सोनपुर एक कंपनी के कैशियर से सोनपुर थाना क्षेत्र के गोला बाजार के समीप बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर 6 लाख 31 हजार रुपए लूट लिए। बदमाश तीन की संख्या में थे घटना को अंजाम देकर हेलमेट पहने बदमाश भाग निकले। इस संबंध में भारत फाइनेंस इंक्लूसन लिमिटेड के कैसीयर पश्चिम बंगाल देवनगर के रहने वाले कुंदन कुमार ने सोनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर थाना अध्यक्ष राजनंदन ने मंगलवार को बताया कि इस संबंध में कैशियर कुंदन कुमार ने प्राथमिक में कहा है कि उनका ब्रांच गोला बाजार के गौतम चौक पर है। वे रुपए लेकर अपने कर्मचारी लवकुश कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर सोनपुर स्टेट बैंक में यह पैसा जमा करने 28 दिसंबर को जा रहा था इसी दौरान एक पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें आगे से घेर लिया। इसके बाद बदमाशों ने अपने डिक्की से पिस्तौल निकाल कर लव कुश पर तान दिया। इसके बाद उन लोगों ने बैग में रखे गए 6 लाख 31 हजार रुपए लूट कर दुधइला की ओर भाग निकले। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

जेपी सेतु के नीचे पहलेजा पुलिस ने अज्ञात शव को किया बरामद सोनपुर । पहलेजाघाट ओपी क्षेत्र के जेपी सेतु के पाया संख्या 30 के समीप मंगलवार को एक व्यक्ति की शव देखे जाने के बाद वहां लोगों की काफी भीड़ जुट गई। काफी प्रयास के बाद भी उक्त लगभग 30 वर्षीय व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना पहलेजा ओपी प्रभारी को दी। सूचना मिलने के उपरांत कुछ ही समय के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में पूछे जाने पर पहलेजा ओपी प्रभारी टुनटुन कुमार ने बताया कि मृतक का सर फटा हुआ था। मृत अवस्था में पुल के नीचे 30 वर्ष के करीब युवक पड़ा हुआ था । अनुमान है कि वह पुल पर से गिरने के कारण उसका सर फटने से मौत घटना स्थल पर हो गयी है। मृतक के पहचान करने के लिए काफी प्रयास किया गया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया।

सोनपुर प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख के खिलाफ लगा अविश्वास प्रस्ताव 13 समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी, उप प्रमुख रंजीत राय पर लाया अविश्वास प्रस्ताव सोनपुर । सोनपुर प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी व उप प्रमुख रंजीत कुमार राय के खिलाफ पंचायत समिति के निर्वाचित सदस्यो ने बीते दो वर्षो के दौरान विकासात्मक कार्यो मे अनदेखी करने व ससमय बैठक नही बुलाने, योजनाओं में गड़बड़ी करने, नियमित कार्यालय नहीं आने, फोन पर सही से बात नहीं करने, किसी भी योजनाओं की जानकारी नहीं देने, योजनाओं में बन्दरवाट करने, सदस्यों में भेदभाव अपनाने के अलावा क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाना, सदस्यों के बीच मतभेद पैदा करने का भी आरोप लगाते हुए बिहार पंचायती राज अधिनियम 2006 की धारा 44 धारा 3 में निहित प्रावधानों के तहत प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी ,उपप्रमुख रंजीत राय के प्रति विश्वास की कमी एवं अन्य कार्यो का निष्पादन नही करने का आरोप लगाते हुए उनके कार्यकाल से सभी असंतुष्ट है साथ ही प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख पर अविश्वास प्रकट करते हुए सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डा0 सुदर्शन कुमार को प्रखंड कार्यालय पहुंच 13 समिति सदस्यों में सबलपुर उत्तरी के पंचायत समिति सदस्य अशोक कुमार राय,पंकज कुमार राय भरपुरा,प्रेम चंद सिंह डुमरी बुजुर्ग,मालती देवी सबलपुर पूर्वि, मंजू देवी गोपालपुर, मालती देवी गोविंदचक, रिता देवी खरीका,रेखा देवी हासिलपुर, खुशबू कुमारी दुधाइला, राकेश कुमार सिंह कल्याणपुर, मीना देवी शाहपुर दियारा ,मालती देवी गोविंदचक, संगीता देवी शिकारपुर सहित 13 समिति सदस्यों ने संयुक्त हस्ताक्षरित लिखित आवेदन पत्र दे कर अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की है। सोनपुर प्रखंड के 23 पंचायत में कुल 30 निर्वाचित समिति सदस्य हैं। जल्दी निर्धारित समय अवधि के अंदर विशेष बैठक आयोजित करते हुए अविश्वास प्रस्ताव हेतु तिथि ,समय एवं स्थान निर्धारित करते हुए सभी सदस्यों की इसकी सूचना देने की बात बीडीओ से कही गयी है । ।प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ सुदर्शन कुमार ने बताया कि जल्द ही इस संबंध मे प्रखंड प्रमुख,उप प्रमुख को अवगत करा कर 12 जनवरी को बैठक बुलाने की बात कहे है।

