सोनपुर के नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की हर टोले- मोहल्ले के लोगो ने मकर संक्रांति को लेकर सोनपुर के नारायणी नदी व पहलेजाघाट दक्षिण वाहिनी गंगा नदी में लोगों ने डुबकी लगाते हुए हरिहरनाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना करने के बाद घरों में देवताओं पर खिचड़ी चढ़ाते हुए मकर संक्रांति का पर्व करीब-करीब 40% लोगों ने जो पुरानी परंपरा को मान रहे हैं वह लोग मकर संक्रांति शनिवार के दिन बनाए जबकि 60% लोगों ने तिथि पंचांग और धर्म के मानते हुए विद्वान पंडितों द्वारा दिए गए निर्देश पर रविवार के दिन लोग मनाएंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर- मकर संक्रांति को लेकर शुक्रवार को रजिस्ट्री बाजार,ग़ोला बाजार,नयागांव बाजार सहित नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में अहले सुबह से भीड़ उभर पड़ी। मकरसंक्रांति पर्व को लेकर दुकानदारों के साथ साथ क्रेताओ भी कड़ाके की ठंड एवं लहू जमा देने वाला ढंड को विना प्रवाह किये इस कनकनी के बावजूद भी शुक्रवार को बाकरपुर सब्जी मंडियों में दोपहर बाद तक ग्राहकों की भारी भीड़ जुटी रही वही रजिस्ट्री बाजार ,खरिका बाजार, कसमर बाजार,नायगांव बाजार के साथ विभिन्न गाँव के मंडियों में अन्य दिनों की अपेक्षा काफी चहल-पहल रही। वही चूड़ा,तिल,गुड़,फरही , तिलकुट, भूड़ा ,मीठा , दूध दही आदि की खरीददारी को लेकर नगर पंचायत सोनपुर के गोला बाजार स्थित किराना दुकानों में भी ग्राहकों की लम्बी कतार लगी रही। प्रमुख सब्जी मंडी बाकरपुर में सब्जियो की खरीददारी को लेकर काफी संख्या में लोगो के पहुँचने से बिक्रेताओं ने एका-एक सभी सब्जियो की कीमत में 10-20 रुपये की इजाफा कर दिया। जिससे लोगो को सब्जियों की खरीददारी करने में अधिक जेब ढीली करनी पड़ी। वही किसानों व व्यपारियों के समानों के बिक्री बढ़ने के कारण उनके चेहरे पर रौनक दिखने लगा । मकर सक्रांति का प्रमुख व्यंजन दही की खरीददारी करने में लोगो को ठंड के मौसम में भी पसीने छूट रहे है।आम तौर पर 50-60 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाली दूध 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रही है । जब कि डेयरी दुग्ध सेंटर पर भी दूध की खरीददारी को लेकर ग्राहकों को भीड़ जमी रही जिसमे 50 से लेकर 65 रुपये लीटर का बुकिंग हो रही हैं जबकि दही रुपये 150 -180 प्रति किलो बुकिंग हो रही हैं । इधर खरमास को लेकर एक माह से ठप्प पड़ा व्यवसाय पर्व-त्यौहार की शुरआत के साथ ही गति पकड़ने से व्यवसाई वर्ग काफी उत्साहित है। वही मकर संक्रांति के अवसर पर स्नान को लेकर कई जगहों से श्रद्धालुओं का जत्था पहलेजाघाट स्थित दक्षिणीवाहनी गंगा नदी व नारायणी नदी संगम तट में स्नान को लेकर सर्ध्यलुओ का आगमन शुरू हो गया है । हरिहरनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक सुशील चंद्र शास्त्री व लोक आश्रम के व्यवस्थापक मौनी बाबा ने बताया कि रविवार यानी 15 तारीख को मकरसंक्रांति मनाया जा रहा है ।