हरिहरनाथ ओपी के नए ओपीध्यक्ष बने अमित राम निवर्तमान ओपी प्रभारी कुंदन तिवारी व अपर ओपी प्रभारी सरिता कुमारी हुई निलंबित सोनपुर । हरिहरनाथ ओपी प्रभारी कुंदन कुमार तिवारी व अपर ओपीध्यक्ष सरिता कुमारी को बालू माफियाओं से साथ गांठ कर अवैध तरीके से रुपए वसूल करने का आरोप प्रकाश में आने के बाद सारण पुलिस पदाधिकारी ने दोषी पाए जाने पर दोनों पुलिस पदाधिकारी को समुचित कार्रवाई करते हुए पद से निलंबित कर दी है । उक्त बात की जानकारी सारण पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति कर शुक्रवार को जनकारी देते हुए यह भी जनकारी दी कि रिक्त पद पर पुलिस अवर निरीक्षक अमित राम माईनिंग सेल छपरा एसपी कार्यालय में पदस्थापित अमित राम को हरिहरनाथ ओपी प्रभारी के पद पर प्रतिनियुक्ति किया गया है।