रांची : राजधानी राँची में बीच बाजार में जमीन कारोबारी की हत्या,पत्नी के साथ ईद की खरीदारी करने पहुँचे थे,इसी दौरान गोली मारी गई …
रांची : शहीद भगत सिंह की प्रतिमा नहीं लगाने पर आत्महत्या की धमकी देने वाले युवक उत्तम यादव को राॅंची पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव ने 23 मार्च को फांसी लगाने की बात कही थी। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
अगर आप नियमित रूप से मछली का सेवन करते हैं तो हार्ड को हेल्दी रखने में आपकी सहायता करती है मछली में ओमेगा 3 फटी फैट टी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो की हार्ड की समस्या के लिए बहुत ही लाभदायक होता है अगर आप सप्ताह में 2 दिन मछली का सेवन करते हैं तो आपको आयरन जिंक आयोडीन मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसी मिनरल का एक बड़ा स्रोत मिलेगा मछली में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन पाई जाती जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती है मछली में पाए जाने वाले ओमेगा 3 आंखों की रोशनी को तेज करने में मदद करती है
नमस्कार दोस्तों , मेरा नाम अमन कुमार यादव है और मैं झारखंड राज्य के रांची जिले के नामकुंभ प्रखंड से हूँ । मैं सत्ताईस साल का हूँ और पिन कोड आठ तीन चार शून्य एक शून्य है । साथियों , झारखंड में लोगों को विभिन्न प्रकार के पारंपरिक भोजन खाने का बहुत शौक है , जिनमें से मैं आज आपको झारखंड के पारंपरिक भोजन , झारखंड की कपड़ी रोटी के बारे में बताने जा रहा हूं । तो आइए जानते हैं कि इसे कैसे बनाया जाता है दो सौ खापड़ी की रोटियां बनाने के लिए , हमें एक दिन पहले अरवा चावल को पानी में भिगोना होता है और इसे रात भर पानी में भिगो कर रखना होता है । अगली सुबह , इसे पानी से बाहर निकालें और मिक्सी लॉट में थोड़ा पानी मिलाकर पीस लें , भुना हुआ चावल इकट्ठा करें , फिर उसमें अपनी इच्छानुसार नमक डालें । साथियों , इसे किसी भी बर्तन में पकाया जा सकता है । लेकिन झारखंड में , इसे केवल एक विशेष मिट्टी के बर्तन , यानी तवा में पकाया जाता है , ताकि रोटी पकाने के बाद , इसमें मिट्टी की सुगंध भी हो , जो खाने के लिए बहुत अच्छी है । अब हम मिट्टी के तवा को चूल्हे या गैस में डाल देंगे लगभग बीस मिनट के बाद , अब हम पिसे हुए चावल को लगभग एक कटोरी तवा में डाल देंगे , उसके बाद हम इसे दस मिनट के लिए छोड़ देंगे , दस मिनट के बाद हम इसे तवा से निकाल देंगे । हमारे कपड़े की रोटी तैयार हो जाएगी , दोस्तों , इसे बनाना जितना आसान होगा , खाना उतना ही आसान होगा ।
चावल को अच्छे से धो कर 3 -4 घंटे तक पानी में भींगा कर रख लीजिये। अब बांस करील को अच्छे से धो कर काट लेना है और इसे कुकर में नमक डाल कर मध्यम आंच में 3 सीटी आने तक उबाल लेना है।इसके बाद अब चावल अच्छे से फुल जाने पर इसे हरी मिर्च ,लहसुन और अदरक के साथ अच्छे से पीस कर घोल बना लेना है। अब बांस करील के उबल जाने के बाद थोड़ा देर ठंडा होने के लिए रख दें। अब इस उबले हुए बांस करील को दरदरा पीस ले।अब पिसा बांस करील को चावल का घोल में डाले साथ ही इसमें हल्दी पाउडर और स्वाद अनुसार नमक मिला कर अच्छे से बैटर को घोल लीजिये। अब तैयार बैटर को कुछ देर के लिए रख दीजिये। अब गैस में तवा चढ़ा लीजिये और अच्छे से तवा को गर्म कर लें। जब तवा अच्छे से गर्म हो जाए तो उसमे दो चम्मच सरसो का तेल डाल के फैला लें और गर्म होने पर बैटर को डाले और हल्के हाथों से तवा में फैलाए। अब जब ऊपर का परत हल्का ड्राई हो जाए तो ऊपर से थोड़ा सरसो का तेल डालना है और अब रोटी को पलट कर दूसरी तरफ से पकने दें। रोटी को थोड़ी थोड़ी देर में पलट कर पकाते रहना है जब तक रोटी का रंग लाल न हो जाए। अब तैयार है बांस करील की कुरकुरी रोटी। इसी प्रक्रिया से बाकि बैटर का भी रोटी तैयार कर लें और गरम गरम किसी भी चटनी के साथ सर्व करे।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा मछली पालन से जुड़ी जानकारियाँ दे रहे है कि किसानों को किस तरह मछली के स्वास्थ्य का ध्यान रखना है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