जबकि 30% लोग ही 14 तारीख यानी शनिवार को मकर संक्रांति जो पुरानी पद्धति को मानते हुए आ रहे हैं वह 14 तारीख को मना रहे हैं लेकिन तिथि और नक्षत्र के अनुसार 15 तारीख को मकर संक्रांति है । जहां स्नान दान 15 तारीख के दिन गंगा और नारायणी नदी में लोग डुबकी लगाकर बाबा हरिहर नाथ सहित अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना करते हुए विधि विधान के साथ अपने घर के देवता को खिचड़ी चढ़ाएंगे और लोग दही चिउरा के साथ स्वादिस्ट व्यजंन खाकर उसका आनंद उठाएंगे एवं बच्चे युवा वर्ग के लोग मकर संक्रांति के अवसर पर पतंगबाजी करेंगे ।
सोनपुर-भारत में पतंगबाजी की परंपरा सदियों पुरानी है। यहां पतंगों का आगमन चीन से हुआ है। माना जाता है कि पतंग का अविष्कार ईसा पूर्व तीसरी सदी में चीन में हुआ था । विश्व की पहली पतंग एक चीनी दर्शनिक मोदी ने बनाई थी। इससे प्रमाणित होता है कि पतंग का इतिहास 2300 वर्ष पुराना है । पतंग मूलतः संस्कृत भाषा का शब्द है। मकर संक्रांति से जुड़ा खेल पतंगबाजी का प्रचार प्रसार पहले से बढ़ता जा रहा है । नवयुवकों और बच्चों में काफी लोकप्रिय खेल है । भारत में 1600 वर्ष पूर्व पहले हकीम लुकमान के समय पतंगबाजी की शुरुआत हुई थी । कभी यह राजा महाराजाओं का खेल था । उस समय एक से अधिक पतंग काटने वाले पतंग को नौशेखा की उपाधि दी जाती थी ।भारत में अब अजीबोगरीब आकार तथा अनूठी कलाकृतियों से पतंग का निर्माण किया जा रहा है । गोल, चकोर,आयताकार , तितली के आकार वाली छोटे आकार में मनुष्य जैसी और ऐसे ही ढेरों अजीब गरीब आकार की पतंगे भारत में बनाई जाती है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर-निकाय चुनाव में निर्वाचित नगर पंचायत प्रतिनिधियों को सोनपुर के अनुमंडल कार्यालय सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ शुक्रवार दिलाई गई । इस दौरान एसडीएम सुनील ने मुख्य पार्षद अजय साह , उप मुख्य पार्षद अंजली कुमारी सहित वार्ड पार्षद 1सुजाता कुमारी 2 स्वीटी कुमारी 3 टोनी कुमारी 4 संगीता देवी 5 रेखा देवी 6 अभिषेक प्रताप सिंह 7 सुनील कुमार 8 विनोद चौधरी 9 विभा देवी 10 रेनू देवी 11 राजीव कुमार राय 12 कृष्णा नंदन सिंह 13 अमजद हुसैन14 रेखा देवी 15 मनोज राय 16 मुकुंद सिंह 17 मिली सिंह 18 प्रियाजली देवी 19 गीता देवी 20 अशोक कुमार 21 चंचला देवी कुल 21 वार्ड पार्षदों को शपथ ग्रहण कराया । निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ सुनील कुमार ने इस मौके पर सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने जिन अपेक्षाओं को लेकर आपको चुना है उस पर खड़ा उतरने का हर संभव प्रयास करें। विकास का कीर्तिमान स्थापित करें । नगर की समस्याओं का निदान करने की राह पर चलें। इसी बीच एसडीएम ने सभी प्रतिनिधियों से उनके चुनाव पर हुए खर्च का लेखा जोखा रजिस्टर अंतिम तिथि से पहले प्रस्तुत किये जाने का निर्देश दिया । शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद कार्यालय से बाहर नए गंडक पुल स्थित विवाह भवन में नवनिर्वाचित सदस्यों को नागरिकों द्वारा फूल मालाओं के साथ भव्य अभिनंदन कार्यक्रम किया गया । मंच का संचालन राजीव कुमार सिंह आर एस एस प्रवक्ता बिहार एवं प्राणनाथ सिंह ने किया जबकि कार्यक्रम का समापन अधिवक्ता श्याम