Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार सरकार के दिशा निर्देश पर सोनपुर सीओ ने सोनपुर व नयागांव थाने में शनिवार को जनता दरबार लगाकर भूमि संबंधित विवादों को निपटारा किया । इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर सीओ विश्वजीत सिंह ने बताया कि सोनपुर थाने में तीन नए आवेदन आए हैं जबकि 7 मामलों का दोनों पक्षों के सहमति से निपटारा किया गया है वही नयागांव थाने में एक नए मामले आए जबकि 3 मामले का निष्पादन किया गया है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जेपी सेतु बजरंग चौक पर पुलिस ने चलाई वाहन चेकिंग अभियान वाहन चैकिंग अभियान से वाहन चालकों में मचा हड़कंप सोनपुर । पलेजा घाट ओपी क्षेत्र के अंतर्गत जेपी सेतु सड़क मार्ग एवं बजरंग चौक पर पहलेजा घाट ओपी प्रभारी टुनटुन कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान शुक्रवार को चलाया गया । इस बात की जानकारी देते हुए ओपी प्रभारी टुनटुन कुमार ने बताया कि जेपी सेतु के चेक पोस्ट एवं बजरंग चौक पर वहां चेकिंग अभियान चलाया गया जहां वाहन अधिनियम के दुरुपयोग करने वाले वैसे वाहन चालकों पर कुल 13500 /रुपये की जुर्माना लगाया गया है । वाहन चेकिंग अभियान के भनक लगते ही अन्य वाहन चालकों ने अपने रूट बदल- बदल कर अपने गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान किया । वाहन चेकिंग अभियान की खबर मिलते ही अन्य वाहन चालकों में हड़कंप मच गया । ओपी प्रभारी ने कहा कि वाहन चेकिंग अभियान अनवरत चलती रहेगी । अपने सुरक्षा की दृष्टि से वाहन अधिनियम का जरूर पालन वाहन चालक करें ।
नयागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरियारचक गंगा नदी के किनारे के रास्ते एक मोटरसाइकिल पर 2 युवकों ने शराब लाद कर बेचने के लिए धंधेबाज कही जा रहा था जहां नयागांव पुलिस के देखते ही मोटरसाइकिल और शराब छोड़कर मोटरसाइकिल चालक व शराब लेकर जा रहे युवक भागने लगा जहां पुलिस ने खदेड़ कर एक शराब धंधेबाज को पुलिस ने पकड़ लिया वही मौके पर पुलिस ने 15 लीटर देसी शराब एवं एक मोटरसाइकिल को जप्त कर ली ।
बिना टिकट यात्रा न करे ,रेलवे यात्रियों के लिए यूटीएस टिकट प्राप्त करना है आसान *सुविधाएं और आसानी के लिए कई भुगतान विकल्प उपलब्ध* सोनपुर : ऐसा देखा जा रहा है कि यात्रीगण रेलवे के टिकट काउंटर पर 10 रुपये 20 रुपये के टिकटों के लिए भी 100 या 500 के बड़े नोट लेकर पहुंच जाते है। सवारी गाड़ी के समय यात्रियों द्वारा इसी तरह बड़े नोट देने से काउंटर पर खुले पैसे की कमी हो जाती है और यात्रियों को टिकट के लिए इंतजार करना पड़ जाता है। इससे कभी- कभी यात्रियों की ट्रेनें भी छूट जाती है औऱ इससे विवाद की स्थिति बन जाती है। पिछले दिनों हाजीपुर स्टेशन पर भी एक ऐसा ही वाकया हुआ जब एक यात्री ने 10 रुपये के टिकट के लिए काउंटर पर 100 रुपये का नोट दिया। इससे पहले कई यात्रियों द्वारा इसी तरह बड़े नोट देने के कारण काउंटर पर खुले पैसे की कमी हो गई थी जिस कारण काउंटर क्लर्क द्वारा यात्री को खुले पैसे देने का आग्रह किया गया। इसी पर यात्री द्वारा विवाद पैदा कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि रेलवे ने यात्री सुविधाओं में सुधार करने की दिशा में कई कदम उठाये है। अनारक्षित टिकट के लिए अब यात्रियों को विभिन्न वैकल्पिक भुगतान करने का विकल्प उपलब्ध है, जिससे उन्हें आसानी से और बिना खुले पैसे की समस्या के साथ टिकट प्राप्त हो सकता है। 1. **ऑनलाइन भुगतान:** अब यात्रीगण रेलवे टिकट को ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। UPI और QR कोड स्कैनिंग के माध्यम से तेजी से और सुरक्षित भुगतान करने का विकल्प उपलब्ध है। 