Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सेहत बुलंद है तो धन आपके लिए सार्थक है। सेहत की बेहतरी के लिए इसकी नियमित देखभाल जरूरी है, ठीक वैसे ही जैसे हमारे लिए स्वच्छ वायु और पानी जरूरी है। पोषण विशेषज्ञ और डॉक्टर यह बताते हैं कि दालें प्रोटीन का बेहतर स्रोत हैं। सेहत के लिए सभी दालों को अच्छा माना जाता है और खाया भी जाता है, लेकिन मूंग दाल की बात की जाए तो मामला थोड़ा अलग है। स्प्राउट्स की तरह या पकाकर बनाई जाने वाली इस मूंग दाल को सेहत के लिए पूरी तरह अच्छा नहीं कहा जा सकता और इसके नियमित सेवन पर ही जोर दिया जाता है। कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से गुजर रहे लोगों को खासतौर पर मूंग दाल न खाने की सलाह दी जाती है। तो आइए जानते हैं, किन लोगों को मूंग दाल से परहेज करना चाहिए। अधिक यूरिक एसिड की मात्रा : जिन लोगों में यूरिक एसिड की अधिक मात्रा पाई जाती है, उन्हें मूंग दाल खाने से परहेज करना चाहिए। यह शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ाने वाली साबित होती है। इस चलते यूरिक एसिड की डाइट में मूंग दाल को शामिल नहीं करना बेहतर है। ब्लोटिंग की समस्या : पेट फूलने या ब्लोटिंग होने लगे तो मूंग दाल के सेवन से बचना चाहिए. शॉर्ट चेन कार्ब्स होने के चलते कई लोगों को इसे पचाने में दिक्कत हो सकती है। लो ब्लड प्रेशर : जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत होती हैं उन्हें आमतौर पर मूंग दाल का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन, जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की परेशानी हो, उन्हें मूंग दाल का सेवन करने से बचना चाहिए। लो ब्लड शुगर : जिन लोगों के शरीर में शुगर की पहले से कम मात्रा हो और चक्कर आना या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देते हों, उन्हें मूंग दाल नहीं खानी चाहिए। यह ब्लड शुगर लेवल कम करता है, जो कि पहले से लो ब्लड शुगर से जूझ रहे लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
राॅंची।धुर्वा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर चौक के पास आज गुरुवार अहले सुबह एक दुकान में आग लग गयी। इस अगलगी में दुकान में सो रहे होटल के एक स्टाफ की जलकर मौत हो गयी। युवक की पहचान बबलू महतो के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया का रहने वाला था।
रांची। रोबिन हुड आर्मी रांची के रॉबिंस ने पिठोरिया के कई गावों में जाकर मिशन स्वदेश अभियान के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन का वितरण किया। जिससे गांव वालों ने सभी इन कर्मवीरो को आशीर्वाद देते हुए कहा आप सब एक बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। ज्ञात हो कि रोबिन हुड आर्मी रांची सहित भारत के सभी राज्यों में इस स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मिशन स्वदेश अभियान के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को अधिक से अधिक भूखके इस जंग में सहयोग कर उनके जीवन के भरण पोषण में सहायता प्रदान कर रही है। *इधर मीडिया से बात करते हुए रांची जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए रोबिन शिवानी ने बताया कि ये अभियान आगे भी चलता रहेगा भूख के इस जंग में रोबिन हुड आर्मी समाज के उन हर घर परिवारों के बीच पहुंचने का प्रयास कर रही है जिनका कोई सहारा नहीं है।* इस अभियान को सफल बनाने में मुख्य रूप से रोबिन नितिन, सहबाज,गौरव, सिद्धार्थ,श्याम, निशी,राजेश,आलोक, सौम्या जिज्ञासा,विशाल, आरव ,और अनुपम सहित कई रॉबिंस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