प्रकाश सिंह ने की। सभी अतिथियों को स्वागत नगर अध्यक्ष के पुत्र गोविंद कुमार ने किया । नवनिर्वाचित सदस्यों को हरिहर नाथ मंदिर के मुख्य अर्चक सुशील चंद्र शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नगर अध्यक्ष अजय साह सहित अन्य पार्षदों फूल मालाओं के साथ नगर अध्यक्ष का ताज अजय साह को पहनाते हुए फूल मालाओं से स्वागत किया । ज़्यादा जानकारी के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
सारण, छपरा 12 जनवरी :* जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा बताया गया कि इस वर्ष मकर सक्रांति का पर्व 14 एवं 15 जनवरी को मनाये जाने की संभावना है। मुख्यतः इस पर्व में पवित्र नदियों जैसे गंगा, गंडक, सोन, नारायणी आदि के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं द्वारा स्नान-दान किये जाने की परम्परा है। इस अवसर पर नदी घाटों के किनारे काफी भीड़ हो जाती है। दिघवारा में आमी घाट, सोनपुर में काली घाट, पहलेजा घाट, सबलपुर घाट सहित अन्य स्नान घाटों में गंगा व गंडक नदी का स्नान घाट सहित अनेक नदी घाटों और सरोवरो पर काफी भीड़ होती है और लोग स्नान कर दान पुण्य आदि करते हैं। इस कारण घाटों के किनारे मेला जैसा माहौल रहता है। भीड़ के नियंत्रण हेतु आवश्यक प्रशासनिक प्रबंधन सहित श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए संबंधित पदाधिकारी का आवश्यक निर्देश दिये गये है। जिन घाटों पर मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किये जाने की परम्परा रही है वहां की विधि व्यवस्था संधारण हेतु सभी अनुमण्डल पदाधिकारी/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अपने स्तर से दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और बल की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
सोनपुर में गुरुवार को उत्साह के साथ जगह जगह स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। गरीब रक्षक आर्मी के बैनर तले सोनपुर के बैजलपुर अंतर्गत जेआईआईटी एजुकेशन एकेडमी में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। शिक्षकों ने स्वामी विवेकानंद से सीख लेने और सफल होने की राह बताई।संस्था के संयोजक शिक्षक सह समाज सेवी प्रभात रंजन ने स्वामी विवेकानंद को भारत के 65 करोड़ युवाओं का सशक्त प्रतिनिधि बताया। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा व ज्ञान की कमी का ही परिणाम है कि भारत के युवा फिल्मी सितारों को अपना आदर्श बनाए बैठे हैं। साथ ही श्री प्रभात ने अपने वक्तव्य में दया, करुणा व गुरु की महिमा बताते हुए युवाओं से स्वामी विवेकानंद द्वारा दिए गए मंत्र उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाए के बारे बच्चो को विस्तार से समझाया । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर के मीना बाजार का एक युवक की पटना स्थित उसके बहन के घर पर अचानक हुई मौत। युवक अपनी शादी का सामान खरीद कर अपने बहन बहनोई के घर पटना गया हुआ था रात में वह खा पीकर सोया तो सोया ही रह गया। परिवार के सदस्य ठंड लगने से मौत की आशंका जाहिर कर रहे हैं। मृतक उदय द्विवेदी का पुत्र रोशन कुमार द्विवेदी 25 वर्ष है। मिली जानकारी के अनुसार रोशन की शादी बीते 2 माह बाद होनी थी । वह शादी मे कपड़ा तथा अन्य सामान खरीदने पटना गया था। सामान खरीदने के उपरांत वह अपने बहन बहनोई के घर पर रुक गया। एक साथ खाना खा पीकर सभी सोने चले गए इसी बीच सुबह जब उसे जगाने गया तब उसे मृत पाया देख चीख-पुकार मच गई।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
