चोरों ने घर का ताला काट कर घर से नगदी और आभूषण चोरी कर लिए। घर के लोग कुछ दिनों के लिए बाहर गए थे।ऐसे में चोरों ने घर में हाथ साफ़ कर लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के प्रायः सभी इलाकों में करीब करीब शुक्रवार को माँ शारदे की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।इस दौरान अलग-अलग पूजा समितियों द्वारा बैंड-बाजे,ढ़ोल नगाड़े एवं नाच-गान की धुन पर मंगल कामनाओं के साथ श्रद्धापूर्वक माँ को विदा किया गया।प्रतिमा बिसर्जन को लेकर सुबह से ही पूजा पंडाल के पास श्रद्धालु भक्तो की भीड़ जुटी रही।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पूरे भारतवासी आन बान शान के साथ 74 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाते हुए हर्षोल्लास के साथ कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

74 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रशासन और पत्रकार अधिवक्ता संघ के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन डाक बंगला मैदान सोनपुर में गुरुवार को किया गया । इस खेल में जबरदस्त रोमांटिक देखने को मिला जब खेल से ज्यादा हस्सी व खुशी की लहर थी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर---गुरुवार को मनाई जाने वाली बसंत पंचमी व गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर सोनपुर प्रखंड के सभी इलाको में बुधवार से ही चहल-पहल बढ़ गई है।इस दौरान विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ शारदे की प्रतिमा को मूर्तिकारों की दुकान से पंडाल तक लाने के दौरान माता की जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।प्रतिमा स्थापना को लेकर छात्र/छत्राये काफी उत्साहित दिखे। खासकर मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का उत्साह देखते ही बनता है।विद्यालय परिसर सहित कई सार्वजनिक स्थल जहाँ पूजा पंडाल का निर्माण हो रहा है।वहाँ कारीगरों द्वारा पंडाल निर्माण को अंतिम रूप दिया जा रहा है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

सोनपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकाली गई रैली हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है--अवर निर्वाची पदाधिकारी सोनपुर--- राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2023 का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसमें रैली प्रखण्ड कार्यालय सोनपुर से होते हुए गाँधी चौक एवं अनुमण्डल कार्यालय सोनपुर परिसर में पहुंचा। रैली का स्वागत अनुमण्डल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सोनपुर द्वारा किया गया। उपस्थित पदाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2023 के बारे में विस्तार से बताते हुए सभी कर्मियों को शपथ भी दिलाई गई। अवर निर्वाची पदाधिकारी अखलाक अंसारी ने उपस्थित कर्मियों को मतदान का महत्व को बताते हुए कहा कि हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है । यहां सर्वभोमिक शक्ति मतदान में निहित है । सरकार बनाने में मतदाताओं का निर्णय ही अंतिम होता है । इसलिए सभी मतदाताओं को जागरूक होकर निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी पूर्ण भागीदारी निभानी चाहिए। लोकतंत्र में अपना प्रतिनिधित्व चुनने की शक्ति का उपयोग प्रत्येक मतदाता द्वारा अपने विवेक से बिना किसी भय और बिना किसी प्रलोभन को करना चाहिए । वही बीडीओ डॉक्टर सुदर्शन कुमार ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में सबकी भागीदारी जरूरी है । भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक और युवा देश है। उन्होंने कहा कि मतदाता अच्छे प्रतिनिधित्व को चुनेंगे तो निश्चित ही समाज विकसित होगा। मतदाता दिवस पर मुख्य रूप से अखलाख अंसारी अवर निर्वाची पदाधिकारी , नुरी, प्रवीण (वि.प्र.से.) अनुमण्डल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सोनपुर, डॉ सुदर्शन कुमार प्रखण्ड विकास पदाधिकारी , अंचलाधिकारी विश्वजीत सिंह, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी चन्द्र भूषण सहित वाल विकास परियोजना के कर्मी उपस्थिति रही। उक्त अवसर पर 122-सोनपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र प्रखण्ड सोनपुर अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारी अजीत कुमार, रमेश कु पंडित, संगीता कुमारी, दिनेश कु पंडित, उमेश कु दास, प्रमोद कुमार शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र में गणतंत्र दिवस समारोह मनाने की तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है। इसके लिए संबंधित विद्यालयों एवं शिक्षकों सहित अन्य सरकारी कार्यालयों को दिशा निर्देश भी अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में बैठक कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नयागांव पुलिस ने डुमरी बुजुर्ग पंचायत के राघोपुर डुमरी में एक घर पर छापामारी कर देसी शराब बरामद करते हुए धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया । इस बात की जानकारी देते हुए नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने मंगलवार को बताया कि राघोपुर डुमरी में सुमन कुमार पिता मनोज सिंह के घर पर छापामारी कर 50 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड मुख्यालय कार्यालय सोनपुर में पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99 वां जयंती समारोह सोनपुर विधायक डॉ रामानुज प्रसाद के नेतृत्व में मंगलवार को मनाया गया । कार्यक्रम का अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ महतो ने किया । सोनपुर राजद विधायक डॉ रामानुज प्रसाद के साथ कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सरस्वती पूजा को ले कर शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें पूजा को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की बात की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।