बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड में दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बुढ़मू , ठाकुरगांव, उमेडंडा, भांट बोड़या, ओझासाड़म, समेत कई जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमा को स्थापित किया गया। और पंडित द्वारा विधिवत रूप से पूजा अर्चना कराया गया। वही भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। और अपनी मन्नत व दुआ को मांगी। पंडालों में काफी भीड़ देखी गई। प्रखंड क्षेत्र के बुढ़मू गांव स्थित शिव व ठाकुरगांव, चकमे, उमेडंडा, भांट बोड़या समेत कई जगहों पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। और कई जगहों पर मेला का आयोजन भी किया गया। बुढ़मू में धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाया गया। इस अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा को स्थापित किया गया।, और पंडित द्वारा विधिवत रूप से पूजा अर्चना कराया गया। दशमी के दिन रावन दहन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। और रविवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का नम आंखों से विसर्जन कर दिया गया। विजया दशमी के दिन बुढ़मू गांव स्थित शिव मंदिर के पास रावन दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथी भाजपा नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश, बुढ़मू थाना प्रभारी रितेश महतो, उप प्रमुख हरदेव साहू , पूर्व मुखिया गोवर्धन लोहरा समेत कई जनप्रतिनिधि और नेता शामिल हुए। और भाजपा नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश, बुढ़मू थाना प्रभारी रितेश महतो और उपप्रमुख हरदेव साहू सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से रावण दहन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बुढ़मू में दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष पनू साहू, संरक्षक हरदेव साहू, लगनू साहू, उप संरक्षक गगन साहू, उपाध्यक्ष रामेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर साहू , भगीरथ साहू, कमल साहू, पुरोस्तम साहू , शंकर साहू, दिलीप साहू, अरुण कुमार , प्रकाश साहू, प्रदीप साहू, जय साहू, बीरबल साहू, मंटू गुप्ता, पंकज गुप्ता, समेत ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व बुढ़मू प्रखंड में शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान वरीय पुलिस अधीक्षक रांची एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में बुढ़मू थाना प्रभारी रितेश महतो जिला पुलिस बल के जवानों के साथ तैनात थे।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जीवदास साहू ,टमाटर की खेती के सम्बन्ध में जानकारी दे रहे है। टमाटर के उन्नत किस्म और इसके उपचार की अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा मटर की फसल के बारे में जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें .
आज पूरे देश भर में हर्षोल्लास के साथ दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक माना जाता है। इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने अहंकारी रावण को पराजित कर विजय हासिल किया था और समस्त मानव समुदाय को एक सकारात्मक सन्देश दिया था । आइये हम सब अपने अंदर छिपी बुराइयों का अंत करने का प्रण ले और आपसी सौहार्द एवं पुरे हर्षोल्लास के साथ विजयादशमी का पर्व मनाये। इसी के साथ आप सभी श्रोताओं को मोबाइल वाणी परिवार की ओर से विजयदशमी पर्व का हार्दिक शुभकामनाएं
बुढ़मू : बुढ़मू , हेंदगीर मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार का कहर, तिलैया घाटी में ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने- सामने टक्कर, केरेडारी थाना क्षेत्र के तिलया टांड के पास भीषण सड़क हादसा। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर दो लोगों की हुई सड़क दुर्घटना में मौत। जानकारी के अनुसार बुढ़मू से हेंदेगीर जाने के रास्ते पर ट्रक और बाइक में दुर्घटना हो गया, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तिलैया टाड़ के पास हुए सड़क दुर्घटना में मृतक का नाम पवन ठाकुर और पंकज ठाकुर, बुंडू के बौटका, खफिया गांव का रहने वाला बताया गया। और घायल युवती का नाम रेखा कुमारी उमेडंडा के कंडेर निवासी बताया गया। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर वाहन को जब्त कर लिया। और मृतक को पोस्टमार्डम के लिए रिम्स भेज दिया। वही घटना में घायल रेखा कुमारी को बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र बुढ़मू से रिम्स रेफर कर दिया।
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
Transcript Unavailable.
यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो इंडियन रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा एनटीपीसी नॉन टेक्निकल10+2 के 3445 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी भी बोर्ड से बारहवीं पास किया हो , इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों पर वेतनमान नियम अनुसार दिया जाएगा। ओबीसी व सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये व अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति और पीएच वर्ग के लिए 250 रुपये है, इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://www.sarkariresult.com/railway/rrb-ntpc-undergraduate-06-2024/ योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के बाद किया जाएगा। याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 20/10/2024 है ।
परम्पराओं और संस्कृति से परिपूर्ण हमारा देश भारत में विभिन्न त्योहार मनाया जाता है और इन्ही में से एक है दुर्गा पूजा का त्यौहार । नौ दिनों के इस त्यौहार में दुर्गा माँ के नौ रूपों की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है। यह उत्सव राक्षस महिषासुर पर योद्धा देवी दुर्गा की जीत का उत्सव है। दुर्गा पूजा का त्यौहार महिला शक्ति का चित्रण करता है और बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है । विभिन्न जगहों पर अलग अलग मान्यताओं के साथ दुर्गा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।साथियों आइये आपसी सौहार्द और खुशियाँ बाँट कर दुर्गा पूजा का त्यौहार मनाए। आप सभी साथियों को मोबाइल वाणी के पूरे परिवार की ओर से दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आज के भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में मानसिक तनाव एक बहुत बड़ा चिंता का विषय बन गया है। मानसिक स्वास्थ्य न सिर्फ हमारे मन को बल्कि भावनाओं, सामाजिक व्यवहारों और शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है । यह हमारे सोचने, महसूस करने, और काम करने के तरीके को निर्धारित करता है। बढ़ते मानसिक तनाव को कम करने के उद्देश्य से हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है, जो मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर ध्यान आकर्षित करता है। साथियों, हर साल विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के लिए एक थीम निर्धारित की जाती है। और इस साल यानी 2024 का थीम है "कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का समय आ गया है"। यह थीम व्यवसायों के लिए मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले वातावरण बनाने की आवश्यकता पर जोर देता है। आज के समय में कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य एक चिंता का विषय बन गया है क्योंकि अधिक से अधिक व्यक्ति काम से संबंधित दबावों के कारण तनाव, चिंता और डिप्रेशन का अनुभव करते हैं। इस मुद्दे को संबोधित करने से न केवल कर्मचारियों को लाभ होता है बल्कि संगठनात्मक उत्पादकता और संस्कृति भी बढ़ती है। साथ ही मन में सकारात्मक सोच का संचार होता है।