नयागांव थाना क्षेत्र के सीताबगंज बाजार पर तीन की संख्या में तेज रफ्तार में जा रहे मोटरसाइकिल सवार को रोकने की पुलिस ने सोमवार के सुबह 3 बजे के करीब कोशिश की। इसी बीच बाइक सवार ने पुलिस को धक्का मार दिया। इस घटना में थाना में पदस्थापित सिपाही शिवमंगल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल होने के उपरांत उन्हें नयागांव के एक स्थानीय चिकित्सालय में इलाज कराया गया जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। जहाँ इलाज के दौरान उक्त गृह रक्षक की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सोनपुर के एसडीपीओ नवल किशोर ने नयागांव थाना पहुंच कर घटना की जनकारी ली ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

हर किसी ने अपने अंदाज में नव वर्ष का किया स्वागत,मंदिर व प्राकृतिक स्थल हुआ गुलजार नव वर्ष पर लोगों ने एक -दूसरे को फोन पर दी शुभकामनाएं , शोशल मीडिया का जमकर हुआ उपयोग सोनपुर । सोनपुर प्रखंड क्षेत्र में नव वर्ष का जश्न हर किसी ने अपने- अपने अंदाज में बनाया । जहां बड़ी संख्या में लोग धूम धड़ाके से किनारा कर मंदिर पूजा स्थलों पर सब परिवार पहुंचकर भगवान से घर में सुख शंति समृद्धि की प्रार्थना ईश्वर से किया तो वही किसी ने होटल ,रेस्टोरेंट या बड़ी संख्या में लोग पर्यटक स्थल तो किसी ने प्राकृतिक के गोद में नव वर्ष का जश्न मनाया । रविवार रात्रि 12 बजे की घड़ी की सुई जैसे ही पहुँची वैसे ही 2023 साल के समापन व जैसे ही रात्रि 12 बजकर1 मिंट का इशारा घड़ी ने की वैसे ही फोन की घँटी बजना शुरू हो गया । सोशल मीडिया और मोबाइल फोन पर एक -दूसरे को नव वर्ष की बधाई देने की सिलसिला शुरू हो गया । वहीं आतिशबाजी से आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। बधाई का सिलसिला 12 बजे के बाद जो जारी रहा वह सोमवार को दिनभर चलता रहा । लोगों ने सोशल मीडिया का खूब प्रयोग किया। किसी ने फोन, फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप्प ,एसएमएस के माध्यम से लोगों को नव वर्ष मंगलमय की संदेश देते हुए अपने और अपने परिवार की ओर से अपने मित्र सगे संबंधियों दोस्तों चिर परिचित लोगों के व्हाट्सएप एवं अन्य सोशल मीडिया के तहत उन्हें सुख शांति निरोगी रहने की कामना के संदेश दिया तो वही नव वर्ष का उत्सव लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से सोमवार को मिष्ठान भोजन तो कही मांसाहारी भोजन व भोजनालय का आनंद लिया । इस उत्सव में कोई खलन ना हो इसके लेकर सोनपुर थानाअध्यक्ष व ओपी प्रभारी ने हर गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए थे। कुल मिलाकर सोनपुर में नया वर्ष का पहला दिन शांतिपूर्ण उत्साहपूर्वक मनाया गया। सोमवार को 2024 का नव वर्ष बनाने के लिए लोगों में उत्साह दिनभर देखी गई। धर्म लंबियों ने नव वर्ष के आगमन के साथ कड़ी ठंड में भी सोनपुर के नारायणी नदी एवं पहलेजा घाट दक्षिण वाहिनी गंगा नदी सहित विभिन्न स्नान घाटों पर हजारों की संख्या में पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई । नव वर्ष के उत्सव के माहौल में कड़ाके के ठंड पर आस्था भारी दिखाई दी । स्नान ध्यान कर श्रद्धालुओं ने बाबा हरिहरनाथ,नौलखा मंदिर,कालीघाट,भरपुरा गौड़ी शंकर मंदिर सहित अन्य मठ मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक कर नववर्ष की शुरुआत की । हरिहरनाथ मंदिर सहित विभिन्न मठ मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालु की लाइन लगी रही । हरिहरनाथ मंदिर में हजारों की संख्या में भीड़ उभरी जिसके लेकर प्रशासन सभी श्रद्धालु भक्तगणों को एक लंबी लाइन लगाकर बाबा पर जलाभिषेक करने के लिए जुटे रहे । जहां जलाभिषेक के सिलसिला दिन भर चलता रहा । मठ मंदिरों में भी लोगों ने भगवान के दर्शन कर वर्ष के पहले दिन की शुरुआत पूजा अर्चना के बाद जहां छोटे से बड़ो को आशीर्वाद लिया वहीं बड़ो ने भी छोटे को आशीर्वाद देते हुए एक दूसरे में प्रेम व अपनापन का लुभत उठाया । सुबह 10 बजते ही धूप निकलते ही इस कड़ाके के ढंड से लोगो ने राहत के सांस लिया । नव वर्ष के लेकर खासकर युवा पीढ़ी के लोगों में काफी उत्साह उमंग देखी गई । जहां नदी के किनारे एवं पर्यटक स्थल पर पहुंचकर पिकनिक मनाकर नव वर्ष का लुभत उठाया ।हर किसी ने अपने अंदाज में नव वर्ष का स्वागत किया। मंदिर और प्राकृतिक स्थलों पर खूब गुलजार दिखा । हर जगह खुशी का माहौल था ।नए साल में युवाओं ने अपने दोस्तों को नव वर्ष का उपहार देने के लिए दुकानों में जाकर गिफ्ट की जमकर खरीदारी की।

