विद्युत चोरी करने के आरोप में 4 लोगो के खिलाफ नयागांव थाने में विद्युत विभाग ने किया एफआईआर सोनपुर । विद्युत विभाग के टीम लगातार विद्युत चोरी करने वाले के ऊपर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है साथ ही विद्युत बकाया राशि रखने वाले वैसे उपभोक्ताओं को विद्युत विच्छेद भी कर रही है । यह आदेश सोनपुर सहायक विद्युत अभियंता शंभू कुमार के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। विद्युत विभाग के टीम ने नयागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत 4 लोगो को विद्युत चोरी करते पकड़े गए । इस बात के जानकारी देते हुए कनीय विद्युत अभियंता रूपेश कुमार ने बुधवार को बताया कि थाना क्षेत्र के महदलीचक वार्ड नंबर 14 के नवल किशोर सिंह पिता स्वर्गीय सतनारायण सिंह के यहां विद्युत चोरी करते पकड़े गए जिससे विभाग को 31090/- की क्षति हुई है। महदलीचक निवासी वार्ड 14 के पूजन हाजरा के पुत्र संतोष हजरा जो विद्युत चोरी करते पकड़े गए इनके ऊपर 16721/-जबकि सीताबगंज में सीताराम राय के पुत्र रामदेव राय जो बिना कागजात के चोरी से विद्युत का उपयोग कर रहा था जिससे विभाग को 11347 /-रुपए की क्षति हुई है वही सिताबगंज के धर्मदेव पंडित के पुत्र रमेश पंडित के यहां विद्युत बकाया 6026/ बकाया था जहां उसे 21.3.23 को विद्युत विच्छेद कर दिया गया था । विधुत बकाया राशि दिए बिना रमेश पंडित ने अवैध तरीके से विद्युत का उपयोग करते हुए पकड़े गए जिससे विभाग को 10142 रुपया की क्षति हुई है । इनके ऊपर कुल 16168 /-रुपया की क्षतिपूर्ति करनी है । कुल चार लोगों के खिलाफ नामजद नयागांव थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई है।
सबलपुर सुखदेव घाट पर खुला पुलिस कैंप, एसडीओ ,डीएसपी ,थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ किया नाव से गश्ती अवैध कारोबारी पर अंकुश, लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लेकर पुलिस कैंप खोला गया है--- थानाध्यक्ष राजनंदन सोनपुर । लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से भय मुक्त वातावरण में मतदान संपन्न करने एवं अवैध कारोबारों पर नकेल कसने के उद्देश्य से सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सबलपुर सुखदेव घाट स्थित पुलिस कैंप खोला गया है । इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि सबलपुर चारों पंचायत एवं नजरमीरा सहित अन्य गंगा तटीय इलाकों में अवैध कारोबारी पर नकेल कसने के साथ ही शराबबंदी को सफल बनाने और अवैध बालू के खरीद ,बिक्री, खनन जैसी गंभीर समस्याओं के अलावा क्षेत्र में अमन चैन बहाल करने और लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए पुलिस कैंप खोली गई है । इस पुलिस कैंप में सभी कार्यरत कर्मी जो क्षेत्र में शराब निर्माण, बिक्री के अलावा अवैध बालू खनन,बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नाव गस्ती करते हुए अवैध कारोबारी पर नकेल कसते हुए वैसे लोगो को पकड़ कर जेल के सलाखों में भेजने में काम करेगी । उन्होंने बताया कि बुधवार के सोनपुर एसडीओ कुमार निशांत विवेक ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवल किशोर एवं स्वयं पुलिस बलों के साथ नाव से गस्ती कर अवैध कारोबार करने वाले एवं लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए गंगा तटीय इलाकों में गश्ती की गई।
मॉकड्रिल कर दी गयी आग से बचाव की जानकारी सोनपुर । सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के स्कूल, जीविका दीदियों के बीच पहुँच कर मॉकड्रिल कर आग से बचाव की जानकारी दी गई। यह जनकारी पहलेजा घाट प्राथमिक विद्यालय ,शाहपुर दियारा एवं जीविका दीदी की समूह में पहुंचकर अग्निशमन विभाग के टीम मनीष कुमार शुक्ला, पिंटू कुमार ,चंदन कुमार ,विनय कुमार ने रसोई गैस में लगी आग से बचाव का मॉक ड्रिल कराकर कैसे आग बुझाई जाती हैं इसकी जनकारी बुधवार को दी । मौजूद शिक्षकगणों,विद्यार्थियों ,जीविका दीदियों के अलावा आम लोगों को इस बात की जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया कि रसोई गैस में आग लग जाने पर किस तरह से बुझाना चाहिए।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में विशेष दिलचस्पी देखी गई। अग्निक मनीष कुमार शुक्ला ने रसोई गैस सिलेंडर में न लगे आग को चादर के जरिए बुझा कर दिखाया और आग बुझाने का यह मॉक ड्रिल विद्यार्थियों, जीविका दीदियों के द्वारा भी कराई गई। मनीष कुमार शुक्ला ने बताया कि गर्मी शुरू हो रहा है और गर्मी के दिनों में आग लगने की घटनाएं ज्यादा होती है। उन्होंने कहा कि आग से बचाव की जानकारी रखें ताकि दुर्घटना होने पर स्वयं एवं परिवार को बचा सके। उन्होंने कहा कि एलपीजी से खाना बनाते समय आग लगने पर भींगे कपड़े बाल्टी या हाथ से भी आग को बुझाया जा सकता है। मौके पर अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने निःशुल्क पंपलेट का वितरण किया ।
