सोनपुर हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में शनिवार को पर्यटन विभाग के मुख्य मंच से सारण जिला के शिक्षा विभाग की ओर से सांस्कृतिक सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया गया। जिसमें कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय,गड़खा एवम कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय,तरैया के अलावे वेद नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीत एवम नृत्य की प्रस्तुति कर दर्शकों का मन मोह लिया। छात्राओं की हर प्रस्तुति के बाद देर तक दर्शकों की तालियां सुनाई देती रही। कार्यक्रम की शुरुआत केपीएसपी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,गंगाजल सोनपुर की संगीत शिक्षिका रीना कुमारी ने भजन जो प्रेम गली में आए नहीं,प्रीतम का ठिकाना क्या जाने से की। उसके बाद कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय,गड़खा की मूक बधिर छात्राओं ने बिहार के कई पारंपरिक लोक नृत्यों की प्रस्तुति कर दर्शकों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।