सोनपुर में श्रद्धालुओं ने शोभयात्रा निकालकर किया नगर भृमण जय श्री राम के नारों से गूंज उठा हरिहर क्षेत्र की नगरी सोनपुर । सोनपुर में अयोध्या से आये अक्षत कलश के साथ नगर में शोभयात्रा गाजे बाजे के साथ महिला पुरुष हाथ में श्री राम के झंडा लहराते हुए सैकड़ो श्रद्धालुओं के साथ शोभायात्रा निकली गई । सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन व हरिहरनाथ ओपी प्रभारी अमित कुमार ने पुलिस बल के साथ सैकड़ो श्रद्धालुओं के साथ रविवार को नगर भृमण किया । शोभायात्रा सोनपुर स्टेशन शिव मंदिर में पूजन के बाद रामलला दरबार की प्रतिमा को सजाया गया और अछत कलश को माता बहनों ने लेकर पूरा सोनपुर नगर का भ्रमण किया । नगर भ्रमण में आगे आगे घुड़ सवार ध्वज लहराते हुए आगे- आगे चल रहे थे । इसमें सभी रामभक्त हांथ में भगवा ध्वज लिए हुए जय श्री राम,जय श्री राम के नारा लगाते हुए चल रहे थे । सभी लोगों को महा दीपावली मनाने हेतु और मंदिरों में पूजन हेतु निमंत्रण दे रहे थे । इस अवसर पर धर्म जागरण के प्रांत संयोजक डॉ अवधेश कुमार ,जिला सह संयोजक राजेश कुमार,विद्यार्थी परिषद के यशवन्त कुमार,भाजपा के नगर प्रवक्ता संजीव कुमार, आशुतोष कुमार, उपेन्द्र चौहान ,उपेन्द्र सिंह ,सतेंद्र सिंह,मुकेश सिंह,लालबाबू पटेल,संजीत कुमार, राहुल सौलंकी आदि सैकड़ो राम भक्त शामिल रहे । यात्रा सोनपुर स्टेशन शिव मंदिर से होते हुए रजिस्ट्री बाजार,महेश्वर चौक,नखास, सोनपुर गाँव, राहर दियारा चौक,डीआरएम आफिस होते हुए सोनपुर आदम स्थित माई स्थान पर समाप्त हुई । इस शोभा यात्रा के दौरान भाजपा नेता उपेंद्र सिंह ने कहा कि 22 जनवरी 24 को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलाल की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी । इस दिवस को दीपोत्सव के रूप में मनाने की अपील आम जनता से की । उन्होंने कहा कि 500 वर्ष बाद श्री राम लाल अपने मातृभूमि पर विराजमान होंगे। वही आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि इस शोभायात्रा में रामभक्त ने एकत्रित होकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए बड़ी उत्साह उमंग के साथ इस शोभायात्रा को सफल बनाने में सहयोग किया। अंत मे सभी लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया ।

वरिष्ठ साहित्यकार सुरेन्द्र मानपुरी ने रविवार को यहां कहा कि इस वर्ष दो दिन की बारिश को छोड़ दें तो 32 दिवसीय हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला में अदभुत भीड़ देखी गई।यह भीड़ बाजार की भीड़ है। मेला का एक पक्ष धार्मिक और दूसरा व्यापार पक्ष है। व्यापार पक्ष में भी धार्मिक पक्ष ही इस मेला की रीढ़ है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पहलेघाट ओपी क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर पुलिस ने देसी और अंग्रेजी शराब को जप्त कर भंडारण किए हुए था । जहां रविवार की दिन मधनिषेध विभाग के अधिकारी कमला प्रसाद सिंह एवं पहलेजाघाट ओपी प्रभारी टुनटुन कुमार के मौजूदगी में पहलेजा घाट ओपी परिसर में गड्ढे खोदकर देसी और अंग्रेजी शराब को विनिस्ट किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कल्लू घाट पर बन रहे टर्मिनल स्थित सड़क मार्ग को बंद होने पर कंपनी के खिलाफ सैकड़ो ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। सड़क मार्ग बंद होने से विद्यार्थियों के स्कूल ,श्मशान घाट, मंदिर में पूजा अर्चना के लिए ग्रामीणों को आवागमन के लिए हो रहे परेशान सोनपुर । सोनपुर के परमानंदपुर पंचायत के कालू घाट पर बन रहे कार्गो टर्मिनल कंपनी द्वारा ग्रामीणों के रास्ता बंद कर दिए जाने को लेकर सैकड़ो ग्रामीणों ने रविवार को शंति पूर्ण तरीके से कंपनी के निर्देशक के खिलाफ प्रदर्शन किया । इस दौरान उक्त निर्माण कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की गई। वही गांव के कुछ लोगों का कहना है कि रास्ता बंद हो जाने से बच्चे के स्कूल ,शमशान घाट, मंदिर में आने जाने में सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही हैं । इसे लेकर वर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुमित्रा देवी के पति मंगल राय , पूर्व सरपंच अवधेश राय ,इंद्रजीत कुमार ने बताया कि पूर्व के निदेशक के लिखित शर्त के बाद नए निर्देशक अपनी मनमानी कर रहे हैं। जबरदस्ती रास्ता को बंद कर दिया गया जिससे यहां के स्थानीय लोगों के अलावे स्कूली छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर इस तरह पुनः रास्ता को चालू नहीं कराया गया तो इसे लेकर यहां के जनता व्यापक स्तर पर आंदोलन करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्तिक और चैत्र माह में होने वाले छठ व्रत में भी लोगों को घाट पर अर्ध्य देने जाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वही शमशान घाट,स्कूल, मंदिर में भी इसी रास्ते से होकर जाना होता है। इसे लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सोनपुर के अनुमंडल पदाधिकारी से की है। शिकायती आवेदन में ग्रामीणों का कहना है कि टर्मिनल के निर्माण करने के पूर्व भूमि अधिग्रहण की गई थी। उसे समय हम सभी ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए इसमें काफी सहयोग किया तथा पदाधिकारी के सामने कुछ शर्त रखी गई थी। उसे समय शर्त में इस बात की भी जिक्र की गई थी कि आवागमन के लिए रास्ता छोड़ना है। इसके बाद भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के निदेशक प्रभारी अरविंद कुमार ने उक्त रास्ता को आवागमन के लिए 12 फीट सड़क मार्ग छोड़ देने का लिखित रूप से जिक्र किया है और अपने कार्यकाल में उन्होंने सड़क मार्ग का बोर्ड भी लगवाया था जिसमें ग्रामीणों ने ईट शॉलिंग कर उसे रास्ते पर प्राधिकरण के कर्मी एवं ग्रामीणों का आवागमन सुचारू रूप से चलाता रहा । इसी बीच मैनेजमेंट की ओर से शनिवार को उक्त रास्ते को बंद कर दिया गया। ग्रामीणों ने उक्त बंद रास्ते को खुलवाने का एसडीओ से आग्रह किया है। इस संबंध में पूछे जाने पर सोनपुर के एसडीओ कुमार निशांत विवेक ने रविवार को बताया कि मार्ग बंद किए जाने की उन्हें सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि इसके लिए जांच पड़ताल की जाएगी इसके बाद उचित निर्णय लिए जाएंगे। एसडीओ ने ग्रामीण जनता से शांति बनाए रखने की भी अपील की है।

Transcript Unavailable.