Transcript Unavailable.
अजय कुमार की रिपोर्ट।।अधिक जानकारी के लिए मोबाइल वाणी से जुड़े रहे और ऐप पर जाकर पूरी विस्तार के रूप से जानकारी को पढ़ सकते हैं।।।।सारण के जिलाधिकारी ने पोषण जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना:।।। छपरा, 12 मार्च। पोषण माह के दौरान लोगों तक पोषण के प्रति जागरुकता लाने के लिए विभिन्न प्रकार के जागरुकता अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिसमें पोषण माह की गतिविधियों के रूप में गर्भावस्था, शैशवावस्था, बचपन और किशोरावस्था के दौरान पोषण की उपयोगिता पर जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त बातें सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने समाहरणालय परिसर में आईसीडीएस द्वारा आयोजित पोषण जागरुकता रथ को रवाना करने के बाद कही। इस अवसर पर दरियापुर की सीडीपीओ अंजू सिंह, पोषण अभियान के जिला समन्वयक सिद्धार्थ सिंह एवं जिला परियोजना सहायक अरविंद कुमार सिंह के अलावा कई महिला पर्यवेक्षिका एवं आईसीडीएस के कर्मी उपस्थित थे। - वीडियो क्लिप के माध्यम से कुपोषण को कम करने को लेकर जिलेवासियों को किया जाएगा जागरूक: जिलाधिकारी जिलाधिकारी अमन समीर ने पोषण जागरूकता रथ सह एलईडी वैन को सारण समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद मीडिया कर्मियों से कहा कि जागरूकता रथ सह प्रचार वाहन जिले के सभी प्रखंडों में पोषण पखवाड़ा - 2024 के तहत आगामी 23 मार्च तक विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र, छोटे- छोटे बाजार या अन्य सार्वजनिक स्थल जहां पर जागरूकता रथ एलइडी वैन के द्वारा पोषण एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा छोटे - छोटे वीडियो क्लिप के माध्यम से कुपोषण को कम करने को लेकर जिलेवासियों को जागरूक किया जाएगा। - गर्भवती महिलाओं और बच्चों को समय पर आवश्यक पोषण के उपयोग करने के लिए विशेष रूप से दी जाएगी जानकारी: डीपीओ आईसीडीएस की डीपीओ कुमारी अनुपम ने बताया कि मार्च महीने को विभागीय स्तर पर पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को गर्भवती महिलाओं, बच्चों को समय पर आवश्यक पोषण के उपयोग करने की विशेष जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए जिलेवासियों के बीच रैली, प्रभात फेरी व साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। वहीं आमलोगों के साथ पोषण शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा पूरे माह के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर नवजात शिशुओं के 06 माह तक केवन स्तनपान और इसके बाद ऊपरी आहार की जानकारी विशेष रूप से दी जाएगी। - विभागीय स्तर पर चयनित स्थलों पर पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति किया जाएगा जागरूक: सिद्धार्थ सिंह पोषण अभियान के जिला समन्वयक सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि विभाग द्वारा पोषण पखवाड़ा- 2024 के प्रचार प्रसार को लेकर प्रचार वाहन जागरूकता रथ सह एलईडी वैन के माध्यम से जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों द्वारा चयनित सार्वजनिक स्थलों पर जिलेवासियों को वीडियो दिखाकर पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। वहीं जनजागरूकता रथ द्वारा पौष्टिक आहार, स्वच्छता एवं साफ सफाई तथा गर्भवती और धात्री महिलाओ को पौष्टिक आहार लेने से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
जहाँगीरपुर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक करकट नुमा घर व ट्रांसफार्मर जलकर हुआ नष्ट सोनपुर । सोनपुर प्रखंड के जहांगीरपुर वार्ड संख्या एक के मध्य विद्यालय बतरौली स्थित ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट लगने के कारण उसके बगल में एक करकट नुमा मकान में आग लगने के कारण वहां पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया । जहां इस घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई। खबर के जनकारी मिलते ही विभाग के कर्मी अग्निक धर्मेंद्र पासवान, सोहेल, मनीष, विनोद कुमार अग्निक चालक शशिकांत कुमार संतोषी ने पहुंचकर आग पर तो काबू पा लिया लेकिन गृह स्वामी कलावती देवी पति जगदीश पण्डित के घर में रखे चौकी, कुर्सी, खान-पान सामग्री ,बिछावन ,बर्तन, सहित अन्य समान व पैसा ,जेवर जलकर मंगलवार को नष्ट हो गया है। अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रांसफार्मर में आग लग गई जिसके कारण एक घर में आग लगने से घर के सामान जलकर नष्ट हो गया है ।
