नवलखा मंदिर में 31 जनवरी से 5 फरवरी तक होगा 24 वां ब्रह्मोत्सव धर्माचार्य का होगा सम्मेलन सोनपुर--- धर्मग्रंथों में वर्णित हरिहर क्षेत्र सोनपुर स्थित श्री गजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम् दिव्य देश में 31 जनवरी से प्रारंभ होने वाला 24 वे ब्रह्मोत्सव सह श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में भारत और निकटवर्ति राष्ट्र नेपाल कई सुप्रसिद्ध धर्माचार्य भाग लेगे । देश के महान संत श्री त्रिदंडी देव स्वामी की स्मृति में यह आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होने जा रहा है । देवस्थानम के पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानुजाचार्य , स्वामी लक्ष्मणाचार्य ने इस बात की जानकारी देते बताया कि भारत के महान संत लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी सहित एक दर्जन से भी अधिक धर्माचार्य इस आध्यात्मिक आयोजन में भाग लेगें । श्री गजेन्द्रमोक्ष देवस्थानम दिव्य देश के 24 वे ब्रहमोत्सव की शुरुआत 31 जनवरी को विराट जलयात्रा और शोमा यात्रा के साथ होगी । शोमा यात्रा में विभिन्न स्थानों से आये धर्माचार्यगण आगे आगे चलेगे । 1 फरबरी को ध्वजारोहण और २ फरवरी को श्री वैष्णव एवं वैदिक सम्मेलन आयोजन किया जायेगा । इस आयोजन का एक बड़ा उद्देश्य विश्व शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना करना है । स्वामी लक्ष्मणाचार्य ने बताया कि 3 फरवरी को मव्य श्री रथयात्रा सोनपुर से हाजीपुर होगा । दोनो शहर में भगवान बाला जी रंगनाथ की उपस्थिति रहेगी । यह रथ यात्रा देवस्थानम दिव्य देश के गौ पुरम से निकलकर सोनपुर की परीक्रमा करते हुए हाजीपुर पहुँचेगी और हाजीपुर नगर की परिक्रमा करने के बाद पुनः पुराने पुल ( गंडक ) होकर गजग्राह चौक होते देवस्थानम में पहुँच कर समाप्त होगी । उन्होंने कहा कि 4 फरवरी को कल्याण विवाह महोत्सव रात्रि में भव्य ढंग से संपन्न होगा । 5 फरवरी 2023 दिन रविवार को दिव्य महा अभिषेक महापूर्णाहूति अवभृत स्नान एवं दिव्य महा भंडारा होगा । मालूम हो कि ब्रह्मोत्सव के दौरान 31 जनवरी से 5 फरवरी तक प्रतिदिन संध्याकालीन बेला में प्रसिद्ध संतो के प्रवचन और भगवत भजन चलता रहेगा । इसका लाभ हर तबके के आध्यात्मिक लोग उठाएंगे । यहां वैसी भी प्रतिवर्ष कार्यक्रम में महिला, पुरुष , छात्र -छात्रा, जनप्रतिनिधि, साधु संत , महात्मा , अधिकारी से लेकर चपरासी तक सेठ ,साहूकार से लेकर किसान तक उल्लास और उत्साह के साथ आते रहे है ।
