विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में नगर विकास एवं आवास विभाग की प्रदर्शनी का रविवार की शाम उद्घाटन हुआ। इसका विधिवत उद्घाटन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने किया। इस क्रम मेंनगर आयुक्त सुमित कुमार , सारण के डीएम अमन समीर तथा सोनपुर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रंजीत कुमार ,नगर जेई मनोरंजन कुमार मौजूद रहे। उद्घाटन के उपरांत श्री मल्ल ने लगायी गयी प्रदर्शनी का मुआयना किया। प्रधान सचिव के पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। दूसरी ओर विभाग के प्रधान सचिव से मिलने के लिए सोनपुर नगर पंचायत की उपाध्यक्ष अंजली कुमारी ,वार्ड संख्या 10 की पार्षद रेणु कुमारी तथा वार्ड संख्या 13 के वर्तमान पार्षद एवं पूर्व नगर अध्यक्ष अमजद हुसैन तथा वार्ड पार्षद सुनील कुमार सहित अन्य पार्षदों ने बाहर खड़े रहे। इन पार्षदों का आरोप था कि उन्हें न इस कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया और ना ही उन्हें प्रधान सचिव से मिलने दिया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
