Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
नये थानाध्यक्ष मो o जफरुद्दीन को नयागांव थाना में हुआ भव्य स्वागत निवर्तमान थानाध्यक्ष रविशंकर को नयागांव थाने से दी गयी भवविनी विदायी सोनपुर कोर्ट । सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने जिले में विधि व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए बड़े पैमाने पर आदेशपत्र जारी करते हुए 16 पुलिस इंस्पेक्टर समेत 56 पुलिस पदाधिकारी को का तबादला शनिवार को किया था । जिसमें सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र के नयागांव थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार को दिघवारा के थानाध्यक्ष बनाया गया वहीं अवतार नगर थानाध्यक्ष मो जफरुद्दीन को नयागांव थानाध्यक्ष के पद पर तबादला किया गया जबकि दिघवारा थानाध्यक्ष सुधीर कुमार का साइबर थाना छपरा स्थानांतरण किया गया है । एसपी के आदेशानुसार रविवार के नयागांव थाने के निवर्तमान थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार के दिघवारा थानाध्यक्ष के पद पर स्थानांतरण होने के बाद थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ गणमान्य लोगों ने उनके अंग वस्त्र और फूल माला पहनाकर उन्हें नयागांव थाने से भवविनी विदाई दी । वही नए थानाध्यक्ष मोहम्मद जफरुद्दीन को थाना के कर्मियों ने पदभार ग्रहण करने के बाद उन्हें फूल माला पहनाकर उन्हें भव्य स्वागत किया । वही दिघवारा थाना पहुंचने के बाद नये थानाध्यक्ष के पद भार ग्रहण करते ही रवि शंकर कुमार को दिघवारा थाना के पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों सहित गणमान्य लोगों ने उन्हें फूल वाला पहना कर स्वागत किया है । नयागांव के निवर्तमान थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने नयागांव थाने से स्थानांतरण होने के बाद सीधे डुमरी बुजुर्ग स्थित मां कालरात्रि मंदिर पहुंचकर वहां विधि विधान के साथ माँ कालरात्रि व दिघवारा पहुँच कर माँ अंबिका की पूजा अर्चना किया। इस विदाई समारोह कार्यक्रम में नयागांव थाने के एसआई जितेश प्रसाद, अरविंद दुबे ,एएसआई घनश्याम प्रसाद, सोचन राम ,सुमन कुमारी व समाजसेवी उदय सिंह,अनिल सिंह,मो नुरेन सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे ।
बिहार में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सुशासन बाबू लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन जमीनी यह भी सच्चाई है कि शिक्षा मंत्री शिक्षा नहीं बांटती बल्कि बांटती है डिग्रियां । जमीनी हकीकत यह है कि बिना शिक्षक के पढ़ाई किये विद्यार्थी इंटरमीडिएट के मासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा दे रहे हैं । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
वाहन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में मजा हड़कंप लहरिया कट, बिना इंश्योरेंस ,बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चालकों पर पहलेजा पुलिस ने लगाया जुर्माना सोनपुर । पहलेजाघाट ओपी क्षेत्र के अंतर्गत सोनपुर जेपी सेतु चेक पोस्ट ,जेपी सेतु सड़क मार्ग , बजरंग चौक , त्रिभुवन चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें वैसे वाहन चालक जिन्होंने वाहन अधिनियम का दुरुपयोग करते हुए बिना ड्राइविंग लाइसेंस एवं बिना इंश्योरेंस के या लहरिया कट चलाने वाले सहित अन्य वाहन अधिनियम के दुरुपयोग करने वाले वैसे वाहन चालक को पहलेजाघाट ओपी प्रभारी टुनटुन कुमार के नैतृत्व में वाहन चैकिंग अभियान चलाकर पुलिस ने वैसे वाहन चालकों को पकड़ कर कुल ₹16000 /-की वसूली की है । इस बात की जानकारी देते हुए पहलेजाघाट ओपी प्रभारी टुनटुन कुमार ने शुक्रवार को बताया कि ओपी क्षेत्र के अंतर्गत जेपी सेतु के चेक पोस्ट, बजरंग चौक, त्रिभुवन चौक में वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें वाहन चालक द्वारा वाहन अधिनियम के दुरुपयोग करने के आरोप में जुर्माना के रूप में 16 हजार रुपये की वसूली किया गया है । पहलेजा घाट ओपी प्रभारी टुनटुन कुमार ने यह भी बताया कि लहरिया कट वाहन चलाने वाले, नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन का परिचालन करने वाले ,बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले या ट्रिपल लोडिंग कर वाहन चलाने वालों को खैर नहीं है । पकड़े जाने पर उन्हें जुर्माना अदा करना होगा । उन्होंने अभी कहा कि अपनी सुरक्षा व अपने परिवार की मुसीबतों से बचने के लिए वाहन चलाते वक्त हेलमेट का उपयोग जरूर करें ,बिना इंश्योरेंस का वाहन नहीं चलाएं । वाहन चेकिंग अभियान की जानकारी जैसे ही अन्य वाहन चालकों को मिली वैसे ही वाहन चालक में हड़कंप मच गया और वाहन चालक अपना रूट बदल- बदल कर अपने गंतम स्थान के लिए रवाना हुआ ।
सोनपुर भूमि सुधार उप समाहर्ता के पद पर योगदान की सुनंदा कुमारी पूर्व में वरीय अपर समाहर्ता थी बेगुसराय में सोनपुर । सोनपुर अनुमण्डल कार्यालय में भूमि सुधार उप समाहर्ता के पद पर सुनंदा कुमारी योगदान कर विधिवत कार्य प्रारंभ कर दी है। वर्ष 2019 बेच से निकली सुनंदा कुमारी सबसे पहले वरीय अपर समाहर्ता के पद पर बेगुसराय में अपना योगदान दी थी। वर्ष 2019 से लगातार 2023 के अक्टूबर माह तक वहां कार्यरत रहीं। इसके वाद इनका स्थानांतरण सोनपुर में हुआ। बिहार की ऐतिहासिक जिला नालंदा की स्थायी निवासी इनका मैट्रिक तक की पढ़ाई नालंदा में ही हुआ। फिर उन्होंने आगे की भी परीक्षा अच्छे अंक प्राप्त की तथा उच्च आदर्श के साथ अध्ययन में रुचि दिखलाते हुए इलेक्ट्रॉनिक से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। पुस्तक को अपना मित्र मानकर निरंतर अध्ययन करते हुए बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी और सफलता की। पूछे गये एक सवाल के जबाब में नये भूमि सुधार उपसमाहती सुनंदा कुमारी ने बतायी कि मैं काम को पूजा मानकर ससमय उसका निष्पादन करने का प्रयास करती हूँ। बाबा हरिहरनाथ के क्षेत्र में पदस्थापन हुआ है इससे मैं अपने को सौभाग्यशाली मानती हूँ। एशिया प्रसिद्ध मेला भी इसी माह से शुरू होगा। मेला में जो भी उत्तरदायित्वपूर्ण कार्य मिलेगा उसे इमानदारी के साथ सक्रियता पूर्वक निर्वाहन करूँगी। भूमि सुधार उप समाहर्ता के कोर्ट में जो भी केस है या जो आवेगा सबों को निष्ठापूर्वक ससमय निष्पादित करूँगी। मैं अधिवक्ताओं से अपेक्षा करूँगी वे सही ढंग से कोर्ट का संचालन तथा मुकदमों के निष्पादन में सहयोग करें।
