Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत खरिका गांव से एक 3 वर्षीय बच्चा ऋषि कुमार पिता शिव कुमार साह घर खारिका निवासी जो 17 दिसंबर 2022 को भटक गया था । भटके हुए बच्चे को खारिका के ही राज किशोर सिंह के पत्नी पुष्पा देवी ने भटके हुए बच्चों को पहलेजा ओपी को सुपुर्द करते हुए उस बच्चे के परिजनों से मिलाने में अहम भूमिका निभाई थी । इस कार्य के लिए पहलेजा ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने उस महिला को अंग वस्त्र देकर शनिवार के दिन सम्मानित किया । इस बात की जानकारी देते हुए पहलेजा ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने बताया कि पुलिस और पब्लिक के बीच मधुर संबंध रहे साथ ही अपराधियों पर अंकुश लगाने में पब्लिक के बिना संभव नहीं है । समाज में अगर कोई नेक कार्य करें तो उसे सम्मानित करना हर मनुष्य का परम कर्तव्य बनता है । महिला के सम्मानित के मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि जब से ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने यहां पदस्थापित हुए हैं तब से लगातार अपने कर्तव्यों को पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहे हैं जिससे सबके चेहते बन गए है । इन्होंने बिछड़े बच्चों को ही नहीं बल्कि अपहरण किए गए 5 वर्षीय बच्चे को भी मिलाने में अहम भूमिका निभाई थी । इन्होंने बहुत ऐसे कार्य किये है जिससे ओपी क्षेत्र के लोग इनकी कार्य और इनकी व्यवहार की प्रशंसा करते है । ऐसे पुलिस पदाधिकारी अगर हर क्षेत्र में रहे तो निश्चित ही अपराधियों पर अंकुश लग सकता है साथ ही पुलिस और पब्लिक के बीच मधुर संबंध स्थापित हो सकता है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें  

सोनपुर- कलाम वीर पत्रकारों का आजादी की लड़ाई में बहुत बड़ा योगदान रहा है । देश के सभी अग्रणी नेताओं ने पत्रकारिता के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी । स्वतंत्रता देश को आम जनमानस तक पहुंचाने तक का कार्य किया यही कारण है कि आजादी का नेतृत्व करने वाले सभी नेताओं को अखबार का सहारा लेना पड़ा था । उक्त बातें मोबाइल वाणी की जिला कोऑर्डिनेटर एवं दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता संजीत कुमार ने 74 वा गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि आज भी पत्रकारों के द्वारा ही देश व राज्य में हो रहे भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों को पोल खोलने में अहम भूमिका निभाती है । सरकार के हर योजनाओं की जानकारी देना एवं अपने कर्तव्यों को ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए सरकार द्वारा चलायी जा रहीं सरकारी योजनाओं व जन जागरूकता अभियान को जन- जन तक पहुँचाने का कार्य ही नही करती बल्की क्षेत्र की समस्याओं को उजागर कर आला अधिकारियों को अवगत कराते हुए उस समस्या का समाधान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए भर्स्ट लोगो को पोल भी अपने जान के परवाह किये बिना पोल खोलती है और उसे जेल के सलाखों में भेजने में प्रशासन को मदद करती है । ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें

