विश्व प्रशिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में सुमित कुमार सिंह मंत्री, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार पटना के द्वारा मेले में लगायी गयी स्टॉल का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विभाग के सचिव, लोकेश कुमार सिंह एवं विभाग के वरीय पदाधिकारीगणों के साथ अनुमंडल पदाधिकारी कुमार निशांत विवेक,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवल किशोर ,सोनपुर बीडीओ डॉ सुदर्शन कुमार,सीओ विश्वजीत सिंह सोनपुर उपस्थित थे। इस अवसर पर मंत्री ने बताया कि विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के अंतर्गत दो प्रक्षेत्र-यथा तकनीकी शिक्षा तथा वैज्ञानिक शोध एवं सेवाएँ है। राज्य के सामाजिक आर्थिक एवं सर्वांगीण विकास में तकनीकी शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
