आरपीएफ ने डोरीगंज में छापामारी कर अवैध रूप से टिकट बेचने वाले टिकट दलाल को गिरफ्तार करते हुए मौके पर दुकान में रखे सामानों के साथ अवैध टिकट को जप्त कर लिया । डोरीगंज जिला सारण के दुकानदार में छपामारी कर अवैध रूप से टिकट व अन्य समाग्री को जप्त करते हुए दुकान संचालक को गिरफ्तार किया गया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन हेतु मंगलवार को सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय के सभागार में एक बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि विगत वर्षों के तर्ज पर झंडोत्तोलन के दिन सभी कार्यक्रम समयनुसार किए जायेगे । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर-- पूरे भारतवर्ष में 26 जनवरी को एक ही दिन गणतंत्र दिवस व सरस्वती पूजा होने के कारण इसकी तैयारी पूरे जोर-शोर से चल रही है । विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ शारदे की विभिन्न बस्तुओ पर स्थापित करते हुए प्रतिमा निर्माण के अंतिम स्वरूप बनाने में मूर्तिकार जी-जान से जुट गए है । मूर्तिकार मां शारदे की प्रतिमा की स्थापित हंस, कमल के फूल , शंख सिंहासन के साथ अन्य स्थलों पर स्थापित कर माँ शारदे के विभिन्न तरह के बनाबट करते हुए स-समय प्रतिमा निर्माण का कार्य पूर्ण करने को लेकर कलाकारों के साथ उसके परिवार के सदस्यों ने भी सहयोग करने में जुटे हुए है। सोनपुर नगर पंचायत के गाय बाजार ,लोकसेवा आश्रम परिसर सोनपुर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाकरपुर, गोविंदचक ,परमानंदपुर ,कसमर, शिकारपुर ,नयागांव साहित विभिन्न स्थानों पर मूर्ति का निर्माण का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। मूर्तिकारों के अनुसार न्यूनतम 100 रुपये से लेकर 6000 रुपये तक की मूर्ति बनाई जा रही है। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष मूर्तियो की अधिक डिमांड देखी जा रही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर बेरोजगार युवक स्वयं को आत्मनिर्भर बनने के लिए अपने घर के आस-पास में कम लागत में मुनाफा ज्यादा कमाने के लिए पोल्ट्री फार्म सबसे अच्छा व्यापार है। इसमें थोड़ी सी सावधानी व सुरक्षा और व्यवस्था रखे तो अच्छी आमदनी के साथ अपना जीवकोपार्जन चला सकता है । उक्त बातें पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार ने सोमवार को बताया कि पारे के स्तर में गिरावट और मौसम में बदलाव के साथ, पोल्ट्री किसानों को कम पर्यावरणीय तापमान, खराब वेंटिलेशन और कम फोटोपीरियड की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मुर्गियां दिखाई देने की तुलना में बहुत सख्त होती हैं और उन्हें सर्दियों के महीनों में केवल थोड़ी अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता होती है। स्वस्थ और खुश रहने वाली मुर्गियां साल भर अंडे देना जारी रखेंगी। प्राकृतिक प्रकाश के कम घंटों के कारण सर्दियों में अंडे का उत्पादन कम होने की प्रवृत्ति होती है। चूंकि मुर्गियों को अपनी क्षमता के अनुसार अच्छी तरह से अंडे देने के लिए दिन में 16 या अधिक घंटे की रोशनी की आवश्यकता होती है, इसलिए अंडे देने वाले मुर्गी शेड में प्रकाश बल्बों पर विचार करने का प्रावधान होना चाहिए । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत परमानंदपुर व शिकारपुर के गुलरिया घाट में छापामारी कर कूल 180 लीटर देसी शराब बरामद करते हुए 2 धंधेबाज को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है । इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि 140 लीटर देसी शराब छापामारी कर परमानंदपुर चौर से बरामद किया गया है। इस छापामारी में धंधेबाज भागने में सफल रहा जबकि शिकारपुर के गुलरिया घाट के पास 40 लीटर देसी शराब बरामद किया गया । इस मौके पर दो शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया । शराब धंधेवाज वकील पासवान व संतोष कुमार फकराबाद निवासी को गिरफ्तार कर विभागीय कार्रवाई करते हुए सोमवार को जेल भेज दिया गया ।ज़्यादा जानकारी के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
सोनपुर -पहलेजा घाट ओपी क्षेत्र के अंतर्गत पहलेजा घाट के पास एक पुराने केस के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है। इस बात की जानकारी पहलेजाघाट ओपी प्रभारी विश्वमोहन राम ने सोमवार को बताया कि 8 वर्षों से फरार चल रहा सोनपुर थाना के एक कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी रविंद्र उर्फ खविंद्र साह पिता फुलेशबर साह घर पहलेजा घाट का रहने वाला है । उसके विरुद्ध इश्तेहार चिपकाया गया था । इसी दौरान उसे गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर नयागांव थाना क्षेत्र के डुमरी बुजुर्ग पंचायत के बृजकिशोर सिंह के यहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर 20 लीटर देसी शराब को बरामद किया वही पुलिस के वाहन देखकर घर के परिजनों ने भागने में सफल रहा । इस बात की जानकारी देते हुए नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने रविवार को बताया कि डुमरी बुजुर्ग में ब्रज किशोर सिंह के घर पर छापामारी कर 20 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है । ब्रज किशोर सिंह के पत्नी दुर्गावती देवी जो शराब के धंधे में संलिप्त है उस पर विभागीय कार्रवाई करते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंद है फिर भी लोग सड़क मार्ग ,जलमार्ग , रेल मार्ग से भी शराब धंधेबाज शराब के लेकर अपना व्यापार दिन दुगना रात चौगुना कर रहा है । सोनपुर रेलवे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी सफल तभी हो सकता है जब बेरोजगारों को रोजगार मिले । नए- नए उद्योग खुले तो निश्चित ही बिहार में शराबबंदी सफल हो सकती है क्योंकि कम लागत में मुनाफा ज्यादा होती है इसलिए पढ़े लिखे युवा इस धंधे में संलिप्त है अब तो कम पढ़े लिखे महिलाएं भी इस धंधे में संलिप्त हो रही है । सबसे बड़ी बात यह है कि अब एसी बोगी या रिजर्वेशन बोगी में भी धंधेबाज लुका छिपाकर किसी तरह से शराब को अन्य प्रदेश से लाकर बिहार में बेचने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है वही पुलिस भी वैसे धंधेवाज के ऊपर शिकंजा कसने के लिए लगातार छापामारी ट्रेन मार्ग में भी कर रही है । जिसका परिणाम यह है कि अब ट्रेन में भी यात्री की बैग की तलाश की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को सोनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पर खड़ी गाड़ी 14016 सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन की एसी बोगी की A/2 बर्थ संख्या 21 पर एक यात्री के बैग की तलाशी के दौरान अंग्रेजी शराब बरामद किया गया वही मौके पर एक रेल यात्री को गिरफ्तार किया गया तो वही गाड़ी संख्या 4652 के एसी बोगी में लावारिस हालत में शौचालय के पास से दो ट्रॉली बैग में अंग्रेजी शराब कुल 38 .250 लीटर बरामद किया है । इस बात की जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने रविवार को बताया कि सोनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 पर खड़ी गाड़ी 14016 सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन की गाड़ी की तलाशी के दौरान एसी बोगी की A /2 बर्थ संख्या 21 पर बैठे एक यात्री की बैग की तलाशी के दौरान उसके पास से 2 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए 19 जनवरी तक रहेगी स्कूल बंद-- सारण डीएम छपरा --कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए जिला पदाधिकारी सारण राजेश मीणा ने जिला के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों के वर्ग 8:00 तक के बच्चों के लिए शैक्षणिक गतिविधि को 16 से 19 जनवरी 2023 तक बंद रखने का आदेश रविवार को निर्गत कर दिया है। कक्षा 8 से ऊपर की शैक्षणिक गतिविधि 10:00 बजे प्रातः काल से 3:00 अपराह्न तक ही संचालित की जा सकेगी। उन्होंने कहा है कि इस आदेश की अवहेलना करने वाले स्कूल पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
गांजा बेचने के आरोप में हरिहरनाथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल सोनपुर--- हरिहरनाथ मंदिर के आगे नवनिर्मित नये हरिहरनाथ ओपी के समीप एक दुकान में में गाजा भरकर बेचने का कार्य करने वाले को हरिहरनाथ पुलिस ने छपामारी कर मौके पर दो युवक को हिरासत में ले लिया । इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने रविवार को बताया कि शनिवार की देर शाम एक दुकान में छापामारी का सिगरेट में भरे गाजा के साथ 49 पीस भरा हुआ लूज सिगरेट के अलावा एक कागज की पुड़िया में गाजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ । इस मामले में दो युवक को गिरफ्तार किया गया जहां गिरफ्तार करने के बाद दुकानदार के परिजनों के साथ सैकड़ों लोग पहुंचकर हरिहरनाथ ओपी में पहुँच कर एक युवक को छुड़ाने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने लगा एक घण्टे तक चली ड्रामेबाजी को देखकर इस घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी गई । जहां सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एसडीओ सुनील कुमार, एडिशनल एसपी अंजनी कुमार सिंह ने दल बल के साथ पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रण में लिया । पकड़ा गया युवक सोनपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 20 के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद अशोक कुमार का भाई है । उसके ही समर्थकों ने लोगों की भीड़ वहां जुट आकर नारेबाजी करने लगा जहां पकड़े गए दो युवकों में एक युवक को छुड़ाने की कोशिश ग्रामीणों ने की। ग्रामीणों का कहना था कि एक लड़का जो आर्मी के अभ्यर्थी हैं उसे छोड़ दिया जाए वहीं रविवार के दिन जांच पड़ताल करते हुए राजा कुमार के ऊपर विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया गया है उसे सोमवार के दिन छपरा जेल भेज दिया जाएगा जबकि दूसरा युवक को रविवार के दिन छोड़ दिया गया ।
