Transcript Unavailable.
विश्व प्रशिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में सुमित कुमार सिंह मंत्री, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार पटना के द्वारा मेले में लगायी गयी स्टॉल का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विभाग के सचिव, लोकेश कुमार सिंह एवं विभाग के वरीय पदाधिकारीगणों के साथ अनुमंडल पदाधिकारी कुमार निशांत विवेक,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवल किशोर ,सोनपुर बीडीओ डॉ सुदर्शन कुमार,सीओ विश्वजीत सिंह सोनपुर उपस्थित थे। इस अवसर पर मंत्री ने बताया कि विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के अंतर्गत दो प्रक्षेत्र-यथा तकनीकी शिक्षा तथा वैज्ञानिक शोध एवं सेवाएँ है। राज्य के सामाजिक आर्थिक एवं सर्वांगीण विकास में तकनीकी शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल पर 12 दिसंबर से अपनी 7 सूत्री मांगों को लेकर सोनपुर मुख्य डाक घर के सामने ग्रामीण डाक सेवकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के विरुद्ध नारेबाजी भी की । सभी ग्रामीण डाक सेवकों की मांग है कि उन्हें आठ घंटे काम और पेंशन और सेवाओं को बढ़ाने और तेज करने के लिए सभी शाखा कार्यालय में विओ को लैपटॉप, प्रिंटर ,बैंड बेड नेटवर्क पहुंच को प्रदान करें सहित सभी लाभ प्रदान की जाय । ग्रामीण डाक सेवकों ने सोनपुर के मुख्य डाकघर परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान शाखा डाकघर का कार्य भी प्रभावित हुआ। डाक सेवकों के हंगामा को देखकर सोनपुर पोस्ट ऑफिस के कर्मियों ने कामकाज को बंद कर दिया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए... सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
सुनिए जेंडर हिंसा के खिलाफ चल रहे हमारे इस कार्यक्रम बदलाव का आगाज़ में आज यशस्विनी जी ने उन कानूनों के बारे में बताया जो इस मामले में पीड़ित की मदद कर सकते हैं और बताए उन संगठनों की नाम जो जेंडर-आधारित हिंसा के मामलों में लोगों को कानूनी प्रक्रिया में सहायता करते हैं। आपके विचार में, समाज में जेंडर हिंसा के खिलाफ बदलाव के लिए सबसे बड़ी जरूरत क्या है? जेंडर हिंसा के खिलाफ लड़ाई में कानून कितना महत्वपूर्ण है? क्या आपने कभी जेंडर हिंसा के खिलाफ किसी की मदद की है?
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सोनपुर मेले और नगर क्षेत्र में पॉलिथीन व थर्मोकोल के उपयोग करने वाले दुकानदारों पर प्रशासन ने मंगलवार को छापामारी शुरू की जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया । बता दे की बिहार सरकार ने पॉलिथीन एवं थर्मोकोल से होने वाले नुकसान को लेकर खरीद- बिक्री पर पाबंदी लगा दी है लेकिन फिर भी पॉलिथीन एवं थर्मोकोल की खरीद बिक्री हो रही है । जहां बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण विभाग पटना दिग्विजय सिंह सहायक वैज्ञानिक पदाधिकारी, प्रयोगशाला सहायक अधिकांश गुप्ता ,ठोस अवशिष्ट पदाधिकारी खुशी राज ने पटना से सोनपुर पहुंचकर नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी रंजीत कुमार के नेतृत्व में छापामारी कर सोनपुर मेले में सड़क मार्ग के किनारे समोसा, लिट्टी, चाऊमीन, छोला,जलेबी दुकान सहित अन्य सामग्री के बिक्री करने वाले वैसे दुकानदारों के यहां छापामारी कर पॉलिथीन एवं थर्मोकोल को बरामद करते हुए दुकानदारों पर ₹100 से लेकर ₹500 तक के जुर्माना लगाया है । नगर कार्यपालक पदाधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि इस छापामारी में 300 पीस थर्मोकोल,8 किलो पोलोथिन जबकि जुर्माना लगभग 4 हजार रुपये की बसूली किया गया ।। सोनपुर मेले या नगर क्षेत्र में कोई भी दुकानदार अगर पॉलिथीन या थर्मोकोल का उपयोग करते पकड़े जाएंगे तो उस पर जुर्माना लगाया जायेगा है। थर्मोकोल और पॉलिथीन की छापामारी की भनक अन्य दुकानदारों के लगते हैं दुकानदारों में हड़कंप मच गया । दुकानदार अपने-अपने थर्मोकोल व पॉलिथीन के छुपाने में लगे रहे ।इस छापामारी में नगर जेई मनोरंजन कुमार ,पंकज कुमार सिविलइंजीनियरिंग ,प्रधान सहायक नितेश कुमार, राहुल राज एवं स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहे।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
