस्थिति में फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन मंत्री ने किया। इस उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सोनपुर विधायक डा० रामानुज प्रसाद रहे । सहकारिता मंत्री द्वारा अपने उदबोधन में कहा कि सहकारिता मंडप मेले में बनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि किसान सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल कर लाभ प्राप्त कर सके और अधिक से अधिक लोगों तक सहकारिता विभाग के द्वारा ग्रामीण योजनाओं के तहत मछली, मुर्गी ,मधुमक्खी पालन का व्यवसायिक को बढ़ावा दे सके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रमुख योजनाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया। उन्होनें धान अधिप्राप्ति, बिहार राज्य फसल सहायता योजना, पैक्स सदस्यता संबंधित योजना, जन औषधि योजना एवं अन्य योजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार पेट्रोल पंप, कॉमन सेंटर, जन औषधि केंद्र जगह-जगह खोल रहा है जिससे ग्रामीणों को सुविधा उपलब्ध किया जा सके। सभी प्रखंड में बाजार समिति का गठन किया जा रहा है । वही विधायक डॉ रामानुज प्रसाद द्वारा सहकारिता विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना किया । विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने कहा कि सरकार अगर किसानों को बेहतर सुविधा, सहायता उपलब्ध कराती है तो उन्हें स-समय से खाद, बीज एवं सरकार की योजनाओं की जानकारी स- समय से दें। विधायक ने मंत्री से माँग किया है कि सोनपुर में भी एक सहकारिता बैंक खोला जाए जिससे यहां के किसान लाभान्वित हो सके।विश्व प्रशिद्ध सोनपुर मेला जो सिमटती जा रही है उसे विस्तार किया जाए। अपर मुख्य सचिव, सहकारिता विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया। सहकारिता मंडप में राज्य के विभिन्न सहकारी समितियों में अपने समिति से संबंधित उत्पाद का प्रर्दशनी-सह बिक्री स्टॉल लगाया गया जिसमें प्रमुख रूप से बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी फेडरेशन लि0, बिहार राज्य सहकारी बैंक लि०, पटना, मिर्जानगर ग्रामोदय सहकारी समिति लि० वैशाली, हाजीपुर कृषक साख सहयोग समिति लि०, वैशाली, हाजीपुर प्राथमिक कृषि स्वावलम्बी सहकारी समिति लि०, वैशाली, प्रगति स्वावलम्बी सहयोग समिति लि०, कॉमफेड (सुधा), शाहीर प्राथमिक बुनकर सहयोग समिति, पटना, अरवल प्रखंड मधुमक्ख्खी पालन सहयोग समिति एवं के० जी० एन० धुरद सहयोग समिति, सोनपुर द्वारा अपने उत्पादों का प्रर्दशनी लगायें। जिसे उपस्थित लोगों द्वारा काफी सराहा गया। बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी फेडरेशन लि0, बिहार द्वारा मंचासीन पदाधिकारियों कों सम्मानित किया गया। विभागीय योजनाओं के संबंध में लाइभ कॉउन्टर बनाया गया। मंच का संचालन कामेश्वर ठाकुर, संयुक्त निबंधक, अंकेक्षण, द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अपर निबंधक, सहयोग समितियों शशि शेखर सिन्हा एवं जवाहर प्रसाद, श्री मनोज कुमार सिंह, प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य सहकारी बैंक लि०, पटना, एवं अन्य मुख्यालय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विलक्षण केंदीय सहयोगी बैंक के अध्यक्ष श्री मित्र राण प्रसाद भी उपस्थित रहे। सहकारिता विभाग की योजनाओं के संबंध में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया जो काफी उत्साहवर्द्धक एवं आकर्षक रहा। बिहार राज्य सहकारी बैंक के माध्यम से भी नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। अंत में कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन अमृताश ओझा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, वैशाली द्वारा किया गया।