सरस्वती पुजन के उपरांत जलाशयों, नदियों में मूर्ति विसर्जन किए जाने की परम्परा रही है। मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम के दौरान आमजनो की सुरक्षा, भीड़, नियंत्रण तथा विधि व्यवस्था संधारण का अनुपालन करने हेतु सोनपुर अंचल अंतर्गत विभिन्न घाटों पर राजस्व कर्मचारी, गोताखोर तथा एस डी आर एफ की टीम प्रतिनियुक्त किया गया है। शनिवार को इस बात की जानकारी देते हुए अंचल अधिकारी सोनपुर विश्वजीत सिंह सिंह ने बताया कि गुरुवार के दिन मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित पूजा समितियों द्वारा किया गया था। जिसका विसर्जन शुक्रवार व शनिवार के दिन हुआ है । प्रतिमा विसर्जन घाटों पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लेकर विभिन्न नदियों एवं जलाशयों स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था। जिसमें कालीघाट पर गोताखोर लम्बु कु. सहनी तथा राजस्व कर्मचारी अर्जुन मांझी को प्रतिनियुक्ति किया गया है। इसी प्रकार सवाईच घाट, पुलघाट पर भी अर्जुन मांझी को यह कार्य सौंपा गया है l पुलघाट पर दीपक सहनी को गोताखोर के रूप में तैनात किया गया है। पहलेजा घाट पर सोनू कुमार तथा लाली महतो को गोताखोर तथा अभिषेक कुमार राजस्व कर्मचारी को प्रतिनियुक्ति किया गया है। अंचलाधिकारी विश्वजीत सिंह ने यह भी बताया कि आनंदपुर घाट पर चंद्रदीप कुमार, शिकारपुर एवं कल्याणपुर घाट पर सुगेश्वर राम, जड़भरत स्थान चंद्रदीप कुमार, सबलपुर कुमार घाट तथा सुखदेव घाट और एन आई टी घाट पर संजय कुमार, गंगाजल घाट तथा नवलखा घाट पर प्रेमनाथ सिंह, डोमना घाट पर अभिषेक आनंद, सैदपुर घाट और कल्लूघाट पर संतोष कुमार, शोभेपुर घाट, डुमरी बुजुर्ग घाट और छितरपुर घाट पर गिरिधर गोपाल को प्रतिनियुक्ति किया गया है। रमसापुर घाट पर अभय राम को प्रतिनियुक्ति किया गया है। जबकि बनवारीचक घाट, महम्मदपुर रसूलपुर के साथ ही साथ महानदी घाट पर राजस्व कर्मचारी कुंदन कुमार को प्रतिनियुक्ति किया गया है। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी बताया कि 27 और 28 जनवरी को मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम के दौरान आमजन की सुरक्षा के लिए यह व्यवस्था किया गया था । उन्होंने यह भी कहा कि पानापुर के एस डी आर एफ टीम 2 मोटरबोट एवं जवान के साथ हरिहरक्षेत्र सोनपुर के विभिन्न घाटों पर भ्रमण करते रहें। उन्होंने कहा कि सभी चिन्हित घाटों को स्वयं पहुंच कर उसका निरीक्षण किया और वहां के विधि व्यवस्था को भी देखते हुए उपस्थित कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिए ।

सोनपुर ---जेपी सेतु सड़क मार्ग के पुलिस चेक पोस्ट के पास से पुलिस ने पिकप पर लदे लाल बालू को जप्त करते हुए मौके पर 5 पिकप चालक को शनिवार के दिन गिरफ्तार कर लिया । इस बात की जानकारी देते हुए पहलेजा ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने शनिवार को बताया कि पटना से वैशाली की ओर जा रहे 5 पिकअप पर लदे लाल बालू जेपी सेतु के चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान जप्त कर लिया गया वहीं मौके पर 5 वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चालक का नाम दिनेश राय पिता स्वर्गीय विश्वनाथ राय, सत्येंद्र कुमार पिता बलिस्टर राय घर मखदुमपुर थाना महुआ जिला वैशाली ,गौतम कुमार पिता छगुरु राय घर राघोपुर नरसंडा थाना पातेपुर ,राहुल कुमार पिता पवन सिंह घर बरबीहा तुर्की थाना पातेपुर ,धीरज कुमार पिता विष्णु देव राय बरबीहा तुर्की थाना पातेपुर जिला वैशाली के रहने वाला है । 5 पिकप वाहन चालक पर विभागीय कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की तैयारी की जा रही है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

28 जनवरी से 31 जनवरी तक सभी बैंक रहेंगे बंद सोनपुर---अगर आपको बैंक से लेकर कोई जरूरी काम है तो आपको लंबा इंतजार करना अब पड़ सकता है, क्योंकि लगातार चार दिन तक बैंक बंद रहेगी । इस बात के जनकारी सेंट्रल बैंक गोला बाजार सोनपुर के बैंककर्मी ने शनिवार को बताया कि ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डीएम त्रिवेदी ने आगामी 30 और 31 जनवरी को 6 सूत्री मांगों को लेकर बैंक कर्मी हड़ताल पर रहेंगे इस आवाहन को लेकर बैंक 4 दिनों तक बंद रहेगा । उसने यह भी बताया कि बैंक कर्मियों का 12 वाँ द्विपक्षीय वेतन समझौता नवंबर से निलंबित है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने अपना मांग पत्र अक्टूबर माह में ही सौंप दिया था । महीने का चौथा शनिवार 28 जनवरी है कल रविवार है उसके बाद 2 दिनों की हड़ताल ऐसे में 28 जनवरी से 31 जनवरी तक बैंक 4 दिनों तक बैंक बंद रहेगी । आगामी 1 फरवरी बुधवार को ही खुलेगी। हालांकि, बैंकों के द्वारा ऑनलाइन सेवाएं चालू रहेगी। लेकिन, एटीएम से पैसा निकालने को लेकर थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

Transcript Unavailable.