सोनपुर ---जेपी सेतु सड़क मार्ग के पुलिस चेक पोस्ट के पास से पुलिस ने पिकप पर लदे लाल बालू को जप्त करते हुए मौके पर 5 पिकप चालक को शनिवार के दिन गिरफ्तार कर लिया । इस बात की जानकारी देते हुए पहलेजा ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने शनिवार को बताया कि पटना से वैशाली की ओर जा रहे 5 पिकअप पर लदे लाल बालू जेपी सेतु के चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान जप्त कर लिया गया वहीं मौके पर 5 वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चालक का नाम दिनेश राय पिता स्वर्गीय विश्वनाथ राय, सत्येंद्र कुमार पिता बलिस्टर राय घर मखदुमपुर थाना महुआ जिला वैशाली ,गौतम कुमार पिता छगुरु राय घर राघोपुर नरसंडा थाना पातेपुर ,राहुल कुमार पिता पवन सिंह घर बरबीहा तुर्की थाना पातेपुर ,धीरज कुमार पिता विष्णु देव राय बरबीहा तुर्की थाना पातेपुर जिला वैशाली के रहने वाला है । 5 पिकप वाहन चालक पर विभागीय कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की तैयारी की जा रही है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
