सोनपुर हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 2023 आउटडोर गेम्स के तहत शनिवार को शतरंज प्रतियोगिता बालक वर्ग का हुआ। जिसमे छपरा नगर टीम विजेता हुई, छपरा सदर उपविजेता तथा तीसरा स्थान दरियापुर की टीम बनी।कुल नौ बालक वर्ग की टीमें भाग ली। शतरंज प्रतियोगिता के संयोजक यशपाल सिंह ने बताया कि सारण जिले के प्रत्येक अनुमंडल से तीन- तीन टीमें हिस्सा ली। कुल 36 बालक इस प्रतियोगिता की हिस्सा लिये।विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर मुख्य रूप से हिंदुस्तान ब्यूरो चीफ वैशाली विनय मणि त्रिपाठी, कुस्ती संघ के सचिव विनय कुमार,यशपाल सिंह, पंकज चौहान, राजेश शुभांगी,संजय कुमार सिंह, सुजीत कुमार ,मृत्युंजय कुमार, सन्नी कुमार,शुभम कुमार, दीपक कुमार, सुजीत कुमार, विवेक कुमार, ज्योति कुमारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
