कुएं में डूबे नीलगाय को ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद निकाला सोनपुर । सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत गोपालपुर पंचायत के हसनपुर रेलवे गेट के पास एक कुआं में गाय गिरा देखकर एक व्यक्ति ने इसकी सूचना गांव के लोगों को दी । जहां पंचायत के सरपंच शंकर कुमार मालाकार, छठु राय ,शिक्षण शैलेंद्र गुप्ता, चंद्रिका कुमार ,वकील राय, मुरारी भगत सहित अन्य लोगो ने पहुंचकर भारी मशक्कत के बाद उस गाय को निकलने में कामयाब हो गया । इस घटना की जानकारी सरपंच शंकर कुमार मलकार ने शनिवार को देते हुए बताया कि हसनपुर गांव के कुएं में गाय के गिरने की जानकारी वन विभाग को दिया लेकिन वन विभाग के कर्मी के लेट लतीफे के कारण ग्रामीणों ने अपने सूझबूझ के साथ भारी मशक्कत करते हुए उस गाय को किसी तरह से बाँस, बल्ले, रस्सी व भीलर से कुआँ में पानी डालकर गाय को निकलने में कामयाब हो गया । जहां निकालने के बाद वह गाय नहीं बल्कि नीलगाय के रूप में पहचान हुई । ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर चौर में छोड़ दिया ।