Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

लड़कियों और महिलाओं के ख़िलाफ़ हो रही हिंसा रोकने के लिए शुरू हुए इस प्रोग्राम में आपका स्वागत है। किसी भी तरह की हिंसा रोकने के लिए समाज में रहने वालों के सोच-विचार बदलना बहुत ज़रूरी है।आज इस बारे में हम बात करेंगे पुरुषों के योगदान को लेकर और जानेंगे कि पुरुष किस तरह महिला कल्याण और सशक्तिकरण को बढ़ावा दे सकते है।पुरुषों की भागीदारी से जेंडर के नाम पर होने वाली हिंसा को कैसे ख़त्म किया जा सकता है। अपने विचार ज़रूर रिकॉर्ड करें, फोन में नंबर 3 दबाकर।

दोस्तों, अगर गौर किया जाए तो हमारे आसपास होने वाली छोटी—बड़ी लड़ाईयों, झगड़ों, बहस और नाखुशी के पीछे की वजह अधिकारों का हनन है। महिला है तो उससे आत्मनिर्भर बनने का अधिकार छीन लिया जाता है, बच्चा है तो पढने का, किसी से जाति के नाम पर तो किसी से गरीबी के नाम पर अधिकारों का हनन जारी है और यही है फसाद की वजह। आज जब हम 10 दिसंबर को मानव अधिकार दिवस मना रहे हैं तो फिर एक बार इस विषय पर बात करना जरूरी हो जाता है

Transcript Unavailable.

सोनपुर हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में शनिवार को पर्यटन विभाग के मुख्य मंच से सारण जिला के शिक्षा विभाग की ओर से सांस्कृतिक सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया गया। जिसमें कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय,गड़खा एवम कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय,तरैया के अलावे वेद नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीत एवम नृत्य की प्रस्तुति कर दर्शकों का मन मोह लिया। छात्राओं की हर प्रस्तुति के बाद देर तक दर्शकों की तालियां सुनाई देती रही। कार्यक्रम की शुरुआत केपीएसपी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,गंगाजल सोनपुर की संगीत शिक्षिका रीना कुमारी ने भजन जो प्रेम गली में आए नहीं,प्रीतम का ठिकाना क्या जाने से की। उसके बाद कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय,गड़खा की मूक बधिर छात्राओं ने बिहार के कई पारंपरिक लोक नृत्यों की प्रस्तुति कर दर्शकों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के पर्यटन विभाग के मुख्य मंच पर दो दिवसीय हरिहर क्षेत्र महोत्सव का शनिवार की शाम उद्घाटन करते हुए कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय के द्वारा मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग आलोक कुमार मेहता कला संस्कृति एवं युवा विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती हरजोत कौर बम्हरा, जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह, श्रीमती रूबी निर्देशक संस्कृति कार्य, श्रीमती प्रियंका रानी, उप विकास आयुक्त एवं अन्य गणमान्य अतिथि की उपस्थिति में उद्घाटन दीप प्रज्वलित करके आरंभ किया गया । मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा कई अनुठे पहल की शुरुआत की जा रही है । आने वाले दिनों में राज्य के अनेक जिलों में संगीत विद्यालय खोले जाएंगे। इससे स्थानीय कलाकारों को भी अपनी मेघा प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां काफी दिनों से कार्यक्रम हो रहा है। ऐसे कार्यक्रमों में कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने तथा दिखाने का एक बेहतर अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि विभाग इस पर काम कर रहा है । अधिक से अधिक कलाकारों को प्रतिभावान बनाया जा सके।इस मेले की यह परंपरा रही है कि यहां तीन दिवसीय हरिहर क्षेत्र महोत्सव का मेले के बीच आयोजन किया जाता है इस महोत्सव के दौरान तीन दिनों तक देश के नामी गिरामी कलाकारों के कला की प्रस्तुति होती है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

सोनपुर विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला में शनिवार की शाम आयोजित पवित्र नारायणी की महाआरती देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महाआरती में वाराणसी और हरिद्वार जैसा नजारा दिख रहा था। यहां के प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर के सामने कालीघाट पर जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के सौजन्य से आयोजित इस महाआरती के समय नदी के किनारे दीपों की कतारें सजी हुई थी। धनुष कुटीर आश्रम के संत बालक दास के नेतृत्व में आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ महाआरती का अनुष्ठान संपन्न किया । कार्यक्रम संयोजक एसडीओ कुमार निशांत विवेक एसडीपीओ नवल किशोर समेत अनेक पदाधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित थे। नारायणी महाआरती का शुभारंभ महंत महेन्द्र दास, महंत रघुवर दास, महंत रामविपिन दास ने दीप प्रज्जवलित कर की। समाजसेवी लालबाबू पटेल मौजूद रहे ।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें

सोनपुर हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 2023 आउटडोर गेम्स के तहत शनिवार को शतरंज प्रतियोगिता बालक वर्ग का हुआ। जिसमे छपरा नगर टीम विजेता हुई, छपरा सदर उपविजेता तथा तीसरा स्थान दरियापुर की टीम बनी।कुल नौ बालक वर्ग की टीमें भाग ली। शतरंज प्रतियोगिता के संयोजक यशपाल सिंह ने बताया कि सारण जिले के प्रत्येक अनुमंडल से तीन- तीन टीमें हिस्सा ली। कुल 36 बालक इस प्रतियोगिता की हिस्सा लिये।विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर मुख्य रूप से हिंदुस्तान ब्यूरो चीफ वैशाली विनय मणि त्रिपाठी, कुस्ती संघ के सचिव विनय कुमार,यशपाल सिंह, पंकज चौहान, राजेश शुभांगी,संजय कुमार सिंह, सुजीत कुमार ,मृत्युंजय कुमार, सन्नी कुमार,शुभम कुमार, दीपक कुमार, सुजीत कुमार, विवेक कुमार, ज्योति कुमारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

Transcript Unavailable.