भाजपा के कांके विधानसभा क्षेत्र के तेज तर्रार व शिक्षित और पढ़े लिखे प्रत्याशी डॉ जीतू चरण राम को कांके विधानसभा क्षेत्र से भाजपा पत्याशी बनाए जाने पर बुढ़मू एवं ठाकुरगांव मंडल के भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित प्रखंड के ग्रामीणों में उत्सुकता व खुशी का माहौल है।
चुनाव आयोग के निर्देश पर 1990 बैच के आईपीएस अनुराग गुप्ता से झारखंड डीजीपी पद का प्रभार वापस ले लिया गया और उन्हें निर्देश दिया गया है कि झारखंड पुलिस हाउसिंग के एमडी के पद पर पदस्थापित अजय कुमार को यह प्रभार सौंपें।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जीवदास साहू मटर की खेती के बारे में जानकारी दे रहे है । मटर की खेती के लिए अच्छे बीज,खाद सहित अन्य जानकारियों के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...
Transcript Unavailable.
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा आलू की फसल सम्बंधित जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें .
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
नमस्कार आदाब साथियों ,मोबाइल वाणी ले कर आया है रोजगार समाचार। आईटीबीपी द्वारा कांस्टेबल ड्राइवर के पद पर कुल 545 रिक्तियाँ निकाली गई है। न्यूनतम 21 वर्ष से अधिकतम 27 वर्ष वाले वैसे पुरुष जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण किया हो ,वो इस पद के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदनकर्ता के पास हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। एससी ,एसटी ,ओबीसी क्रीमी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयुसीमा में छूट निर्धारित की गई है । आवेदनकर्ताओं का चयन लिखित परीक्षा ,डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ,मेडिकल टेस्ट और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस पद के लिए वेतनमान 21 ,700 रूपए से 69,100 रूपए निर्धारित है। इच्छुक उम्मीदवार आईटीबीपी के आधिकारिक वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है साथ ही आप इस वेबसाइट के माध्यम से आधिकारिक अधिसूचना भी प्राप्त कर सकते है। आधिकारिक वेबसाइट है recruitment.itbpolice.nic.in . सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रूपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है और अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति ,ओबीसी ,ईडब्लूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। याद रखिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 नवंबर 2024 है। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं .
साथियों, मनुष्य एवं समस्त प्राणी जगत को जीवित रहने के लिए भोजन एक प्रमुख संघटक होता है। और भोजन पाना हर व्यक्ति का अधिकार होता है लेकिन दुर्भाग्य से दुनिया में हर किसी के पास खाने के लिए पर्याप्त भोजन नहीं है कई लोग ऐसे हैं, जो हर दिन भूखे पेट सोने को बेबस हैं । लेकिन दूसरी ओर यह भी देखने को मिलता है की लोग भोजन की बर्बादी भी करते हैं। लोगों में भोजन के महत्व को समझाने और जरूरतमंद लोगों को दो वक्त के भोजन मिल पाए इस उद्देश्य से हर वर्ष 16 अक्टूबर को विश्व खाद दिवस मनाया जाता है।
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
बुढ़मू : दुर्गा पूजा के अवसर पर बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र के भांट बोड़या में मेला का आयोजन किया गया। मेला में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथी पिठोरिया के बालू गांव के समाज सेवी सह भाजपा के कांके विधानसभा क्षेत्र के नेता अशोक राम एवं बुढ़मू प्रखंड के पूर्वी जिला परिषद सदस्य मनोज बाजपेई, आजसू नेता हाकिम अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अशोक राम ने अपने संबोधन में लोगों से कहा कि असत्य पर सत्य की विजय, अधर्म पर धर्म की विजय है , इसे हमें मिल जुलकर मनाना है, उन्होंने कहा कि भक्ति और शक्ति का संगम होता है और माता दुर्गा की नौ रूपों की आराधना की जाती है, इसलिए हमें अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए हर गांव घरों में खुशी के लिए पूजा अर्चना करके मनाते हैं। कार्यक्रम में आए कलाकारों ने अपने नृत्य व कला का प्रदर्शन किया। और मेला देखने आए लोगों को मनोरंजन कराया। मेला में काफी भीड़ देखी गई। मेला में ईख , मिठाई,खिलौने की रही। मेला को सफल बनाने में मेला कमेटी के अध्यक्ष लाल अमन , सचिव कलेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष जयकुमार साहू, जनार्दन साहू, एवं मेला कमेटी के लोग समेत आसपास के ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।
