सोनपुर नल जल योजना को ऑपरेट कर रहे ऑपरेटर नलजल खराब होने पर उनके खाते में सीधे विभाग पैसे भेजेगा। ग्रामीण क्षेत्र के नलजल पीएचइडी विभाग देख- रेख करेगी उक्त बातें पीएचइडी के मंत्री ललित कुमार यादव ने कहीं।वे सोमवार की शाम विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में लगाई गई लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की प्रदर्शनी का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन के उपरांत प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। उद्घाटन के उपरांत उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।इसके पूर्व विभागीय अधिकारियों ने मंत्री को प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र देकर उन्हें स्वागत किया। इसी बीच पत्रकारो से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ग्रामीण तथा शहरी इलाकों में शुद्ध पेय जल पहुंचाने के लिए संकल्पित है। मेले में प्रदर्शनी लगाने का मुख्य उद्देश्य मेले में राज्य के कोने-कोने से आने वाले लोगों को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी को देखें और समझ कर अपने गांव और शहर को स्वच्छ और सुंदर रखें ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।