"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा ,रबी फसलों में खरपतवार प्रबंधन की जानकारी दे रहे है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...
पत्रकार साथियों के बीच मोबाइल वाणी पर चर्चा। नमस्कार साथीयों मैं रोहित कुमार रांची जिला के मैकलुकीगंज से आपका स्वागत करता हूं साथियों आज मैने मैक्लुस्कीगंज में अपने पत्रकार साथियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक में मोबाइल वाणी पर विस्तृत जानकारी दी । की कैसे हम मोबाइल वाणी के माध्यम से अपने आसपास के छेत्रों के खबरों को सही समय पर बिना देर किए लोगों तक पहुंचा सकते हैं । और लोगों को इसपर चल रहे ताजा खबरों के साथ साथ अन्य जानकारी जैसे की रोजगार से जुड़ी खबरें, खेती,स्वास्थ्य और अन्य मनोरंजन की जानकारी लोगों को मिलती रहे। साथियों ऐसे ही ताजा तरीन खबरें और मनोरंजन की जानकारी के लिए सुनते रहें रांची मोबाइल वाणी धन्यवाद,,,,,,
मैक्लुस्कीगंज 13 जनवरी 2024 मैक्लुस्कीगंज स्थित ड्रीम डिस्नेसन में शनिवार को रांची प्रेस क्लब में नव निर्वाचित सदस्य पहुंचे. जहां सभी नव निर्वाचित सदस्यों को एक सम्मानसमारोह कार्यक्रम आयोजित कर , स्थानीय पत्रकारों ने माला पहनाकर सम्मानित किया गया. अध्यक्ष सुनील लाल सोरेन, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरि, सचिव अमरकांत ,जोवाइनट सेक्रेटरी रतन लाल, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह सहित कार्यकारणी के विजय मिश्रा, सौरव कुमार शुक्ल, संजय कुमार सुमन, मोनू कुमार, राजू प्रसाद, चंदन भट्टाचार्य, राणा गौतम सहित अन्य सदस्यों को मैकलुस्कीगंज, खलारी ,डकरा और पिपवार के पत्रकारों ने माला पहनाकर सम्मानित किया. इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन ने कहा कि जिस तरह से हमलोगों को सम्मानित किया गया मैं सोचा भी नहीं था. ग्रामीण इलाकों में आज पत्रकारों की जो जिम्मेदारियां और चुनौतियां है उनको देखते हुए काम करता रहूंगा. पत्रकारों की सुख सुविधा के लिए रांची प्रेस क्लब हर समय प्रयास रत रहेंगे और उनके के हितों और अधिकारों और उनके बुनियादी सवालों को ले हमेशा संघर्षरत रहुंगा. उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों धन्यबाद देते हुए कहा पत्रकारिता की सच्ची जिंदगी और सच्ची पत्रकारिता अंचल में देखी जा सकती है. जहां नहीं सिर्फ उन्हें दूर क्षेत्र का सामना करना पड़ता है बल्कि इसके साथ-साथ वह अपने पत्रकारिता के लिए भी एक नई मकान तलाश रहे होते हैं. ग्रामीण क्षेत्र की परिस्थितियों उनकी समस्याएं और उनकी खबरें शहरों के बैठे हुए लोगों तक पहुंचे यह उनके लिए हम चुनौती भी होती है. वक्त पर वह खबर भी भेजते हैं हालांकि आज की तकनीकी दौर में उनके लिए खबरें भेजना आसान जरूर हो गया है, लेकिन हम पिछले दो दशकों में उनके संघर्ष को देख सकते हैं कि किस तरह से इन्होंने अपनी पत्रकारिता को जिंदा रखा है और अपनी पहचान को भी और पत्रकारों के अखबार के मीडिया के पहचान को , मेरी तरफ से उन लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं जो ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारिता कर रहे है. मौके पर रोहित कुमार, राकेश सिंह, बसंत पंकज, प्रमोद तिवारी, देवनारायण गंझू, अनिल पांडेय, संजय तिवारी, जितेंद्र राना, अशोक सिंह, जय प्रकाश साहा, अखिलेश गिरि, अरूण चौरसिया , मनोज प्रसाद, संजय ओझा, संजय गुप्ता सहित रांची और आस पास के पत्रकार मौजुद थे.
मैक्लुस्कीगंज 13 जनवरी 2024 फ़ोटो 1 - वनभोज में शामिल छात्र, शिक्षक व निदेशक. मैक्लुस्कीगंज स्थित कंचेनजंगा इंटरनैशनल स्कूल का वनभोज डेगाडेगी नदी तट पर आयोजित किया गया. वनभोज में विद्यालय के नर्सरी से कक्षा 6 तक के छात्र शामिल हुए. विद्यालय द्वारा आयोजित वनभोज में मुख्य रूप से विद्यालय के निदेशक कमल मुंडा उपस्थित थे. वनभोज पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वनभोज प्राचीन काल से आयोजित की जा रही है. वनभोज समाजिक एकता का प्रतीक भी माना गया है. वृक्षों की छाया में वनभोज जैसे आयोजन से हमे प्रकृति से प्रेम व इससे जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है. कहा कि शिक्षण, व्यायाम आदि के साथ साथ हमारे जीवन में प्रवास भी आवश्यक है, इससे हमारे मस्तिष्क में नये नये विचारों का संचार और चहुंमुखी विकास होता है. तत्पश्चात शिक्षकों ने छात्र छात्राओं के बीच नाच गान, कई तरह के खेल, वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण आदि के प्रति जागरूक किया. इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुशांत पाठक, दीपिका कुमारी, पूनम कुमारी, रीना कुमारी, प्रियम्वदा कुमारी, विनीता कुमारी, सुषमा कुमारी, गीता, संतोष कुमार, फुलमनी देवी सहित अन्य मौजूद थे.
Transcript Unavailable.
योजना का नाम बकरा विकास योजना चार बकरी और एक बकरा एवं सुकर विकास योजना पांच सुकर बैकवर्ड लेयर कुकुट 400 चूजा कुकुट पालन सेट सहित एवं बॉयलर कुकुट पालन 500 चूजा सेठ सहित बत्तख चूजा वितरण योजना 15 चूजा 15 दोनों का दिया जाएगा ग्राम सभा में पारित कर फॉर्म भरकर ब्लॉक में जमा करना है
मंदिर पूर्ण रूप से तैयार ही नहीं हुआ है और उद्घाटन करने में राजनीतिक पार्टिया लगी हुई है चुनाव की तैयारी को लेकर
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