स्वामी विवेकाऩद - 12 जनवरी 2023 को पाटलिपुत्र केंद्रीय विद्यालय अफराद में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर भाजपा नेता दिलीप कुमार सिंह ने कहां कि 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में जन्में नरेंद्र दत्त को आध्यात्मिक मार्ग के पश्चात इनका नाम आगे चल स्वामी विवेकानंद के नाम से जाना जाने लगा।प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।आज इसी कड़ी में पाटलिपुत्र केंद्रीय विद्यालय अफराद में मनाया जा रहा है। नरेंद्र नाथ ने बहुत ही कम उम्र में अध्यात्म का मार्ग अपना लिए थे।साथ ही पश्चिमी संस्कृति में योग एवं वेदांत के विषय में जागृति का श्रेय भी स्वामी जी को ही जाता है।19 वीं शताब्दी में विश्व परिभ्रमण कर धर्म, ज्ञान और योग की शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किए थे।बहुत कम उम्र में ही नरेंद्र दत्त ने अध्यात्म का मार्ग अपनाकर के गेरूआ वस्त्र धारण कर स्वामी विवेकानंद के नाम से प्रसिद्ध हो गए।स्वामी विवेकानंद ने 1897 में कोलकाता में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी।वही 1898 में गंगा हुगली नदी के तट पर बेलूर में रामकृष्ण मठ की स्थापना की थी।ये उनका संक्षिप्त परिचय है।इस अवसर पर भाजपा विस्तारक अधिवक्ता मिथिलेश कु सिंह ,भाजपा नेता दिलीप कु सिंह,प्रमोद तिवारी,पवन भारती ,गोतम शर्मा ,उदय महाराज,अजय कुमार,साहब सिंह,विनोद गिरि, हीरालाल सिंह, हरेंद्र कु सिंह ,छोटू तिवारी,निजामुद्दीन अंसारी,अजय रेनू ,अनू पटेल,विमल कुमारी, मुस्कान कुमारी,प्रियांका कुशवाहा,सिंधू देवी,सोनी कुमारी,रितिक,अंशु शर्मा सहित अन्य कई गण मान्य लोग उपस्थित थे।ज़्यादा जानकारी के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
नवलखा मंदिर में 31 जनवरी से 5 फरवरी तक होगा 24 वां ब्रह्मोत्सव धर्माचार्य का होगा सम्मेलन सोनपुर--- धर्मग्रंथों में वर्णित हरिहर क्षेत्र सोनपुर स्थित श्री गजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम् दिव्य देश में 31 जनवरी से प्रारंभ होने वाला 24 वे ब्रह्मोत्सव सह श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में भारत और निकटवर्ति राष्ट्र नेपाल कई सुप्रसिद्ध धर्माचार्य भाग लेगे । देश के महान संत श्री त्रिदंडी देव स्वामी की स्मृति में यह आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होने जा रहा है । देवस्थानम के पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानुजाचार्य , स्वामी लक्ष्मणाचार्य ने इस बात की जानकारी देते बताया कि भारत के महान संत लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी सहित एक दर्जन से भी अधिक धर्माचार्य इस आध्यात्मिक आयोजन में भाग लेगें । श्री गजेन्द्रमोक्ष देवस्थानम दिव्य देश के 24 वे ब्रहमोत्सव की शुरुआत 31 जनवरी को विराट जलयात्रा और शोमा यात्रा के साथ होगी । शोमा यात्रा में विभिन्न स्थानों से आये धर्माचार्यगण आगे आगे चलेगे । 