सोनपुर में नौका दौड़ प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत नौका दौड़ प्रतियोगिता में दो पक्ष के नाविकों में हुई मारपीट , आधे दर्जन नाविक हुआ चोटिल सोनपुर । विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए गए नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कालीघाट पर मंगलवार को किया गया । जिसमे नौका दौड़ प्रतियोगिता के दौरान दो पक्षों में जमकर नाविकों में लाठी डंडे मुक्का फैट से जमकर मारपीट हो गई। जिसमें आधे दर्जन नाविक चोटिल हो गए । जिसमें कुछ नविको का आरोप था कि जिला प्रशासन द्वारा प्रतियोगिता में शामिल नाविकों को हरी झंडी नहीं दिखाई गई, तभी 17 नाव में से करीब 10 नाव खुल गई, और अपने गंतव्य तक पहुंच गया था।जिसको लेकर हाजीपुर और सोनपुर के नाविक दो पक्ष में बंट गए, और मारपीट करना शुरू कर दिए। मारपीट में कई लोग चोटिल हो गए। मारपीट के दौरान उपस्थित स्थानीय पुलिस के द्वारा मामले को शांत कराया गया। जिसके बाद पुनः नौका दौड़ कार्यक्रम करवाने का निर्णय लिया गया है। नौका दौड़ प्रतियोगिता में हरिहरनाथ ओपी प्रभारी अमित कुमार ने पुराने गंडक पुल से सोनपुर के कुल 13 नाव को हरी झंडी दिखाकर कालीघाट के लिए रवाना किया । सभी नावों पर तीन-तीन नाविक सवार थे । इस नौका दौड़ प्रतियोगिता में एक नाविक -दूसरे नाविक से आगे आने के लिए आकुल व्याकुल बेचैन रहे । कोई बाबा हरिहरनाथ की जय जयकारे लग रहे थे तो कोई काली मां की तो कोई गंगा मईया की जय जयकारे लगाते हुए एक- दूसरे से आगे बढ़ने के लिए बैचैन रहे । दूसरी बार हुई नौका दौड़ प्रतियोगिता में हाजीपुर के नाविक वंचित रह गए । इस तरह से नौका दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय और तृतीय स्थान लाया गया । जिसमें प्रथम स्थान 7 नंबर नाविक जबकि द्वितीय स्थान 9 नंबर नाविक ,तृतीय स्थान 11 नंबर नविको ने लाया । प्रथम स्थान में 7वां नाव जिसका नाविक भोला साहनी ,भारत सहनी ,मुन्नी साहनी वही दूसरे स्थान पर 9 वां नाव में सवार नाविक नरेश सहनी ,बादल कुमार ,रोशन कुमार रहे जबकि तृतीय स्थान में 11वां नाव के नाविक विजय सहनी, देव पूजन सहनी और जितेंद्र साहनी रहा। सभी जीते हुए नाभिकों को अंग वस्त्र व शील्ड देकर हरिहरनाथ ओपी प्रभारी अमित कुमार ने सम्मानित किया। नौका दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी सोनपुर के नाविकों को अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया गया । उपस्थित सैकड़ो दर्शको ने इस नौका दौड़ प्रतियोगिता को देखकर कहा कि प्रशासन व संचालक की विधि व्यवस्था के लापरवाही के कारण यह मारपीट की घटना हुई है। अगले साल कालीघाट से नौका दौड़ प्रतियोगिता हुआ था जो पुराने गंडक पुल के पास सभी नाविकों पहुंचकर पुनः कालीघाट आने के बाद प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान आने वाले नाविकों पुरस्कृत किया गया था लेकिन इस बार नौका दौड़ प्रतियोगिता में भी स्थान में कटौती की गई है। प्रशासनिक पुलिस बल की काफी कमी हुई थी जिसके कारण से यह मारपीट की घटना हुई है। नौका दौड़ प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर का हिस्सा लेने वाले संत बालक बाबा, शिक्षक राजेश शुभांगी ,समाजसेवी लाल बाबू पटेल ,डॉ सत्येंद्र कुमार,दिनेश सहनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे । क्या कहते हैं अधिकारी एएसआई जयराम महतों ने बताया की नौका दौड़ कार्यक्रम का शुभारंभ करने को लेकर हरी झंडी नहीं दिखाई गई थी। कुछ लोग नाव लेकर चल दिए। इसी को लेकर लोग मारपीट करने लगे।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा केले के फसल में रोग नियंत्रण के बारे में जानकारी दे रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

