Transcript Unavailable.
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा पूसा डिकंपोजर क्या है और खेत में इसके क्या लाभ है इसके बारे में जानकारी दे रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
जेंडर हिंसा के खिलाफ चलने वाले इस कार्यक्रम, 'बदलाव का आगाज़', में आज सुनिए प्रियंका जी को, जिनका कहना है कि जब तक एक ट्रांसजेंडर या कहें ख़ुद को महिला और पुरुष के दायरे में ना रखने वाले हर इंसान को इंसान नहीं समझा जाएगा, उनके ख़िलाफ़ समाज में फैली हिंसा और नफ़रत कम नहीं होगी
छपरा रेल खंड के दिघवारा स्टेशन पर तीन बोतल अंग्रेजी शराब एवम 96 अदद फ्रूटी अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । इस बात की जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर रूपेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि गाड़ी संख्या 05080 डाउन एसीपी का हॉर्न देते हुए दिघवारा स्टेशन पर रुक गई।
जाति आधारित सर्वे अगर नहीं होता तब यह पता नहीं चलता की बिहार की सभी जातियों को मिलाकर 94 लाख ऐसे लोग हैं जिनके जीविकोपार्जन का कोई आधार नहीं।अब उन्हें आत्मनिर्भर किया जाएगा ।यह योजना इस लक्ष्य को पूरा करने में लगभग 5 वर्ष का समय लग जाएगा ।
प्रतिभा को कोई रोक नहीं सकता। उसे सफलता जरूर मिलती है। सफलता के लिए एकाग्र होकर दृढ़ निश्चय के साथ अनवरत प्रयास जरूरी है। उक्त बातें एसडीआरएफ के अधिकारी मालिक कुमार ने शुक्रवार को कही। वे हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पवेलियन में युगान्तर द्वारा आयोजित मुकरी/पहेली प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करने के बाद उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे।
भाजपा बिहार प्रदेश द्वारा पूर्व जिला उपाध्यक्ष लालबाबु कुशवाहा जो सोनपुर के बाकरपुर निवासी को सिवान जिला प्रभारी एवं भाजपा युवा मोर्चा सिवान जिला के पूर्व प्रभारी डॉ. आशुतोष कुमार रितेश को भाजपा युवा मोर्चा में क्षेत्रीय प्रभारी का दायित्व मिलने पर शुक्रवार को बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पहुँच कर पूजा अर्चना किया ।
श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष 2023 में हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में दो दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन मंत्री सुरेंद्र राम, श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार के द्वारा शुक्रवार को दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
Transcript Unavailable.
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए...
