हरिहरनाथ ओपी के नए ओपीध्यक्ष बने अमित राम निवर्तमान ओपी प्रभारी कुंदन तिवारी व अपर ओपी प्रभारी सरिता कुमारी हुई निलंबित सोनपुर । हरिहरनाथ ओपी प्रभारी कुंदन कुमार तिवारी व अपर ओपीध्यक्ष सरिता कुमारी को बालू माफियाओं से साथ गांठ कर अवैध तरीके से रुपए वसूल करने का आरोप प्रकाश में आने के बाद सारण पुलिस पदाधिकारी ने दोषी पाए जाने पर दोनों पुलिस पदाधिकारी को समुचित कार्रवाई करते हुए पद से निलंबित कर दी है । उक्त बात की जानकारी सारण पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति कर शुक्रवार को जनकारी देते हुए यह भी जनकारी दी कि रिक्त पद पर पुलिस अवर निरीक्षक अमित राम माईनिंग सेल छपरा एसपी कार्यालय में पदस्थापित अमित राम को हरिहरनाथ ओपी प्रभारी के पद पर प्रतिनियुक्ति किया गया है।
Transcript Unavailable.
हरिहरनाथ मंदिर प्रांगण में गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सोनपुर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष रहे विनोद सिंह सम्राट के नेतृत्व तथा बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के के देख-रेख में नदी भगवान के प्राण-प्रतिष्ठा विधि विधान के साथ मंदिर के मुख्य पुजारी सुशिल चन्द्र शास्त्री सहित अन्य विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस नंदी भगवान के प्राण- प्रतिष्ठा समारोह में न केवल सोनपुर वल्कि राज्य के कई जिले के आध्यात्मिक विचारधारा एवं श्री साम्राट के अपने लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर बाबा हरिहरनाथ एवं नदी भगवान का दर्शन कर धन्य-धन्य हुए । यह कार्यक्रम स्व. रणविजय सिंह एवं स्व. कांता देवी के पुत्रो बिनोद सम्राट, विकास सिंह, विवेक सिंह एवं दमाद एवं नीरज सिंह द्वारा विशेष रुचि लेकर नंदी भगवान की प्राण प्रतिष्ठा किया गया। कार्यक्रम के दौड़ान पूछे गये एक प्रश्न के जबाब में हरिहरनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक सुशिल चद्र शास्त्री ने बताया कि शंकर भगवान का वाहन नंदी नामक वृषभ है। जिनका वर्णन संस्कृत साहित्य में बहुत हुआ है। यह वृषभ सदा शिव की सेवा में उपस्थित रहते हैं। उनकी ध्वनि सिंह की गर्जन से साम्य रखती है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर प्रखंड मुख्यालय में जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के साथ हुई जन समस्याओं को लेकर बैठक प्रखंड क्षेत्र की जन समस्याएं की है ढ़ेर,अधिकारी करते नजर अंदाज सोनपुर । सोनपुर प्रखंड कार्यालय के सामुदायिक भवन परिसर में गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के 23 पंचायत के समिति सदस्य व समिति सदस्य के प्रतिनिधि ने प्रखंड मुख्यालय के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र की जनसमस्याओं को निदान करने व सरकारी योजनाओं के जनकारी को लेकर बैठक की । इस बैठक के अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी के उपस्थिति में हुई । बैठक में सोनपुर बीडीओ डॉक्टर सुदर्शन कुमार ,उप प्रमुख रंजीत राय, पंचायती राज पदाधिकारी चंद्रभूषण सिंह,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पशुपति साह, सीडीपीओ श्वेता कुमारी, प्रखंड खदान आपूर्ति पदाधिकारी सौम्या सिंह,विद्युत विभाग जेई सूरज कुमार, अनुमंडलीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हरिशंकर चौधरी,प्रखंड स्वास्थ प्रबंधक ओमप्रकाश, कृषि पदाधिकारी विनोद कुमार ,स्वच्छता प्रखंड समन्वयक खुर्शीद आलम, वन विभाग के विशाल कुमार सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे। पदाधिकारी एवं समिति सदस्यों के बीच जमकर आरोप - प्रत्योप का खेल सदन में चला । क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र की हर विभागीय अधिकारियों से जन समस्या का समाधान करने की बात कही साथ ही लाभुकों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं के जनकारी देने की बात कही । कई जनप्रतिनिधियों ने सदन में आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों को जन समस्याओं को लिखित आवेदन दी जाती है लेकिन उस पर स-समय से कार्रवाई नहीं होती है और अधिकांश समस्याओं पर नजरअंदाज किया जाता है । समिति सदस्य पंकज राय ,अशोक शर्मा ,डॉ रंजीत सिंह ,राकेश सिंह, प्रेमचन्द्र सिंह ,विकास सिंह ,राहुल सिंह ,धर्मेन्द्र कुमार , अशोक राय ,मितलेश्वरी देवी,मालती देवी ,राजकिशोर राय सहित अन्य समिति सदस्यों ने आरोप लगाया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कभी भी बैठक में उपस्थित नहीं होते हैं । प्रखंड क्षेत्र के मिडिल स्कूल के शिक्षा व्यवस्था बद से बत्तर है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी स्कूलों में जाकर सिर्फ खानापूर्ति करते हैं । वही जन वितरण प्रणाली में सरकार के द्वारा प्रति व्यक्ति के 5 किलो अनाज मुफ्त में मुहैया कराई जा रही है लेकिन डीलरों द्वारा लाभुकों को 4 किलो प्रति लाभुकों को राशन उपलब्ध करती हैं । इतना ही नहीं गेहूं व चावल इतनी खराब रहती हैं कि लाभुक उस राशन को खाना नही चाहते हैं और उस राशन को बाजारों में बेच दिया जाता है ।सही राशन उपलब्ध कराया जाय वहीं कई जनप्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि नये राशन कार्ड के लिए आवेदन दिए हुए साल भर से ऊपर हो गए लेकिन अभी तक नये राशन कार्ड मुहैया नहीं कराया गया है जिसके कारण गरीब तब के लोग राशन लेने से वंचित हो रहे हैं और उन्हें कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं । इतना ही नही डीलर से लेकर कार्यालय तक खूब धांधली होती है । इस गंभीर समस्या का समाधान करने की बात कही गयी इस पर एमओ ने अपनी समस्या बताकर सदन से बाहर हो गई । वही विधुत से संबंधित समस्याओं को लेकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जिन पंचायत में विधुत कनेक्शन की उपभोक्ता ज्यादा है वहां पर लोड बढ़ जाने के कारण सही से विद्युत आपूर्ति नहीं होती है बराबर लो वोल्टेज की समस्या रहती है । सड़क मार्ग पर लचीले तार लटके रहते हैं इसे दुरुस्त किया जाए । जनप्रतिनिधियों ने बड़ा आरोप लगाया है कि बिजली बिल ज्यादा उपभोक्ताओं को रीडिंग से उठती है ऐसे में उपभोक्ताओं द्वारा विधुत बिल सुधार हेतु अगर आवेदन दी जाती है तो उन्हें महीनों कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस समस्याओं को गम्भीरता से ली जाय । कृषि से संबंधित समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि समय से खाद बीज का उपलब्ध हो बाजार में खाद बीजों की हो रही कला बजारियो पर अंकुश लगाया जाए ।स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित पदाधिकारी को अवगत कराते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार मच्छरों एवं डेंगू मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाने के कारण कई लोग डेंगू मच्छर के काटने से संक्रमित हो गए हैं तो कितने लोगों की जान भी चली गई है ऐसे में सुरक्षा को देखते हुए मच्छरों के मारने के लिए दवा व ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव करे। अनुमंडलीय अस्पताल में चर्म रोग के न तो दवा उपलब्ध हैं न ही डॉ है । जनप्रतिनिधियों ने कहां की जीविका के बीपीएम कभी भी बैठक में भाग नहीं लेती है। न हीं जीविका से संबंधित जानकारी जनप्रतिनिधियों को देना उचित समझती है। जिसके कारण क्षेत्र की महिलाओं सरकार से मिलने वाली योजनाओं व लाभ से वंचित हो जा रहे हैं । जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया कि कई वार्ड में नल जल योजना का लाभ लाभुकों को नही मिल रहा है कही मोटर खराब तो कही विधुत सम्बंधित समस्या तो कही ऑपरेटर द्वारा मनमानी तरिके से वे समय से जल की आपूर्ति की जाती हैं यहां तक की शुद्ध पीने योग्य पानी को खेत में पटवन का उपयोग जल के करते हैं । जनप्रतिनिधियों ने बड़ा आरोप लगाया है कि सरकारी योजनाओं में खूब धांधली होती है । यहां के अधिकारी व कर्मी काम काम बातें अधिक करते हैं जिसके कारण जन समस्या की समस्याएं की ढेर लग जाती है । सभी जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सुनकर बीडीओ डॉक्टर सुदर्शन कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी चंद्रभूषण सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने अस्वासन दिया कि क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा ।
आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
बिहार के प्रशिद्ध त्योहार छठ महापर्व का अथ कुछ ही दिन रह गए है। पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह का माहौल बना हुआ है । बिहार के लोग अन्य प्रदेशों में जाकर अपना जीवकोपार्जन के लिए रहने वाले लोग दीपावली व छठपर्व को लेकर अपने घर लौट रहे हैं । सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर से लेकर ग्रामीण लोग अपने- अपने घरों को रंगाई पोताई के साथ-साथ साफ सफाई एवं घरों व दुकानों, कार्यालय सजाने में लगे हुए है। छठ पर्व 17.11.23 से शुरू हो रही चार दिवसीय छठ पर्व को लेकर मल्लिक परिवार के लोग अपने-अपने परिवार के साथ सुबह से ही सूप, दाउरा व डाला बनाने में जुटे हुए है। अपने परिवार के लिए भोजन बनाने के बाद शाम तक काम में लगी रहती है। सूप निर्माण कर रही कारीगर ने बताया कि एक माह पूर्व से सूप बनाने में जुटे है। वही हरिजन बस्ती में रहने वाले पासवान व चमार के लोग बाँस के दउरा बनाने में लगे हुए हैं । छठ पर्व को लेकर हरिजन बस्तियों में चहल-पहल बढ़ गयी है। प्रत्येक घर में दउरा व सुपली बनाने का काम तेजी से चल रहा है। दउरा बनाती महिलाओं ने बताती है कि सुपली व दउरा बनाने के लिए हमलोग सपरिवार लगे रहते हैं । बाँस के दामो में बढ़ोतरी होने के कारण सुप,दउरा के कीमत के बढ़ रहे हैं । पहले लोगों को फ्री में बाँस व बाँस के करची मिल जाती थी जिसके कारण दउरा,सुप के कम दामों में उपलब्ध होती थी लेकिन अब धीरे-धीरे बस के दामों में बढ़ोतरी के कारण सुप ₹100 से लेकर ₹200 तक के बिक्री हो रहे है वहीं दौउरा 150 रुपए से लेकर ₹400 तक की बिक्री हो रही है। सुप,दउरा या बाँस के बनने वाली समाग्री के निर्माण में जितनी मेहनत व सामान के लागत लगती हैं उतनी नफा नही होती हैं । मलिक समाज के लोगों ने बताया कि सुप के खरीदारी कम हो रही है। खासकर व्रतधारी पीतल के सूप खरीद कर उपयोग में ला रहे हैं । जिससे उनके जो वंशावली पेशा है उस पैसे से सही से दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो पाती है । किसी तरह से अपना परिवार के भरण पोषण कर रहे हैं । महंगाई इतनी चरम पर है कि छठवर्ती के परिवार अपने सामर्थ्य के अनुसार से पूजन सामग्री खरीद रहे हैं लेकिन व्रत धारी के तरफ से अब ऑडर भी मिल रहा है। उधर छठ के पूजन सामग्रियों में दउरा ,सूप सुपली की बिक्री पर्व नजदीक आते ही दिनों दिन सामान की बिक्री में तेजी आने लगी है।
दीपावली व छठ पर्व पर अपराधी प्रवृति के लोगो के ऊपर प्रशासन की रहेगी पैनी नज़र --एसडीओ निशांत विवेक सोनपुर । बिहार के सबसे कठिन चार दिवसीय छठ पर्व और दीपावली को लेकर सोनपुर अनुमंडल कार्यालय के सभागार में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी कुमार निशांत विवेक के अध्यक्षता में अनुमंडल क्षेत्र के पदाधिकारियों व थानाध्यक्षों और बुद्धिजीवियों ,जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक हुई । एसडीएम कुमार निशांत विवेक ने दीपावली व छठ पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील लोगों से करते हुए उपस्थित पदाधिकारी को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि दीपावली के मौके पर विस्फोटकों पटाखों की बिक्री पर कड़ी नजर रखे। बिना प्रशासन के अनुमति लिए पटाखे की खरीद बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है अगर कोई भी पटाखे की दुकानदार बिना प्रशासन के अनुमति के विस्फोटक पटाखे की बिक्री करते हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जुआरियों को पकड़कर जेल भेजा जाए। अनुमंडल