Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक

अग्निशमन कर्मियों ने आग से बचाव ,सुरक्षा,सावधानी को लेकर कर रहे लोगो को जागरूक अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने दुकानों,बाजारों,स्कूल में पहुँच कर रहे आग से बचाव को लेकर मार्क ड्रिल और दुकानों को कर रहे हैं ऑडिट सोनपुर । अग्निशमन विभाग सारण के दिशा निर्देश के अनुसार सोनपुर के अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी ,कर्मियों ने दीपावली और छठ पर्व के लेकर पूरी तैयारी में जुटी हुई है। जिससे कहीं कोई अप्रिय घटना ना हो वही लगातार क्षेत्र के चौक -चौराहों,स्कूलो, पटाखें बिक्री स्थलों पर पहुँच लोगों को आग से बचाव को लेकर जागरूक कर रहे हैं । अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने अपने कर्मी अग्निक रवि प्रताप ,मनीष कुमार शुक्ला, विश्वजीत पांडे ,धर्मेंद्र पासवान, बृजेश कुमार ,चंदेश्वर ठाकुर, विशाल कुमार ,बैजनाथ राय, मो नसीब अंसारी सहित अन्य कर्मियों के साथ सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के चौक चौराहों व मार्केट में पटाखा बेचने वाले दुकानदारों या बाजारों में जाकर जाँच पड़ताल करते हुए मॉर्क ड्रील कराकर लोगों को पर्चा का वितरण कर रहे हैं । दीपावली पर्व में सतर्कता के साथ पटाखा छोड़ने के दौरान क्या करें, क्या ना करें के साथ दुकानदारों को कई दिशा निर्देश दे रहे हैं। अग्निशमन पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने मोबाइल नंबर जारी करते हुए कहा कि अग्नि से संबंधित कोई भी जानकारी तुरंत स्थानीय थाना या अग्निशमन विभाग के जारी किए जा रहे नंबर पर जानकारी दे । उन्होंने कहा कि आग लगने की स्थिति में लोग 101 पर डायल करें उन्होंने लोगों से अपील किया है कि अगर किसी प्रकार के अग्नि घटनाएं होती है तो ऐसे में सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र के अग्निशमन के मोबाइल नंबर 7485 806108, 7485 806 109 नयागांव 7870 090155, दिघवारा 821091 6480, अकिलपुर 748 8980530 पर सूचना दे सकते हैं । दुकानदारों को यह भी बताया गया है की गुणवक्ता वाले पटाखे के बिक्री करें। दुकान के समीप किसी भी प्रकार के पटाखे नहीं जलने दे ,दुकान में मोमबत्ती,, लाइट ,दीये,सलाई नहीं जलाए। पटाखे छोड़ते समय छोटे-छोटे बच्चों को पास नहीं रहने दे। पटाखे छोड़ते समय हमेशा एक बाल्टी पानी, थोड़ी सी बालू मिट्टी पास में रखें । अग्निशमन विभाग के अधिकारियों व कर्मियों ने आग लगने के बाद सावधानी, सुरक्षा ,बचाव की जानकारी दे रहे हैं। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आम जनता से अपील किया है कि आग लगने का मुख्य कारण थोड़ी सी लापरवाही के कारण बड़ी हादसा होती है । लापरवाही के कारण घर में खाना बनाने के क्रम में आग लगती है एवं दीपावली में दीपक और पटाखे के कारण आग लगती है तो कुछ मामलों में बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से भी आग लगती है। ऐसे में आग लगने से संपत्ति जलकर बर्बाद हो जाते हैं कितने लोग घायल हो जाते हैं तो कितने लोग की मौत हो जाती है इसके लेकर सावधानी, सुरक्षा की विशेष जानकारी रखें और लोगों को भी जानकारी दें ।

गैस पाइप लाइन से घरों की हुई रसोई स्मार्ट, चौसिया में सांसद ने की शुभारंभ सारण जिले में 3 लाख घरों में गैस पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति का लक्ष्य --सांसद रूढ़ि सोनपुर । सोनपुर प्रखंड के भरपुरा पंचायत के चौसिया गांव में सारण सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने पहुँच कर घरों में गैस पाइपलाइन के द्वारा गैस चूल्हा से खाना बनाने का विधिवत शुभारंभ वार्ड सदस्य प्रमिला देवी पति राजीव कुशवाहा ,रामायण सिंह,संजय सिंह के घर पर सांसद ने अपने हाथों से गैस चूल्हा को स्विच ऑन किया । स्विच गैस पाइपलाइन से कनेक्शन देने के बाद उन्होंने कहा कि पहले लोग गैस सिलेंडर को लेकर घर से घण्टों लाइन लगाकर गैस सिलेंडर लेते थे और खाना महिलाएं बनती थी लेकिन अब गैस सिलेंडर के ले जाने और ले आने जैसी समस्याएं से मुक्ति तो मिला ही साथ ही समय की बचत हुई । अब रसोई भी अब स्मार्ट रसोई हो गई है। सांसद ने यह भी कहा कि जैसे घर के पाइप लाइन के जरिए पानी मिलता है ठीक उसी तरह से 24 घंटा गैस मिलेगा। उन्होंने कहा कि सारण जिले में तीन लाख घरों में गैस पाइपलाइन से गैस आपूर्ति का लक्ष्य रखा गया है । जल्द ही अब सोनपुर प्रखंड के सभी पंचायत के घरों में गैस पाइपलाइन के कनेक्शन से जोड़ दिया जाएगा और गैस सिलेंडर उठाने ,ले जाने ,ले आने जैसी समस्या से मुक्ति मिलेगी। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरा देश विकसित कर रहा है । इस मौके पर उपस्थित रहे लाल बाबू कुशवाहा, राकेश सिंह, उपेंद्र सिंह, रणजीत सिंह ,लक्ष्मण कुशवाहा ,इंद्रदेव कुशवाहा, अरुण कुशवाहा ,राजकुमार कुशवाहा के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे । इस मौके पर वार्ड सदस्य प्रमिला देवी ने कही कि गैस पाइपलाइन के द्वारा घरों में कनेक्शन हो जाने से अब सिलेंडर का झंझट खत्म हो गया है । गैस पाइपलाइन घर में पहुंच जाने पर महिलाओं में काफी खुशी है। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि को इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए धन्यवाद दिया।