सोनपुर जिला प्रशासन सारण के तत्वाधान में एक्स्ट्रा सी सोसाइटी के द्वारा हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में पहली बार सोनपुर माइंडफेस्ट 2023 का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा संगत ग्रैंड सोनपुर में आयोजित क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड एवं माइंड ब्लोइंग क्विज प्रतियोगिता में राज्य के करीब 300 बच्चों एवं बच्चियों ने हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को विवेक कुमार, विकास आयुक्त, बिहार सरकार , संतोष कुमार मल्ल ,प्रधान सचिव नगर विकास विभाग, बिहार सरकार, अमन समीर जिला पदाधिकारी सारण , सुमित कुमार नगर आयुक्त सारण ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी सारण अमर समीर ने अतिथियों को हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने घोषणा किया कि कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए एवं बच्चों के उत्साह वर्धन हेतु सोनपुर मेला में प्रत्येक वर्ष इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।वहीं अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर निशांत विवेक ने सोनपुर के ऐतिहासिक महत्व पर सोनपुर के विद्यालय के बच्चों द्वारा निर्मित पेंटिंग से आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। इस प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते हुए विवेक कुमार विकास आयुक्त बिहार सरकार ने अपने उद्बोधन में कहा कि सोनपुर एक ऐतिहासिक एवं पौराणिक धरती है। यहां पर नियमित इस प्रकार के कार्यक्रम कराए जाने चाहिए। इससे बच्चों में उत्साहवर्धक वातावरण का निर्माण होता है।इस मेले में क्विज प्रतियोगिता एवं क्रॉसवर्ड की प्रतियोगिता बच्चों में आगे बढ़ने और सीखने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारी गण भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा सोनपुर माइंडफेस्ट 2023 क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अदया सिंह ने द्वितीय स्थान श्रद्धा श्री ने एवं तृतीय स्थान शिवम कुमार ने प्राप्त किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर नल जल योजना को ऑपरेट कर रहे ऑपरेटर नलजल खराब होने पर उनके खाते में सीधे विभाग पैसे भेजेगा। ग्रामीण क्षेत्र के नलजल पीएचइडी विभाग देख- रेख करेगी उक्त बातें पीएचइडी के मंत्री ललित कुमार यादव ने कहीं।वे सोमवार की शाम विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में लगाई गई लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की प्रदर्शनी का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन के उपरांत प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। उद्घाटन के उपरांत उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।इसके पूर्व विभागीय अधिकारियों ने मंत्री को प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र देकर उन्हें स्वागत किया। इसी बीच पत्रकारो से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ग्रामीण तथा शहरी इलाकों में शुद्ध पेय जल पहुंचाने के लिए संकल्पित है। मेले में प्रदर्शनी लगाने का मुख्य उद्देश्य मेले में राज्य के कोने-कोने से आने वाले लोगों को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी को देखें और समझ कर अपने गांव और शहर को स्वच्छ और सुंदर रखें ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर नदियों में स्नान के दौरान थोड़ी सी चूक हो जाने पर लोगों की जान चली जाती है। ऐसे में तैराकी सीखना ,सिखलाना बहुत ही जरूरी है। तैराकी सीखने के बाद लोग नदियों में स्नान के दौरान अप्रिय घटनाएं होने से बच भी सकती है और लोगों को बचाने में मददगार भी साबित हो सकते है । सरकार ने नदी क्षेत्र के आसपास की लोगों को तैराकी के प्रशिक्षण देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है जिससे अप्रिय घटना होने से बचा जा सके। सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत सबलपुर में तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बिहार तैराकी संघ के तत्वावधान में सारण तैराकी संघ द्वारा सोनपुर के सबलपुर मे कुमार घाट से सुखदेव घाट के बीच लगभग 3 किलोमीटर की "मिश्रिलाल महेंद्र चौधरी ओपन गंगा मिनी मैराथन स्विमिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे 30 से अधिक तैराकों ने भाग लिया। 10 सफल तैराकी में सफल प्रतियोगियो को मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। जिसमे प्रथम अंकित ,दुतीय मनीष ,तृतीय चंदन कुमार को सम्मानित किया गया । तैराकी प्रतियोगिता के अवसर पर बिहार तैराकी राज्य सचिव रामबिलास पाण्डेय ने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही धर्म के सभी साधन सुलभ हो सकते हैं, इसलिये कहा गया है कि स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास है। स्वस्थ मस्तिष्क ही स्वस्थ चिंतन को जन्म दे सकता है। तैराकी परम्परा को आगे बढ़ाने की जरूरत है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