2. *ATVM(ऑटोमेटेड टिकट वेंडिंग मशीन* : सोनपुर मंडल के लगभग सभी प्रमुख स्टेशनों पर स्थित ATVM एटीवीएम से भी यात्रीगण बिना किसी परेशानी के टिकट ले सकते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए मशीन के पास फैसिलिटेटर भी रहते हैं जो यात्रियों को टिकट लेने में सहायता करते हैं। *3. मोबाइल एप* : रेलवे का मोबाइल एप *यूटीएस* के माध्यम से भी यात्री अपने स्मार्ट मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए स्टेशन परिसर में कही से भी स्वयं टिकट प्राप्त कर सकते है। अब रेलवे ने *फीचर फोन* से भी टिकट निकालने की सुविधा प्रदान कर दी है। जो यात्री स्मार्ट फोन यूज़ नही करते हैं वे अपने फीचर फोन से भी *मैसेज के माध्यम* से टिकट ले सकते है। इन विकल्पों से रेलवे यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और तेजी से टिकट प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। रेलवे इन उपायों के माध्यम से यात्रियों के साथ खुले पैसे की समस्या को कम करना चाहती है। सभी यात्रीगण से अनुरोध है कि वे इन वैकल्पिक भुगतान के सुविधाओं का उपयोग करें और अपनी यात्रा को और भी सुविधाजनक बनाए रखें।
घर-घर वितरण किया जा रहा अयोध्या से आई पुजित अक्षत व फ़ोटो सोनपुर । सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत भरपुरा पंचायत में घर-घर लोगों के बीच भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर अयोध्या में बन रहे हैं श्री राम लाला के मंदिर से आए पुजित अक्षत के वितरण करते हुए 22 जनवरी को रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखने और उस दिन अपने-अपने घरों में दीपक जलाकर दीप उत्सव मनाने तथा अपने घर से दीपक लेकर अपने आसपास के मंदिरों में प्रज्वलित करने को कहा गया साथ ही घर-घर में घूम-घूम कर सभी लोगों को अक्षत और अयोध्या में बने श्री राम मंदिर की फोटो को लोगों के बीच भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता आशीष श्रीवास्तव, आलोक कुमार सिंह, अजय पासवान ,आदित्य कुमार, दीपक कुमार, ऋतुराज उपाध्याय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पूजित अक्षत को वितरण करते हुए आग्रह किया कि अपने जीवन काल में एक बार जरूर श्री राम लाला का दर्शन करने के लिए अयोध्या जाए और राम के आदर्श और सिद्धांत को अपने जीवनकाल मे अपनाने की कोशिश करें ।
सोनपुर रेल मंडल कार्यालय में संसदीय समिति सदस्य की हुई बैठक सोनपुर मंडल क्षेत्राधिकार के सांसदगण बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दे एवं रेल के सर्वांगीण विकास हेतु रेलवे अधिकारियों के साथ की बैठक रेलवे के विकास व यात्रियों की समस्याओं को अवगत कराया गया सोनपुर । सोनपुर मंडल की ‘मंडल संसदीय समिति‘ की बैठक का आयोजन गुरुवार को किया गया । इस बैठक में सोनपुर मंडल क्षेत्राधिकार के सांसदगण ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी द्वारा की गयी। बैठक में सभी सांसदगण द्वारा जनहित से जुड़े मुद्दे एवं रेल के सर्वांगीण विकास हेतु अपने-अपने सुझावों को रखा। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल, सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद सहित मुख्यालय एवं सोनपुर मंडल के सभी उच्चाधिकारीगण उपस्थित थे । इस बैठक में राज्य सभा के सांसद रामनाथ ठाकुर एवं राकेश सिन्हा, मुजफ्फरपुर सांसद अजय निषाद, खगड़िया के सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी, भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल उपस्थित थे। इनके अलावा माननीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज्य मंत्री, भारत सरकार गिरिराज सिंह के प्रतिनिधि केशव शाण्डिल्य, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री, भारत सरकार पशुपति कुमार पारस के प्रतिनिधि घनश्याम कुमार दाहा, गृह राज्य मंत्री भारत सरकार नित्यानंद राय के प्रतिनिधि शिव कुमार सिंह, समस्तीपुर के माननीय सांसद प्रिंस राज के प्रतिनिधि विनय कुमार चौधरी एवं अमनौर के विधायक श्री कृष्ण कुमार मंटू उपस्थित थे । सांसदगण एवं उनके प्रतिनिधियों ने रेल विकास व यात्री सुविधाओं में और वृद्धि एवं उसे सुदृढ़ करने के संबंध में बहुमूल्य सुझाव दिये। माननीय सांसदगण द्वारा आधारभूत संरचनाओं के विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने पर बल दिया गया । साथ ही बैठक में भविष्य की कार्य योजनाओं पर भी चर्चा हुई । इसके पूर्व बैठक के प्रारंभ में महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने सांसदगण एवं माननीय सांसद के प्रतिनिधिगण का स्वागत किया । महाप्रबन्धक ने अपने स्वागत संबोधन में सोनपुर मंडल द्वारा यात्री सुविधा, आधारभूत संरचनाओं के विकास आदि के क्षेत्र में किए गए कार्यों एवं नई परियोजनाओं से माननीय सांसदगण को अवगत कराया। महाप्रबन्धक ने सांसदों से प्राप्त बहुमूल्य सुझावों के लिये आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुझाव हमें भविष्य में रेल विकास कार्यों की रूप-रेखा तय करने में काफी सहायक सिद्ध होगा ।
शीतलहर से ठिठुरते जिंदगी गरीबो का अलाव बना सहारा बढ़ते ठंड में प्रशासन या समाजसेवियों द्वारा अभी तक नहीं वितरण किया गया गरीबो के लिए कंबल सोनपुर--- शीतलहर खासकर वृद्ध और बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो रही है । ठंड और शीतलहर के कारण लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए हैं। गांव की बस्तियों में तो इजहार कब कपाती ठंड से बचने के लिए अलाव एकमात्र सहारा बना है ।पूरे क्षेत्र में लगातार ढंड बढ़ने से आम जनता परेशान हैं वही बुधवार को सुबह से कुहासे व कनकनी इस कदर बढ़ रही है कि गांव के लोग अलाव के सामने दिन भर बैठे नजर आए। दोपहर में थोड़ी धूप निकली पर कोई गर्माहट नहीं आ सकी दूसरी ओर भीषण ठंड के देखते हुए सोनपुर सीओ विश्वजीत सिंह ने गांव के महत्वपूर्ण विभिन्न चौक चौराहा पर अलाव की व्यवस्था की है। शाम होते ही अंचल के कर्मियों द्वारा विभिन्न चौक चौराहा पर जाकर अलाव जलाकर लोगों को इस ठंड से बचाव के लिए अलाव जला दे रहे हैं जिसके कारण से लोगों ने राहत की सांस भी ले रहे है। अंचल कर्मी रोहित कुमार ने हासिलपुर के कस्तूरीचक सहित अन्य स्थान में जबकि भरपुरा वर्मा चौक ,भरपुरा लालू यादव चौक पर अंचल कर्मी प्रतिमा कुमारी वही नजरमिरा चौक,राहर दियरा चौक में वेद प्रकाश कुमार सहित अन्य अंचल कर्मियों ने अपने-अपने पंचायत के महत्वपूर्ण स्थान पर पहुँच कर अलाव जलाकर लोगों को इस ठंड से राहत दिलाने के लिए अलाव जलाएं । सभी जगह पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगो ने इस ढंड से वचाव करने के लिए आस पास में सूखे पेड़ व पौधे के सूखे लकड़ियों को एकत्रित कर अलाव की व्यवस्था कर अपने जीवन को इस ढंड से बचाव कर रहे हैं । लेकिन बढ़ते ठंड के देखते हुए अभी तक सोनपुर प्रखंड व नगर क्षेत्र में कहीं भी गरीब,असहायों को इस ठंड से बचाव के लिए प्रशासन या समाजसेवियों द्वारा कंबल का वितरण नहीं किया गया है जिससे गरीब तब के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । वही समाज सेवी लालबाबू पटेल ,मुकेश सिंह ने बुधवार को बताया कि सोनपुर मेला क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर अलाव की व्यवस्था हो क्योंकि सोनपुर मेला में दूर-दूर से आ रहे मेलार्थी ,व्यापारी, छोटे-छोटे दुकानदारों जो बढ़ते ठंड से बचा जा सके । वही नगर क्षेत्र के गजग्राह चौक ,हरिहरनाथ मंदिर, कालीघाट मंदिर ,नौलखा मंदिर ,स्टेशन के बाहर,प्रखंड कार्यालय ,नगरपंचायत ,अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थान पर नगर पंचायत के तरफ से अलाव की व्यवस्था किया जाए जिससे महत्वपूर्ण स्थान पर गरीब तब के लोग एवं मैलार्थी के अलावा रिक्शा वाले, ठेले वाले, ऑटो वालों इस ठंड से राहत की सांस ले सके ।
रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सोनपुर एवं अपराध आसूचना शाखा सोनपुर के द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई! इस संयुक्त कार्यवाही में सोनपुर स्टेशन के प्लेटफार्म पर आयी गाड़ी संख्या 05266 पाटलिपुत्र -मुजफ्फरपुर मेमो पैसेंजर को बुधवार को चेक किया गया । इस चेकिंग के दौरान महिला बोगी में यात्रा करते हुए 16 पुरुष यात्री को गिरफ्तार आरपीएग ने किया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