1 फरबरी को ध्वजारोहण और २ फरवरी को श्री वैष्णव एवं वैदिक सम्मेलन आयोजन किया जायेगा । इस आयोजन का एक बड़ा उद्देश्य विश्व शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना करना है । स्वामी लक्ष्मणाचार्य ने बताया कि 3 फरवरी को मव्य श्री रथयात्रा सोनपुर से हाजीपुर होगा । दोनो शहर में भगवान बाला जी रंगनाथ की उपस्थिति रहेगी । यह रथ यात्रा देवस्थानम दिव्य देश के गौ पुरम से निकलकर सोनपुर की परीक्रमा करते हुए हाजीपुर पहुँचेगी और हाजीपुर नगर की परिक्रमा करने के बाद पुनः पुराने पुल ( गंडक ) होकर गजग्राह चौक होते देवस्थानम में पहुँच कर समाप्त होगी । उन्होंने कहा कि 4 फरवरी को कल्याण विवाह महोत्सव रात्रि में भव्य ढंग से संपन्न होगा । 5 फरवरी 2023 दिन रविवार को दिव्य महा अभिषेक महापूर्णाहूति अवभृत स्नान एवं दिव्य महा भंडारा होगा । मालूम हो कि ब्रह्मोत्सव के दौरान 31 जनवरी से 5 फरवरी तक प्रतिदिन संध्याकालीन बेला में प्रसिद्ध संतो के प्रवचन और भगवत भजन चलता रहेगा । इसका लाभ हर तबके के आध्यात्मिक लोग उठाएंगे । यहां वैसी भी प्रतिवर्ष कार्यक्रम में महिला, पुरुष , छात्र -छात्रा, जनप्रतिनिधि, साधु संत , महात्मा , अधिकारी से लेकर चपरासी तक सेठ ,साहूकार से लेकर किसान तक उल्लास और उत्साह के साथ आते रहे है ।
सोनपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत के सरपंच शशिकांत ओझा के घर पर चढ़कर बुधवार की देर शाम कुछ युवकों ने फायरिंग की तथा गाली गलौज किया। हो हल्ला और गाली गलौज की आवाज सुनकर जैसे ही सरपंच तथा उनके परिवार के सदस्य बाहर निकले तब तक 5 मोटरसाइकिल पर सवार 10 युवक वहां से भाग निकले। इसे लेकर परमानंदपुर मुरथान के उक्त सरपंच शशिकांत ओझा उर्फ मनन बाबा ने 3 लोगों को नामजद तथा अन्य सात आठ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने हेतु सोनपुर थाने में एक आवेदन दिया है। इस बाबत शशिकांत ओझा ने गुरुवार को बताया कि उनका भतीजा अर्पित कुमार ओझा मंगलवार वर्ग 10 का छात्र है । वह सोनपुर कोचिंग पढ़ने गया था । इसी बीच वह कोई कार्य से सोनपुर में रुक गया और उसे घर लौटने में देर हो गई। वह रात्रि के लगभग 8:30 बजे टैंपू से सिताबगंज बाजार उतरा। वह अपने घर जाने के लिए जैसे ही आगे बढ़ा की सड़क किनारे खड़े तीन चार लड़कों ने उसे घेर लिया। और उसके गले पर पिस्टल भीरा कर सोने का चैन जिसका कीमत लगभग ₹60000 था उसे छीन लिया। विरोध करने पर उसके गले में मफलर डालकर दबाने लगा तो उसने चिल्लाने लगा इसी बीच राहगीर आते देख उक्त लड़कों ने उसको छोड़ते हुए वह धमकी दिया कि अगर शोर मचाया तो जान से मार दूंगा। इस घटना की जानकारी बुधवार को उसने घरवालों को दी । तब सरपंच मनन ओझा उक्त लड़कों के घर पर उनके माता-पिता से इसकी शिकायत करते हुए चेन लौटाने का अनुरोध किया। ज़्यादा जानकारी के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
