सोनपुर नयागांव थाना क्षेत्र के डुमरी बुजुर्ग पंचायत के बृजकिशोर सिंह के यहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर 20 लीटर देसी शराब को बरामद किया वही पुलिस के वाहन देखकर घर के परिजनों ने भागने में सफल रहा । इस बात की जानकारी देते हुए नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने रविवार को बताया कि डुमरी बुजुर्ग में ब्रज किशोर सिंह के घर पर छापामारी कर 20 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है । ब्रज किशोर सिंह के पत्नी दुर्गावती देवी जो शराब के धंधे में संलिप्त है उस पर विभागीय कार्रवाई करते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।