सोनपुर में नोकझोंक व हंगामे के बीच हुई बीडीसी की बैठक सोनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बिना चुमावन के नहीं होती कोई कार्य --समिति सदस्य सोनपुर । सोनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामुदायिक भवन में मंगलवार को आयोजित बीडीसी की बैठक तीखी नोकझोंक एवं हंगामे के बीच संपन्न हुई। प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रखंड क्षेत्र के 23 पंचायत के समिति सदस्य व उनके प्रतिनिधि,मुखिया,सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे । बैठक में उप प्रमुख रंजीत राय , बीडीओ ओरमा मोदी ,सीओ आदिति श्रुति, बीपीआरओ चंद्र भूषण सिंह ,सीडीपीओ स्वेता कुमारी, एमओ डॉ सौम्या सिंह , प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश साह , मनरेगा पंचायत तकनीकी सहायक कन्हैया लाल शर्मा, सांख्यिकी अधिकारी , आवास पर्यवेक्षक राकेश कुमार, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी नीरज कुमार ,भृमनशील पशुपालन पदाधिकारी विजय कुमार मंडल ,जीविका अंकु प्रिया ,विधुत विभाग से हिमांशु नरायण , स्वच्छता पर्यवेक्षक खुर्शीद आलम ,पीएचडी जेई ,सीएलओ प्रमोद कुमार समेत कई अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने पंचायत के समस्याओं से उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराते हुए कहा कि सबसे बड़ी समस्या वर्तमान में भूमि संबंधित समस्यओं है।हर पंचायत में शिविर लागकर जमाबंदी कायम करने की जरूरत है । कई पंचायत में नलजल में समयनुसार जल की सप्लाई नही होती हैं कई वार्ड में नलजल खराब हो गया है उसे मरम्मत करने की माँग की । जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा , मनरेगा, बिजली, स्वास्थ केंद्र में समयनुसार डॉ के उपस्थिति नही होना, जनवितरण प्रणाली में कम राशन वितरण होना,पशुपालन और आंगनबाड़ी सहित सरकार प्रायोजित कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा की गई और उनसे संबंधित शिकायत पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा लाई गई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत में अनेक समस्याएं हैं जिसे विभागीय कर्मी सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायत में सड़क मार्ग निर्माण,आंगनबाड़ी निर्माण, आंगनवाड़ी में बच्चों को मिलने वाली पौष्टिक आहार में सिर्फ खाना पूर्ति की जाती है। पंचायत में सौर ऊर्जा लगाने का भी मुद्दा उठाया गया । पंचायत में सामुदायिक शौचालय निर्माण, शौचालय निर्माण भुगतान में गड़बड़ी, आवास योजना में कमीशन ,सही लाभुकों को आवास नहीं उपलब्ध होना, भरपुरा में सड़क पर गंदे नाले की पानी बहाव होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी, सरकारी भूमि को अतिक्रमण करने, श्रमिकों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं की जानकारी से अवगत नहीं करना एवं सबसे बड़ा आरोप जनप्रतिनिधियों ने लगाया कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बिना चुमावन के कार्य नहीं करते हैं कर्मी ।यहां जन्म से लेकर मरने के बाद भी बिना चुमावन के कोई भी कार्य नही होता है । भरस्टाचार के भेंट चढ़ गया प्रखंड सह अंचल कार्यालय ।पंचायत क्षेत्र के जनसमस्याओं के निदान करने की माँग उपस्थित अधिकारियों से की । मौके पर सभी विभागों के अधिकारियों ने सभी मुद्दों को सुना और समाधान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर मुखिया रामाशंकर प्रसाद राय ,बबलू सिंह, राजा सिंह ,अनिल राय ,अशोक राय ,समिति सदस्य प्रेमचंद सिंह, राहुल कुमार ,डॉ रणजीत सिंह, पंकज राय ,बम भोली राय, अशोक राय, अशोक शर्मा ,धर्मेंद्र सिंह, राकेश सिंह,चुन्नू,विकास सिंह,मंजू देवी,मितलेश्वरी देवी सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे ।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