हरिहरनाथ कॉलोनी स्थित बाबा भूतनाथ शिव मंदिर प्रांगण में नंदी बैल की हुई प्राण प्रतिष्ठा सोनपुर। सोनपुर आदम के शुक्र बाजार हरिहरनाथ कॉलोनी स्थित बाबा भूतनाथ शिव मंदिर प्रांगण में भगवान भोलेनाथ के सवारी नंदी जी के प्राण प्रतिष्ठा किया गया । जिसमें बनारस से पधारे विद्वान आचार्यों के द्वारा विधि विधान के साथ भगवान शिव के सवारी नंदी के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश शोभा यात्रा बुधवार को निकाली गई। शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से चल कर हरिहरनाथ के कालिघाट पर पहुँच जहां विधि विधान के साथ सभी श्रद्धालु भक्त नारायणी नदी से जल भरी कर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे। कलश यात्रा मे दर्जनों श्रद्धालु माताओं एवं बहनों ,भाई, बंधुओं ने भाग लिया। पंडित सनातनी आनंद शास्त्री जी एवं रणधीर तिवारी ने विधि विधान के साथ मंदिर प्रांगण में नंदी जी भगवान की प्राण प्रतिष्ठा कर प्रतिमा स्थापित किया गया मुख्य यजमान अमन कुमार केसरी रहे । कलश शोभा यात्रा में मुख्य रूप से धर्माचार्य संपर्क प्रांत टोली सदस्य स्वामी परशुराम शरण जी महाराज , समाजसेवी लालबाबु पटेल,बृजेश कुमार पांडे, विवेक कुमार, उमेश सिंह ,रंजन सिंह ,कलावती देवी, शीला देवी, गुड़िया देवी, कंचन देवी, अनीता देवी ,रूबी देवी,ममता पटेल सहित अनेक श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर पूजा अर्चना में उपस्थित रहे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
प्रस्तुत है अजय कुमार की रिपोर्ट। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल वाणी सुनेगा ऐप डाउनलोड करें।।
सारण में नये चेहरे की तलाश में जुटी भाजपा - सूत्र अमनौर के पूर्व विधायक भी चुनावी मैदान में कूदने की है संभावना सोनपुर । लोकसभा के चुनाव की बिंगुल बजने में अब कुछ ही दिन शेष बच गया है । वही प्रत्याशी एवं उनके समर्थक जनता के बीच लोक लुभावने वादे एवं विकास की ढिठौरा पीटने के अलावा जगह-जगह अपने कार्यों की चर्चा के साथ-साथ क्षेत्र का दौरा करना शुरू कर दिया है । कहि कहि पर तो शिलान्यास भी हो रहे हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है । जहां दूसरी ओर बिहार में सीट के बंटवारे व ज्यादा सीट मिले इसके लेकर आकुल व्याकुल बेचैन दिख रहे हैं पार्टी के अध्यक्ष । लोकसभा चुनाव को लेकर देश में हर दल के शिर्ष कमान अपने अपने प्रत्याशियों की नाम की घोषणा करना शुरू कर दिया है । दिलचस्प मामला बिहार के सारण में प्रत्याशी को लेकर बना हुआ है। यहाँ से चार बार रहे सांसद रूढ़ि जो लगातार 2 बार से सांसद बनें राजीव प्रताप रूढ़ि का टिकट अबकी बार क्षेत्र में जनता के नराजगी के कारण टिकट कटने की संभावना होने की उम्मीद सूत्रों से मिल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार यह भी मिल रही है कि इस बार सारण सांसदीय से अमनौर के पूर्व विधायक भी चुनावी मैदान में कूदने की संभावना है । कुछ विशेष राजनीति सूत्रों से जानकारी मिल रही हैं कि सांसद के प्रति नराजगी के वजह से भाजपा में नये प्रत्याशी घोषित होने की संभावना है । लोकसभा चुनाव में एक नया चेहरा पार्टी दे सकती है जिसकी सोनपुर क्षेत्र में लोंगो की चर्चा हो रही हैं । सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार यह भी चर्चा क्षेत्र में हो रही हैं कि अगर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पुनः वर्तमान सांसद को टिकट दिया गया तो क्षेत्र में सांसद के समर्थको व सांसद को चुनावी मैदान में उन्हें कई तरह के समस्याओं से जूझना पड़ सकता है । जनता के बीच यह भी चर्चा चल रही है कि अबकी बार एक जन सुलभ व्यक्ति की माँग कर रही है ।माना जा रहा है कि शिर्ष नेतृत्व के द्वारा इस सीट को लेकर विचार जारी है । भाजपा के शिर्ष नेताओं तक लोकसभा सारण की वस्तु स्थिति भी स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं के द्वारा प्राप्त की जा रही है । अब देखना यह है कि सारण सांसदीए सीट पर किन प्रत्याशी को टिकट मिलती है। सारण संसदीय क्षेत्र में राजद और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चुनावी मैदान में होती है। जहां सारण से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव जीत हासिल किया था वही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को परास्त करते हुए पुनः सारण सीट पर वर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि ने जीत हासिल किया ।
