बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता साक्षी कुमारी ने बताया कि 14 अक्टूबर यानी आज शनिवार को श्राद्धों की पितृ अमावस्या पर साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण कंकड़ कृति सूर्य ग्रहण होगा। भारतीय समयानुसार, सूर्य ग्रहण शनिवार रात में 8 बजकर 34 मिनट पर शुरू होगा होगा और इसका समापन रात 2 बजकर 25 मिनट पर होगा। हालांकि यह ग्रहण भारत के किसी भी स्थान में नहीं दिखेगा। भारत में ग्रहण न दिखने के चलते यहां सूतक भी नहीं लगेगा। मंदिरों के कपाट खुले रहेंगे। पूजा अर्चना होती रहेगी। हिंदू धर्म की मान्यता के मुताबिक ग्रहण के सूतक काल के दौरान न तो पूजा पाठ होता है और न ही शुभ कार्य किया जाता है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
