विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला न केवल लोगों का मनोरंजन कर रहा है बल्कि ज्ञान वर्धन का केंद्र भी बना हुआ है। प्रतिदिन यहां राज्य के कोने-कोने से स्कूली बच्चों का जत्था अपने शिक्षकों के साथ शैक्षणिक परिभ्रमण पर पहुंच रहा है। शिक्षक शिक्षिकाएं बच्चों को कतार में अनुशासित तरीके से मेला घूमते हैं और उन्हें ज्ञान विज्ञान से अवगत कराते हैं। इस बीच उन्हें हरिहर क्षेत्र मेले का इतिहास भी बताया जाता है। एसएस इंटरनेशनल स्कूल बाकरपुर से विद्यालय के बच्चों को लेकर सोनपुर मेला घूमाने पहुची शिक्षिका हर्षा शर्मा बताती है की बच्चों को मेला घूमाने के साथ-साथ बाबा हरिहरनाथ के धार्मिक महत्व की भी जानकारी दी जा रही है। स्कूली बच्चों के ज्ञानवर्धन के लिए जहां अनेक प्रदर्शनी स्टाल लगाए गए हैं। इन प्रदर्शनियों में हुनरमन्दो के बनाए गए उत्पाद को दिखाकर बच्चों को स्वावलंबन की राह भी दिखाई जाती है। इसके पहले मेले में बने विभिन्न स्थानों के सेल्फी पॉइंट पर बच्चों के अलावा शिक्षक शिक्षिका भी बारी-बारी से सेल्फी लेते हैं। झूले और अनेक प्रकार के मनोरंजन के साधनों का वे लोग लुफ्त उठाते हैं।मेले में गहमा गहमी के बावजूद अनुशासित ये बच्चे संपूर्ण मेला घूम कर पुनः मेले के बाहर लगी अपने वहां पर सवार होकर अपने घर की ओर लौट जाते हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।