आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे पैसों के सही निवेश के बारे में

नमस्कार आदाब श्रोताओं मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो संघ लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गयी एनडीए और एनए के 404 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10+2 पैटर्न के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण किया हो।इसके साथ ही ऐसे अविवाहित महिला एवं पुरूष उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकते हैं की जिनका जन्म 02-01-2006 से 01-01-2009 के बीच हुई हो। आवेदन शुल्क अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए:100/-रूपए और एससी/एसटी/महिला/जेसीओ/एनसीओ/ओआरएस के उम्मीदवारों के लिए निःशुल्क रखा गया है। इन पदों पर वेतनमान पदों के अनुसार अलग अलग दिया जाएगा । अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है http://upsconline.nic.in .उम्मीदवारों का चयन चिकित्सा मानक और चिकित्सा परीक्षा के आधार पर होगा।। याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 04-06-2024 है।तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।

झारखंड राज्य ,लातेहार जिला के बालूमाथ प्रखंड के ग्राम मासियातू बुथ संख्या 150 में भाजपा बुथ एजेंट सोहराई उरांव के साथ कुछ युवकों ने किया मारपीट। जिसकी सुचना पाते हि युवा नेता रमेश उरांव और नागमणि ने इस घटना की निंदा की,और मंगलवार को युक्त युवक के घर पहुंच कर युवा नेता ने सोहराई उरांव से मुलाकात की। युवा नेता रमेश उरांव ने कहा, लोकतंत्र के महापर्व मना रहे आदिवासी युवक के साथ मारपीट करना खराब मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सोहराय उरांव के साथ उनके समाज के लोग सदा खड़े हैं।और उन्हें हर संभव और हर स्थिति में मदद किया जाएगा। मौके पर, द्रोणाचार्य,अनिमेष उरांव ग्रामीण ब्रजेश उरांव,परमेश्वर उरांव ,सुरेंद्र उरांव उपस्थित रहे।

झारखंड राज्य के जिला रांची से सुशांत पाठक , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि राजधानी रांची के लोवर बाजार थाना क्षेत्र में ऐसा मामला पकड़ा गया है। डंगरा टोली में एटीएम से ग्राहक के पैसे निकालने वाले ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नीतीश नवादा के हिसुआ का रहने वाला है। आरोपी के पास से 12 पीस काली टेप चिपकी अल्युमिनियम प्लेट, दो कालाटेप व रोल, कैंची, पांच बैंकों के एटीएम कार्ड के अलावा मोबाइल फोन आदि सम्मान मिले हैं। वहीं फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। अल्युमिनियम शीट पर काली टेप लगाकर ठग एटीएम में पैसे निकासी वाले भाग पर लगा देते हैं। कोई भी सख्स जब पैसे निकालता है तो पैसे एल्युमिनियम सीट में ही अटक जाते हैं। हालांकि ग्राहक के खाते से पैसे कट जाते हैं, लेकिन मशीन से बाहर नहीं आते। सख्स को एटीएम रूम से बाहर आने के बाद ठग शीट को हटाकर राशि निकाल लेते हैं।

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ किसानों को बैंगन की फसल में फल भेदक कीट का नियंत्रण करने की जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

झारखंड राज्य चतरा संसदीय क्षेत्र के पांचो विधानसभा चतरा, सिमरिया, लातेहार, पांकी और मनिका में द्वितीय चरण के मतदान हेतु, मतदाता ईस दौरान काफी हर्षोल्लास पूर्वक बिना किसी दबाव व नशापान के पहली बार बुथ संख्या 120,121,122,123, एवं 126,बुथ संख्या पर मतदाता भारी संख्या में उपस्थित हो अपने मत का प्रयोग किया। सुरक्षा व्यवस्था एवं मतदान केंद्र पर उपस्थित अधिकारियों ने सख्ती पुर्वक कदाचार मुक्त मतदान संपन्न कराया समाचार लिखे जाने तक निम्नांकित बुथ संख्या में मतदान कर्मियों ने 95%मतदान संपन्न हो ने कि बात कही।

बुढ़मू चौक स्थित भाजपा पार्टी के मंडल कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता बुढ़मू मंडल अध्यक्ष जगलाल महतो ने किया। बैठक में मुख्य रूप से कांके विधान सभा क्षेत्र के विधायक समरी लाल शामिल हुए। और भाजपा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक की। मौके पर विधायक समरी लाल ने भाजपा के रांची लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में चुनाव प्रचार करने को कहा। और गांव - गांव में जाकर ग्रामीणों से जनसंपर्क करते हुए मोदी जी के द्वारा किये गये जनकल्याणकारी योेजनाओं पर विस्तार से रूप से चर्चा करने को कहा। और भाजपा के प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। वही भाजपा मंडल कार्यालय बुढ़मू में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह संयोजक रांची लोकसभा क्षेत्र के रमाकांत महतो शामिल हुए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने रमाकांत महतो को शॉल ओढ़ाकर कार्यालय में सम्मानित किया। मौके पर भाजपा नेता रमाकांत महतो ने भी भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं से समीक्षा बैठक की। बैठक से पूर्व भाजपा नेता रमाकांत महतो ने ठाकुरगांव, गुरुगाई, बाड़े , बुढ़मू सहित कई पंचायत का दौरा किया। और भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। और उनके पक्ष में मतदान का लोगों से अपील किया। मौके पर मंडल प्रभारी राजेंद्र पांडेय, भाजपा नेता अजय तिवारी, प्रेम कुमार महतो, मनोज साहू, रामकुमार दुबे, शंकर साहू, शंभू प्रसाद, लक्षण महतो, नंदलाल पाहन, रोहित यादव, शर्मा महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Transcript Unavailable.

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...