सोनपुर के हरिहरनाथ ओपी के समीप गुमटी खोलकर सिगरेट में गाजा भर कर दिए जाने तथा बेचने को लेकर ओपी पुलिस ने नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य के परिवार के 2 लोगों को शनिवार के शाम हिरासत में ले लिया। इस खबर के सुनते ही लगभग सैकड़ो से ऊपर महिला व पुरुष थाना पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उन लोगों का कहना था कि इनमें एक युवक आर्मी में नौकरी के लिए दिन रात प्रयास कर रहा है अगर वह जेल चला जाएगा तो उसका कैरियर खराब हो जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।