बुढ़मू : होली पर्व एवं लोकसभा चुनाव को लेकर ठाकुरगांव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता बुढ़मू अंचलाधिकारी सच्चिदानंद वर्मा ने किया। जबकि संचालन कमल मोदी ने किया। बैठक में होली पर्व शांति सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। होली पर्व में कहीं पर किसी की भावना को मोबाइल में ठेस पहुंचाने वाला मैसेज आदि को पोस्ट नहीं करने की बात कही गई।, और मिलजुल कर होली पर्व मनाने की बात कही गई। वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई, और शांति पूर्ण वातावरण में लोकतंत्र के पर्व में मतदान करने की अपील की गई। बैठक में कई जानकारी और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। थाना परिसर में होली मिलन समारोह भी मनाया गया। मौके पर उपस्थित पदाधिकारीयो, और जनप्रतिनिधियों ने एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर ठाकुरगांव थाना प्रभारी विनीत कुमार, बुढ़मू बीडीओ, हेसलपीड़ी के मुखिया कुसेंद्र पाहन, दिनेश महतो, रंथेश्वर गिरी, ठाकुरगांव और खखरा के मुखिया सहित शांति समिति के सदस्य लोग उपस्थित थे।
संवाददाता सुशांत पाठक पलामू जिले के पड़वा स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक शाखा में शुक्रवार सुबह लूट की घटना हुई। बैंक खुलते ही लुटेरों ने नगदी की लूटपाट की। करीब 5.60 लाख रुपए लूटे जाने के सूचना मिली है। अपराधियों की संख्या चार बताई गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। दिनदहाड़े हुए इस घटना के बाद से बैंक एवं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस संबंध में बैंक मैनेजर अभिषेक तिवारी ने बताया कि चार की संख्या में आए लुटेरों ने पड़वा की झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक शाखा के खुलते ही अंदर घुस गए और कर्मियों को बंधक बना लिया। जिस समय घटना हुई उसे वक्त बैंक में चार कर्मचारी थे। सभी को एक कमरे में बंद करने के बाद लुटेरों ने करीब 5.60 लाख रुपए बैंक से लूटे और फरार हो गये।घटना की पुष्टि करते हुए जिले की एसपी रेशमा रमेशन ने बताया कि सूचना मिली है। पड़वा से सटे सभी थाना को अलर्ट किया गया है। अपराधियों के भागने वाले रास्ते में विशेष छानबीन तेज की गई है। इधर जानकारी मिली है कि लूटपाट के बाद अपराधी बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के सारे पार्ट्स नोच डालें हैं और वीडियो स्टोर करने वाला डीवीआर साथ ले गए हैं। ऐसे में लुटेरों की पहचान मुश्किल हो रही है बैंक से सटे आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
बुढ़मू : बुढ़मू थाना परिसर में होली पर्व एवं लोकसभा चुनाव को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बुढ़मू अंचलाधिकारी सच्चिदानंद वर्मा ने किया। बैठक में होली पर्व शांति सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। और होली पर्व के दौरान कहीं पर कोई भी किसी की भावना को ठेस पहुंचाने वाला मैसेज आदि पोस्ट नहीं करने की बात कही गई।, और मिलजुल कर होली पर्व मनाने की बात कही गई। वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई, और शांति पूर्ण वातावरण में लोकतंत्र के पर्व में मतदान करने की बात कही गई। साथ ही बैठक में कई जानकारी और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। थाना परिसर में होली मिलन समारोह भी मनाया गया। मौके पर उपस्थित पदाधिकारीयो, और जनप्रतिनिधियों ने एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी, बुढ़मू थाना प्रभारी रामजी कुमार, बुढ़मू बीडीओ, प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य रामजीत गंझू, मांडर इंस्पेक्टर, राजद के सज्जाद अंसारी, वरिष्ट कांग्रेसी याकूब अंसारी, बुढ़मू के पूर्व मुखिया गोवर्धन लोहरा, ईदू खान, दिनेश यादव एवं शांति समिति के सदस्य सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
दहेज में परिवार की बचत और आय का एक बड़ा हिस्सा खर्च होता है. वर्ष 2007 में ग्रामीण भारत में कुल दहेज वार्षिक घरेलू आय का 14 फीसदी था। दहेज की समस्या को प्रथा न समझकर, समस्या के रूप में देखा जाना जरूरी है ताकि इसे खत्म किया जा सके। तो दोस्तों आप हमें बताइए कि *----- दहेज प्रथा को लेकर आपके क्या विचार है ? *----- आने वाली लोकसभा चुनाव में दहेज प्रथा क्या आपके लिए मुद्दा बन सकता है ? *----- समाज में दहेज़ प्रथा रोकने को लेकर हमें किस तरह के प्रयास करने की ज़रूरत है और क्यों आज भी हमारे समाज में दहेज़ जैसी कुप्रथा मौजूद है ?
