सोनपुर---रविवार को मकर संक्रांति का पर्व आस्था व श्रद्धा के साथ पूरे नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगो ने इस भीषण ठंड में भी श्रद्धालु भाड़ी संख्या में पहलेजाघाट दक्षिण वाहनी गंगा नदी व सोनपुर नारायणी नदी सहित अन्य नदियों में डुबकी लगायी और बाबा हरिहर नाथ के दरबार में पहुंचकर पूजा अर्चना किया । रविवार को सुबह में बढ़ती ढंड को देखते हुए कितने शरीर से असमर्थ लोगों ने घरों में स्नान कर विधि विधान के साथ सार्धलु पूजा अर्चना करते हुए घर के आसपास मंदिरों में पहुँच कर भगवान का दर्शन कर सुख-समृद्धि का कामना करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से इस पर्व को मनाया । मकर संक्रांति का त्यौहार 2 दिन होने के कारण शनिवार के दिन भी महज 30 % लोगों ने मकर संक्रांति मनाया था लेकिन तिथि और नक्षत्र के अनुसार पंडितों द्वारा कहा गया था कि माघ कृष्ण अष्टमी तिथि रविवार को चित्रा नक्षत्र कर्मयोग होने एवं सूर्यदेव दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाएंगे और 1 माह से चल रहे खरमास का भी समापन शनिवार की रात्रि में हो जाएगी इसलिए स्नान, दान पुण्य और मकर संक्रांति का महत्व को देखते हुए रविवार के दिन ही मकर संक्रांति मनाया जाए । इसलिए अधिकांश लोगों ने रविवार के दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया और इस दिन के बाद से मांगलिक कार्य आरंभ हो गया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मांझी प्रखंड क्षेत्र के मांझी के रामघाट पद दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन बताते चले कि मांझी प्रखंड क्षेत्र के मांझी के रामघाट पद दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन जिसमें दूर-दूर से आए हुए पहलवानों ने भाग लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अपह्रत नाबालिक बच्ची को पुलिस ने किया बरामद एक युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मकर संक्रान्ति को ले कर बाजार में चहल पहल दिख रही है।सब्जियों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ देखी जा रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विभिन्न मामलों में छह लोगों को किया गया गिरफ्तार और उन्हें जेल भेज दिया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अपने घर के पारिवारिक कलह से तंग आकर कटिहार से भाग रही लड़की जो दिल्ली जा रही थी उसे जीआरपी सोनपुर ने 4 लड़कियों को सोनपुर रेलवे स्टेशन के अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन के एक जनरल बोगी से गिरफ्तार कर लिया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर के हरिहरनाथ ओपी के समीप गुमटी खोलकर सिगरेट में गाजा भर कर दिए जाने तथा बेचने को लेकर ओपी पुलिस ने नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य के परिवार के 2 लोगों को शनिवार के शाम हिरासत में ले लिया। इस खबर के सुनते ही लगभग सैकड़ो से ऊपर महिला व पुरुष थाना पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उन लोगों का कहना था कि इनमें एक युवक आर्मी में नौकरी के लिए दिन रात प्रयास कर रहा है अगर वह जेल चला जाएगा तो उसका कैरियर खराब हो जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अवैध रूप से विद्युत का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध चलाए गए विभागीय कार्रवाई के दौरान सोनपुर के विभिन्न इलाकों के लोगों के यहां छपामारी कर 5 लोगो के मौके पर बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इस दौरान पकड़े गए लोगों के खिलाफ 2 लाख 48 हजार की क्षति का दावा विभाग ने किया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला पदाधिकारी सारण राजेश मीणा ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व पर समस्त जिला वासियों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी है।जिला पदाधिकारी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि मकर सक्रांति और लोहड़ी का पर्व जिला वासियों के लिए सुख शांति और समृद्धि लायेगा। मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व का सांस्कृतिक महत्व भी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पहलेजा घाट ओपी क्षेत्र के बजरंग चौक स्थित सुल्तानपुर में पहलेजाघाट ओपी प्रभारी मोहन राम के नेतृत्व में शनिवार के दिन छापामारी कर 25 लीटर देसी शराब को बरामद किया वहीं मौके पर एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया जबकि एक धंधेबाज मौके का फायदा उठा कर भागने में सफल रहा । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
