नये थानाध्यक्ष मो o जफरुद्दीन को नयागांव थाना में हुआ भव्य स्वागत निवर्तमान थानाध्यक्ष रविशंकर को नयागांव थाने से दी गयी भवविनी विदायी सोनपुर कोर्ट । सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने जिले में विधि व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए बड़े पैमाने पर आदेशपत्र जारी करते हुए 16 पुलिस इंस्पेक्टर समेत 56 पुलिस पदाधिकारी को का तबादला शनिवार को किया था । जिसमें सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र के नयागांव थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार को दिघवारा के थानाध्यक्ष बनाया गया वहीं अवतार नगर थानाध्यक्ष मो जफरुद्दीन को नयागांव थानाध्यक्ष के पद पर तबादला किया गया जबकि दिघवारा थानाध्यक्ष सुधीर कुमार का साइबर थाना छपरा स्थानांतरण किया गया है । एसपी के आदेशानुसार रविवार के नयागांव थाने के निवर्तमान थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार के दिघवारा थानाध्यक्ष के पद पर स्थानांतरण होने के बाद थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ गणमान्य लोगों ने उनके अंग वस्त्र और फूल माला पहनाकर उन्हें नयागांव थाने से भवविनी विदाई दी । वही नए थानाध्यक्ष मोहम्मद जफरुद्दीन को थाना के कर्मियों ने पदभार ग्रहण करने के बाद उन्हें फूल माला पहनाकर उन्हें भव्य स्वागत किया । वही दिघवारा थाना पहुंचने के बाद नये थानाध्यक्ष के पद भार ग्रहण करते ही रवि शंकर कुमार को दिघवारा थाना के पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों सहित गणमान्य लोगों ने उन्हें फूल वाला पहना कर स्वागत किया है । नयागांव के निवर्तमान थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने नयागांव थाने से स्थानांतरण होने के बाद सीधे डुमरी बुजुर्ग स्थित मां कालरात्रि मंदिर पहुंचकर वहां विधि विधान के साथ माँ कालरात्रि व दिघवारा पहुँच कर माँ अंबिका की पूजा अर्चना किया। इस विदाई समारोह कार्यक्रम में नयागांव थाने के एसआई जितेश प्रसाद, अरविंद दुबे ,एएसआई घनश्याम प्रसाद, सोचन राम ,सुमन कुमारी व समाजसेवी उदय सिंह,अनिल सिंह,मो नुरेन सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे ।