Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

लखनऊ में भारत रत्न अटल सम्मान से सम्मानित हुए सोनपुर के गोविंद वल्लभ संगीत,साहित्य के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए मिला गोविंद बल्लभ को सम्मान सोनपुर । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय सूचना भवन में पिछले 25 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व .अटल बिहारी बाजपेई की 99 वीं जयंती पर देश की सुप्रसिद्ध संस्था प्रिंट मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से भारत रत्न अटल सम्मान-2023 का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकार,पत्रकार एवम समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सारण जिलांतर्गत सोनपुर प्रखंड के भरपुरा गांव निवासी गोविंद वल्लभ को संगीत एवम पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए एसोसिएशन की ओर से उत्तर प्रदेश के पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.अम्मार रिजवी,एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ.सुल्तान साकिर हाशमी,राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल अजीज सिद्दीकी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रीमा सिन्हा ने संयुक्त रूप से प्रतीक चिन्ह एवम शॉल देकर समानित किया। सम्मानित होने के बाद लखनऊ से सोनपुर लौटने पर गोविंद वल्लभ ने शनिवार को बताया कि इतना बड़ा सम्मान पाकर खुद को काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। सम्मानित करने के लिए उन्होंने एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल अजीज सिद्दकी एवम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रीमा सिन्हा के प्रति आभार जताया है। भारत रत्न अटल सम्मान मिलने पर सोनपुर के पत्रकार विश्वनाथ सिंह,अवध किशोर शर्मा,संजीत कुमार , चुन्नू सिंह ,सुनील यादव सहित अन्य पत्रकार ,साहित्यकार,संगीत प्रेमी एवम बुद्धिजीवियों ने बधाई दी है। गौरतलब है कि गोविंद वल्लभ पिछले दो दशक से संगीत एवम पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अहम योगदान देते आ रहे है। इस वर्ष भी इन्होंने विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में पर्यटन विभाग के मुख्य मंच से कई दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। साथ ही सोनपुर मेला में सारण जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कई सेमिनार एवम पैनल डिस्कशन का भी सफल संचालन किया। जिसका सारण जिलाधिकारी से लेकर जिलास्तरीय अन्य पदाधिकारियों ने मुक्त कंठ सराहना की थी।

सोनपुर सीओ ने जगह-जगह ठंड से बचाव के लिए लोगो को लिए अलाव की व्यवस्था चौक --चौराहों पर अलाव के जलते ही सोनपुर सीओ को लोगों ने दी धन्यवाद सोनपुर । सोनपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के इलाकों में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है । अचानक तापमान गिरने की वजह से वातावरण में कणकणी शुरू हो गई है । कोहरा और पछुआ हवा के साथ शीत लहर शुरू हो गई है । ऐसे में यहां आमजन जीवन ठंड के वजह से काफी प्रभावित हो रहा है । बढ़ते ठंड को देखते हुए सोनपुर सीओ विश्वजीत सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र के चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था तुरंत कर दी । जिससे शनिवार के दिन सोनपुर अंचल क्षेत्र के कल्याणपुर के गुलरिया घाट ,शिकारपुर बाजार, रहारदिहार चौक ,गंगाजल बरका बगीचा, चित्रसेन पुर पंचायत भवन ,बाकरपुर, इस्माइल चक, जहांगीरपुर, नयागांव थाना सहित अन्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कर दी । जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने सोनपुर सीओ विश्वजीत सिंह के कार्य प्रणाली से खुश होकर उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे सीओ अगर किसी भी क्षेत्र में रहेंगे तो लोगो की समस्या का समाधान स समय से होनानिश्चित है। ढंड से राहत लेते हुए लोग सीओ के कार्य प्रणाली के सराहना कर रहे थे । लोगो ने कहा कि सीओ के कार्य की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह काफी कम है। बतादे कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में अचानक गुरुवार के सुबह से अचानक पारा गिरते ही तेज पछुआ हवा के झोको के साथ शीतलहर का प्रकोप धीरे-धीरे शुरू हो गया जहां शुक्रवार और शनिवार के सुबह से ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में कुहासा के चादर से ढक दिया। जहां दिन भर सूरज का दर्शन भी शनिवार को देखने को किसी को नहीं मिला ।आसमान में बादल छाय रहने के कारण लोग घरों से निकलना मुनासिब नहीं समझे लेकिन जो कामकाज के महिला या पुरुष थे । वह अपनी ठंड के कपड़े पहन कर अपने काम के लिए निकल गए लेकिन उन्हें अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था वही सबसे अधिक परेशानी सड़क पर बाइक चलाने तथा अथवा पैदल चलने वालों को बढ़ते ढंड का सामना करना पड़ रहा था । कणकणी और ठंड के कारण लोगों को दिनचर्या बदल दी है।

विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेले के समापन होने के बाद भी मलार्थियों का आगमन में कमी नहीं हो रही है वहीं दूसरी ओर ठंड बढ़ने के कारण मेले में आ रहे हैं मेलार्थी ठंड से बचाव के लिए ऊनि बस्त्रो के खरीदारी करने से नहीं चूक रहे हैं । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।