सोनपुर कला संस्कृति एवम युवा विभाग बिहार सरकार एवम जिला प्रशासन सारण द्वारा आयोजित हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला आउटडोर खेल कार्यक्रम के तहत आयोजित तीन दिवसीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को बालक वर्ग का सेमी फाइनल एवम फाइनल मैच खेला गया। जिला नजारत उप समाहर्ता रजनीश कुमार राय एवम जिला खेल पदाधिकारी मो शमीम अंसारी के देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मढ़ौरा अनुमंडल के मशरक प्रखंड की टीम ने छपरा सदर प्रखंड के बनियापुर को 18 - 12 गोल के अंतर से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया प्रतियोगिता में बनियापुर के टीम को उपविजेता ट्रॉफी मिली। मशरक टीम में अधिकांश खिलाड़ी राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक तो बनियापुर टीम में अधिकांश खिलाड़ी संत जलेश्वर एकेडमी बड़ा लौवा के थे। सेमी फाइनल में सदर छपरा से लहलादपुर जबकि मढ़ौरा के पानापुर की टीम पराजित हो बाहर हो गई।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पेवेलियन में आपदाओं के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। मेला घूमने आए लोग बड़ी संख्या में पेवेलियन के विभिन्न स्टॉल पर पहुंचकर आपदाओं से जुड़ी जानकारियां हासिल कर रहे हैं। नुक्कड़ नाटक, पपेट शो, बाइस्कोप, पेंटिंग्स और पहेलियां-मुकरियां प्रतियोगिता में मेलार्थी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी कड़ी में आज (मंगलवार) को दिव्यांग बच्चे मूक अभिनय (माइम शो) का प्रदर्शन करेंगे। सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बैजलपुर फकीर, सोनपुर के 45 बच्चों ने पेवेलियन का भ्रमण किया। यहां आपदाओं पर केंद्रित चित्रकला प्रतियोगिता सहित विभिन्न स्टॉल पर संचालित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। प्राधिकरण की ओर से बच्चों के बीच टीशर्ट, टोपी, टाॅफी, स्केच पेन पेंसिल, रबर आदि का वितरण किया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर जिला प्रशासन सारण द्वारा खेल प्रतियोगिता 11 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक डाक बंगला मैदान सोनपुर में आयोजित हो रखी है। जिसमे (सोनपुर में आउटडोर कार्यक्रम के तहत आयोजित वाली वॉल पुरुष की प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में छपरा, सोनपुर, दिघवारा, रिविलगंज ने प्रवेश किया। प्रतियोगिता में कुल 9 अनुमंडल खेलाड़ी हिस्सा ले रही है। सोनपुर के आयोजित मैच में सोमवार को सोनपुर (परिचमी) मढ़ौरा को 2-0 से जबकि छपरा सदर ने मढ़ौरा 2-0, वही दिघवारा ने सोनपुर पूर्वी को 2-0 से रविलगंज ने दरियापुर को 2-0 से तथा सोनपुर पश्चिमी ने रिविलगंज को 2-1 से पराजित किया। प्रतियोगिता नजारत उपसमाहर्ता रजनिश कुमार , अनुमंडल पदाधिकारी निशांत विवेक , जिला खेल पदाधिकारी सारण समीम अंसारी , राजेश शुभांगी स्पोर्टस इवेंट मैनेजर, वालीवॉल के संयोजक किशोर कुणाल, किंक (एथनिक ) संजय कुमार , अवधेश प्रसाद तकनिकी पदाधिकारी , निलाम मुंजन, भोला कुमार , अमर ,पंकज चौहान, सुजीत कुमार, प्रियंका कुमाठी ,आदित्य कुमार आदि के देख रेख में प्रतियोगिता आयोजित किया गया ।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें

सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

जेंडर हिंसा के खिलाफ चल रहे हमारे इस कार्यक्रम बदलाव का आगाज़ में आज सुनिए यशस्विनी जी को, जो जेंडर आधारित हिंसा पर कानूनी मामलों की जानकार हैं। यशस्विनी जी का कहना है कि अगर हिंसा है तो उसे करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का कड़ा प्रावधान भी है. बस जरूरत है तो... कदम बढ़ाने की!