“यह देश संविधान से चलता है’, यह एक लाइन जो हम हर दूसरे दिन किसी न किसी के मुंह से सुनते ही रहते हैं। सविंधान पर इतनी आस्था के बाद भी देश में संविधानिक मूल्यों की भावनाओं का अभाव है। संविधान के प्रति पैदा हुए इस "अभाव" के भाव के लिए वही लोग जिम्मेदार हैं, जो हर एक बात पर कहते हैं कि यह देश संविधान से चलता है।

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में नगर विकास एवं आवास विभाग की प्रदर्शनी का रविवार की शाम उद्घाटन हुआ। इसका विधिवत उद्घाटन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने किया। इस क्रम मेंनगर आयुक्त सुमित कुमार , सारण के डीएम अमन समीर तथा सोनपुर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रंजीत कुमार ,नगर जेई मनोरंजन कुमार मौजूद रहे। उद्घाटन के उपरांत श्री मल्ल ने लगायी गयी प्रदर्शनी का मुआयना किया। प्रधान सचिव के पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। दूसरी ओर विभाग के प्रधान सचिव से मिलने के लिए सोनपुर नगर पंचायत की उपाध्यक्ष अंजली कुमारी ,वार्ड संख्या 10 की पार्षद रेणु कुमारी तथा वार्ड संख्या 13 के वर्तमान पार्षद एवं पूर्व नगर अध्यक्ष अमजद हुसैन तथा वार्ड पार्षद सुनील कुमार सहित अन्य पार्षदों ने बाहर खड़े रहे। इन पार्षदों का आरोप था कि उन्हें न इस कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया और ना ही उन्हें प्रधान सचिव से मिलने दिया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें

कम्युनिटी पुलिस कैंप में निःशुल्क बनेंगे मेलार्थी को आयुष्मान कार्ड सांसद रूढ़ि ने मेला में आयुष्मान कार्ड के अस्थाई कैंप का किया उद्घाटन सोनपुर । विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला क्षेत्र में कम्युनिटी पुलिस के कैंप पर छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूडी का आगमन हुआ। एवं उनके द्वारा मेला में आयुष्मान कार्ड के अस्थाई कैंप का उद्घाटन किया गया। उन्होनै बताया गया कि पूरे मेले अवधि तक यहां कार्ड बनेगा और यही से वितरण भी होगा। उनके द्वारा कम्युनिटी पुलिस के संयोजक राजीव मुनमुन एवं सभी सदस्यों को उनके द्वारा किए जा रहे हैं सेवा की सराहना की गई। इस मौके पर उनके साथ विधायक कृष्ण कुमार मंटु के अलावा राजकिशोर सिंह ,सतनारायण सिंह, अतुल कुमार सिंह, लगन कुमार पांडे, सोनू सिंह महेश सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सोनपुर महिला एवं बाल विकास निगम तथा जीविका के संयुक्त तत्वधान में लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान के तहत नई चेतना पहला बदलाव की ओर से जागरूकता रैली अनुमंडल कार्यालय से रविवार को आंगनबाड़ी सेविका एवं जीविका दीदी के साथ रैली आयोजित की गई । जिसका विधिवत शुभारंभ साराण डीएम अमन समीर ,सोनपुर एसडीओ कुमार निशांत विवेक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस जागरूकता रैली में कुमारी अनुपम डीपीओ आईसीडीएस, विभा कुमारी डीएमएल सारण, मधुबाला सीए सारण, बीडीओ डॉक्टर सुदर्शन कुमार,सीओ विश्वजीत सिंह ,अरुण कुमार डीपीएम जीविका, सीडीपीओ श्वेता कुमारी ,बीपीएम सोनपुर स्वाति कुमारी ने इस रैली में भाग लेकर अनुमंडल कार्यालय से सभी आंगनबाड़ी सेविका और जीविका दीदी ने सोनपुर अनुमंडल कार्यालय होते हुए मुख्य सड़क मार्ग के रास्ते होकर सोनपुर मेले के मुख्य पंडाल में पहुंची जहां पूरे सड़क मार्ग पर रैली के माध्यम से लोगों को लैंगिग हिंसा साहित्य अन्य सामाजिक कुरीतियों को लेकर लोगो मे जागरूकता को।लेकर बैनर,तख्तियां पर लिखी गयी स्लोगन के साथ मुख पंडाल सोनपुर मेला में पहुँची जहां पर लेगिंग हिंसा पर चर्चा किया गया ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला न केवल लोगों का मनोरंजन कर रहा है बल्कि ज्ञान वर्धन का केंद्र भी बना हुआ है। प्रतिदिन यहां राज्य के कोने-कोने से स्कूली बच्चों का जत्था अपने शिक्षकों के साथ शैक्षणिक परिभ्रमण पर पहुंच रहा है। शिक्षक शिक्षिकाएं बच्चों को कतार में अनुशासित तरीके से मेला घूमते हैं और उन्हें ज्ञान विज्ञान से अवगत कराते हैं। इस बीच उन्हें हरिहर क्षेत्र मेले का इतिहास भी बताया जाता है। एसएस इंटरनेशनल स्कूल बाकरपुर से विद्यालय के बच्चों को लेकर सोनपुर मेला घूमाने पहुची शिक्षिका हर्षा शर्मा बताती है की बच्चों को मेला घूमाने के साथ-साथ बाबा हरिहरनाथ के धार्मिक महत्व की भी जानकारी दी जा रही है। स्कूली बच्चों के ज्ञानवर्धन के लिए जहां अनेक प्रदर्शनी स्टाल लगाए गए हैं। इन प्रदर्शनियों में हुनरमन्दो के बनाए गए उत्पाद को दिखाकर बच्चों को स्वावलंबन की राह भी दिखाई जाती है। इसके पहले मेले में बने विभिन्न स्थानों के सेल्फी पॉइंट पर बच्चों के अलावा शिक्षक शिक्षिका भी बारी-बारी से सेल्फी लेते हैं। झूले और अनेक प्रकार के मनोरंजन के साधनों का वे लोग लुफ्त उठाते हैं।मेले में गहमा गहमी के बावजूद अनुशासित ये बच्चे संपूर्ण मेला घूम कर पुनः मेले के बाहर लगी अपने वहां पर सवार होकर अपने घर की ओर लौट जाते हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में राष्ट्रीय परीक्षण शाला उपभोक्ता मामले खाद एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार की अपर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार की शांतमनु ने फीता काट कर प्रदर्शनी का उद्घाटन रविवार को किया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में राष्ट्रीय प्रशिक्षण शाला उपभोक्ता मामले खाद एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य राज्य के कोने-कोने से आने वाले मेलार्थी को किसी प्रकार के सामग्री की गुणवत्ता की जानकारी अवगत कराना साथ ही खान-पान ,दवा, खाद्य सामग्री अन्य बस्तुओ की उपयोग में आने वाले सामग्री की गुणवत्ता को जाँचने पड़खने एवं किसी तरह के मिलावटी या अवगुणता के कमी या गलत होती है तो इसकी जानकारी विभाग को दे ।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.