दशहरे पर नीलकण्ठ के दर्शन के लिए लालायित रहते हैं लोग सोनपुर । दहशरे पर नीलकण्ड के दर्शन को शुभ माना जाता है। नीलकंठ पक्षी पर कहा गया है कि नीलकंठ तुम नीले रहियो, दूध-भात का भोजन करियो, हमरी बात राम से कहियो। इन पंक्तियों में नीलकंठ को भगवान का प्रतिनिधि माना गया है। दशहरा पर्व पर इस पक्षी के दर्शन को शुभ और भाग्य को जगाने वाला माना जाता है। नौ दिनों तक किसी एक भी दिन नीलकंठ के दर्शन होने से घर के धन-धान्य में वृद्धि होती है,और फलदायी एवं शुभ कार्य घर में अनवरत् होते रहते हैं। सुबह से लेकर शाम तक किसी वक्त नीलकंठ दिख जाए तो वह देखने वाले के लिए शुभ होता है। कहते हैं श्रीराम ने इस पक्षी के दर्शन के बाद ही रावण पर विजय प्राप्त की थी। विजय दशमी का पर्व जीत का पर्व है। नीलकंठ पक्षी भगवान शिव का ही रुप है। भगवान शिव नीलकंठ पक्षी का रूप धारण कर धरती पर विचरण करते हैं। किसानों का मित्र नीलकंठ पक्षी वैज्ञानिकों के अनुसार यह भाग्य विधाता होने के साथ-साथ किसानों का मित्र भी है,क्योंकि सही मायने में नीलकंठ किसानों के भाग्य का रखवाला भी होता है,जो खेतों में कीड़ों को खाकर किसानों की फसलों की रखवाली करता है।

बेटी के ससुराल गए एक व्यक्ति की लाश सुनसान जगह से बरामद की गई। पुलिस को सुचना मिलते ही वह जाँच में जुट गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक

सोनपुर थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर थाना क्षेत्र के सभी पूजा समिति के सदस्यों जनप्रतिनिधियों ,गण्यमान्य लोगों साथ शांति समिति की बैठक शनिवार को हुई । इस बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजनंदन ने की । इस मौके पर सोनपुर बीडीओ डॉक्टर सुदर्शन कुमार, सीओ विश्वजीत सिंह, नगर कार्यपालक पदाधिकारी रंजीत कुमार, विधुत विभाग के जेई सूरज कुमार मौजूद रहे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिलाधिकारी सारण अमन समीर के द्वारा विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2023 के शातिपूर्ण एवं सफल आयोजन हेतु गठित कोषांगों के पदाधिकारीगणों के साथ समाहरणालय सभागार में शनिवार को बैठक आहूत की गयी। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि वर्ष 2022 की भाॅति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2023 का आयोजन पर्यटन विभाग बिहार, पटना एवं जिला प्रशासन सारण द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में विद्युत विभाग के एसडीओ शंभू कुमार के दिशा निर्देश पर शनिवार के विद्युत से संबंधित कार्यो व समस्याओं के लेकर शिविर लगाई गई ।शिविर में विधुत संबंधित समस्याओं का समाधान के लिए सोनपुर क्षेत्र के विद्युत नए कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार, विद्युत विच्छेद के बाद पुनः कनेक्शन लेने सहित अन्य समस्याओं को लेकर शिविर लगाई गई। आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक

बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता साक्षी कुमारी ने बताया कि 14 अक्टूबर यानी आज शनिवार को श्राद्धों की पितृ अमावस्या पर साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण कंकड़ कृति सूर्य ग्रहण होगा। भारतीय समयानुसार, सूर्य ग्रहण शनिवार रात में 8 बजकर 34 मिनट पर शुरू होगा होगा और इसका समापन रात 2 बजकर 25 मिनट पर होगा। हालांकि यह ग्रहण भारत के किसी भी स्थान में नहीं दिखेगा। भारत में ग्रहण न दिखने के चलते यहां सूतक भी नहीं लगेगा। मंदिरों के कपाट खुले रहेंगे। पूजा अर्चना होती रहेगी। हिंदू धर्म की मान्यता के मुताबिक ग्रहण के सूतक काल के दौरान न तो पूजा पाठ होता है और न ही शुभ कार्य किया जाता है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक

बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता साक्षी कुमारी ने बताया कि शक्ति की उपासना का पर्व शारदीय नवरात्र प्रतिपदा से नवमी तक निश्चित नौ तिथि, नौ नक्षत्र, नौ शक्तियों की नवधा भक्ति के साथ सनातन काल से मनाया जा रहा है। इस वर्ष नवरात्रि 15 अक्टूबर रविवार से शुरू होगी और 24 अक्टूबर 2023 मंगलवार को दुर्गा विसर्जन के साथ सम्पन्न होगी। 15 अक्टूबर रविवार को कलश की स्थापना की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें

बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता साक्षी कुमारी ने बताया कि सोनपुर प्रखण्ड के खरीका गाँव के शंकर राय के यहाँ गैस पाइप लाइन का कनेक्शन घर मे पहुंचने पर सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह, भाजपा नेता बिनोद सम्राट के द्वारा शुक्रवार को शुभारम्भ किया । ग्रामीण गैस पाइप लाइन जैसे ही गाँव मे पहुँचा और चूल्हा में पाइप द्वारा गैस आना शरू हो गया उससे घर के लोगो व ग्रामीणों मे काफ़ी ख़ुशी का माहौल बन गया । इस अवसर पर अमरजीत चौरसिया, गोलू सिंह ,सनी सिंह एवं गैस पाइप लाइन इंजीनियर मो असरफ जी पूरे टीम के साथ उपस्थित थे ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।