क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टि से सभी रेलवे स्टेशन सड़क मार्ग पर पुलिस दल को गश्ती करने का आदेश दिए, जिससे बाहर से आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो । छठ पर्व को लेकर घाटों की साफ -सफाई के अलावा सुरक्षा व्यवस्था व सुविधाओं को सुदृढ़ की जाए । इस दौरान घाट पर होने वाले परेशानियों को सुधार कर सुंदर और पानी के पहुंच तक घाट के निर्माण के लिए पदाधिकारी पूजा समितियो के साथ मिलकर एक-एक बिंदु पर गहन छानबीन करें । सुरक्षा की दृष्टि से छठ गस्त के नदियों मे वेरिकेटिंग करने के अलावा लाईट की व्यवस्था करने का आदेश दिए वही एनडीआरफ और एसडीआरएफ की जरूरत हो वैसे स्थलों को चिन्हित कर जल्द से जल्द इसकी रिपोर्ट सौंपे, साथ ही नदियों में नाव के परिचालन पर पूर्णत प्रतिबंध लगाने के दिशा में कार्य करें । नदियों में शाम ढ़लते ही नाव का परिचालन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए। नाव पर क्षमता से अधिक लोगो या समानों को नाव पर रख कर नाव परिचालन नही करे । अगर नाविक कानून का उल्लंघन कर रहे हैं तो उस पर कानूनी करवाई की जाय । सोनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवल किशोर ने कहा कि सभी महत्वपूर्ण छठ घाट पर सुरक्षा के लिए नदियों में वैरिकेटिंग के अलावा गोताखोर ,एसडीआरएफ , महिला,पुरुष पुलिस वालों की तैनाती की जाएगी साथ ही लाइटिंग,माइकिंग की व्यवस्था किया जायेगा । वही दीपावली के एक दिन पूर्व सोनपुर के नमामि गंगे घाट से लेकर कालीघाट तक दीपोत्सव कार्यक्रम में पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा के लेकर पुलिस बल की तैनाती रहेगी । सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सभी उत्सव लोग रहेंगे । किसी प्रकार के अप्रिय घटना ना हो इसके लेकर पुलिस कड़ी नजर रखेगी । दीपावली व छठ पर्व पर शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करने के लिए जनप्रतिनिधियों ,समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों लोग प्रशासन को सहयोग करें। दीपावली व छठ पर्व पर अपराधी प्रवृति के लोगो के ऊपर प्रशासन की पैनी नज़र रहेगी । अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवल किशोर ने सभी उपस्थित थानाध्यक्ष ,ओपी प्रभारी को निर्देश दिया है कि दीपावली और छठ पर्व में किसी प्रकार के अप्रिय घटना ना हो इसके लेकर अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से कड़ी नजर रखें साथ ही छापामारी कर जुआरियों को पकड़ कर जेल के सलाखों में भेजें । अग्निशमन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया है कि दीपावली के पूर्व जगह-जगह पर अग्नि व पटाखें से होने वाले नुकशान संबंधित जागरूकता अभियान चलाएं । इस मौके पर उपस्थित रहे सोनपुर बीडीओ डॉक्टर सुदर्शन कुमार,सीओ विश्वजीत सिंह ,नगर कार्यपालक पदाधिकारी रंजीत कुमार ,नगर जेई मनोरंजन कुमार,सीडीपीओ स्वेता कुमारी,दरियापुर सीडीपीओ अंजू सिंह, दिघवारा व दरियापुर के पदाधिकारी, विधुत विभाग के अधिकारी , सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन ,नयागांव अपर पुलिस पदाधिकारी सुमन कुमारी , पहलेजाघाट ओपी के उपर पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार, हरिहरनाथ ओपी प्रभारी कुंदन कुमार तिवारी ,दिघवारा अपर पुलिस पदाधिकारी रवि रंजन कुमार ,दरियापुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार,डेरनी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी प्रमोद कुमार व समाजसेवी लाल बाबू कुशवाहा,नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद साह ,सरपंच भारत सिंह सरपंच प्रतिनिधि जुनारवी महतो,मुखिया रामाशंकर प्रसाद राय ,दिनेश राय, समाजसेवी उदय सिंह ,लग्न देव राय , शिवनाथ मंडल ,लालबाबू राय ,पत्रकार विश्वनाथ सिंह,अभय सिंह,संजीत कुमार,एसपी सिंह ,वार्ड पार्षद राजेश सिंह,गब्बर सिंह,पंकज राय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
