सोनपुर विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के पर्यटन विभाग के मुख्य मंच पर दो दिवसीय हरिहर क्षेत्र महोत्सव का शनिवार की शाम उद्घाटन करते हुए कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय के द्वारा मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग आलोक कुमार मेहता कला संस्कृति एवं युवा विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती हरजोत कौर बम्हरा, जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह, श्रीमती रूबी निर्देशक संस्कृति कार्य, श्रीमती प्रियंका रानी, उप विकास आयुक्त एवं अन्य गणमान्य अतिथि की उपस्थिति में उद्घाटन दीप प्रज्वलित करके आरंभ किया गया । मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा कई अनुठे पहल की शुरुआत की जा रही है । आने वाले दिनों में राज्य के अनेक जिलों में संगीत विद्यालय खोले जाएंगे। इससे स्थानीय कलाकारों को भी अपनी मेघा प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां काफी दिनों से कार्यक्रम हो रहा है। ऐसे कार्यक्रमों में कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने तथा दिखाने का एक बेहतर अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि विभाग इस पर काम कर रहा है । अधिक से अधिक कलाकारों को प्रतिभावान बनाया जा सके।इस मेले की यह परंपरा रही है कि यहां तीन दिवसीय हरिहर क्षेत्र महोत्सव का मेले के बीच आयोजन किया जाता है इस महोत्सव के दौरान तीन दिनों तक देश के नामी गिरामी कलाकारों के कला की प्रस्तुति होती है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
