नमस्कार , मैं झारखंड के रांची जिले से बोल रहा हूँ । अगर आप जानना चाहते हैं कि झारखंड की प्रसिद्ध रेसिपी दिपकी कैसे बनाई जाती है , तो हमें बताएं कि हम दिपकी की सचजी कैसे बनाते हैं , हमें इसे बनाने के लिए किंगक सामग्री की आवश्यकता होती है । तो डक्की की सब्जी बनाने के लिए , हमें एक कप उड़द की दाल दें जिसे अच्छी तरह से धोया गया है , तीन टमाटर , एक प्याज , आधा इंच अदरक का टुकड़ा । हरी मिर्च पांच से छह लहसुन की कलियां दो चुटकी हींग आधा चम्मच जीरा आधा चम्मच लच्छ मच आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच हल्दी पाउडर एक चम्मच धनिया पाउडर और आधा चम्मच गरम मसाला नमक स्वाद के लिए सातवें बारीक कटा हुआ हरा धनिया आवश्यकता के अनुसार दो चम्मच सरसों के बीज ये सामग्री , जिन्हें इकट्ठा करने में हमें कम से कम दस से पंद्रह मिनट लगेंगे , फिर हम आगे बढ़ते हैं कि दुखी की सब्जी कैसे तैयार की जाती है । हम दाल को छह से सात घंटे तक पानी में भिगो देंगे , फिर दाल से अतिरिक्त पानी निकाल देंगे और दाल को एक गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए मिक्सर जार में डाल देंगे । फिर , एक मिक्सिंग जार में , एक चुटकी हल्दी और लहसुन के पाउडर के साथ टमाटर डालें और इसका एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं । और थोड़ा नमक डालें और इसे मिलाएं , फिर एक कटोरे में थोड़ा पानी लें और उसमें थोड़ा दाल का पेस्ट डालें और देखें कि दाल पानी के अंदर पानी के ऊपर तैरने लगती है या नहीं । इसका मतलब है कि हमारा पेस्ट डुबाने के लिए तैयार है , अब हम एक कड़ाही में तेल गर्म करेंगे , उसमें जीरा और प्याज का पेस्ट डालेंगे और इसे अच्छी तरह भूनेंगे । पास्ता और सभी मसालों को डालें और इसे तब तक भूनें जब तक कि मसाला तेल के साथ बहने लगे । मसाला में आवश्यक पानी डालें और इसे उबलने दें । स्वाद के अनुसार नमक डालें , इसे दस मिनट के लिए ढक दें और उस पर पकाएं , फिर इसमें गरम मसाला और हरा धनिया डालें और इसे एक बर्तन में निकाल लें । हमारी सद्दी की सब्जी चावल या रोटी के साथ खाने के लिए तैयार है और यह खाने में बहुत स्वादिष्ट है , इसलिए इस रेसिपी को अपने घर पर आजमाएं और इसे अपने परिवार को खिलाएं ।
पंजी 2 में प्लॉट चढ़ाने के नाम पर घूस लेते सीआई और अमीन को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है, रांची एसीबी की टीम ने मंगलवार को अंगना अंचल के की कुलदीप साहू और प्राइवेट अमीन प्रभु पवन को गिरफ्तार किया है। वादी मनोज मुंडा की शिकायत पर एसीबी ने यह कार्रवाई की है ,मनोज मुंडा ने ऐसीबी से शिकायत कर कहा था कि 26 एकड़ 52 डिसमिल जमीन जिसका पंजी -।। में प्लॉट चढ़ाने के लिए 16 सितंबर 2023 को ऑनलाइन आवेदन अनगड़ा अंचल में दिया गया था. प्रति डिसमिल के हिसाब से सिआई ने मांगा खर्चा ,सिआई कुलदीप साहू अनगड़ा अंचल से काम के लिए मन मनोज मिलते रहे तो कुलदीप साहू के द्वारा बोला गया की एक हजार रुपएया प्रति डिसमिल के हिसाब से खर्चा लगता है, ऐसा करो कि जो जरूरी प्लॉट है उसी का काम करवा लो इस पर दो प्लॉट ऑनलाइन चढ़ाने के बारे में बोलने पर सिआई ने 800 प्रति डिसमिल के हिसाब से एक लाख चालीस हजार होता है तो तुम एक लाख रुपया दे दो कुछ समय चाहिए तो दे रहे हैं, और 20 से 25 हजार में काम नहीं होगा, जबकि मनोज मुंडा रिश्वत देखकर काम नहीं करना चाहते थे. इसके बाद इसकी शिकायत मनोज मुंडा ने एसीबी से किया, एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया और सत्यापन में घूस मांगे जाने की बात सही पाई गई, इसके बाद एसीबी ने मंगलवार को कुलदीप साहू और प्राइवेट अमीन प्रभु पाहन को घूस लेते गिरफ्तार कर लिया।
बुढ़मू : बुढ़मू सीओ सचिदानंद वर्मा एवं बुढ़मू बीडीओ धीरज कुमार ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन को लेकर दौरा किया। इस क्रम में अधिकारियों ने पीडीएस दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों,स्कूलों,सामुदायिक भवनों से फोटोयुक्त बैनर व पोस्टरों को हटाने का निर्देश दिया। मौके पर बीडीओ व सीओ ने बंसरी,बरौदी, खखरा,ठाकुरगांव,सोबा,सुरीद आदि गांवों में पीडीएस दुकानदारों से दुकानों में राजनेताओं के फोटो लगे पोस्टरों को हटवाया। सीओ सचिदानंद वर्मा ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत प्रखंड क्षेत्र में आचार संहिता का पालन किया जाएगा। वहीं बीडीओ धीरज कुमार ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन होने पर नियमानुसार कारवाई किया जाएगा। मौके पर ठाकुरगांव थाना प्रभारी विनीत कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
बुढ़मू : एसएसपी रांची को गुप्त सूचना मिली थी की प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी के लोग अपने दस्ते के साथ बुढ़मू और ठाकुरगांव इलाके में कई उग्रवादी घटना को अंजाम देने के लिए पहुँचा हैं। एसएसपी के निर्देश पर खलारी डीएसपी के नेतृत्व में बुढ़मू और ठाकुरगांव थाना पुलिस एवं एसएसपी की स्पेशल टीम ने छापेमारी कर ,सीरम जंगल से प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी दस्ते के एक उग्रवादी सिरम निवशी दिलेश्वर गंझु (25)वर्ष को गिरफ्तार करने मे सफल हुए, इस दौरान दो अन्य भागने मे सफल रहे। बुढ़मू थाना प्रभारी रामजी कुमार ने बताया की छापेमारी के दौरान चोरी के अपाचे बाईक मे सवार तीन उग्रवादी पुलिस को देख भागने लगे जिसे पीछा कर एक उग्रवादी को धर दबोच गया, वहीं दो अन्य जंगल का लाभ उठाकर भाग निकले, अन्य उग्रवादियों की गिरफ्तारी को लेकर खबर लिखें जाने तक छापेमारी अभियान जारी था.उग्रवादी के साथ चोरी का एक अपाचे बाईक बरामद की गई है। छापेमारी मे खलारी डीएसपी आर एन चौधरी, बुढ़मू थाना प्रभारी रामजी कुमार, ठाकुरगांव थाना प्रभारी विनीत कुमार सहित थाना के जवान शामिल थे।
बुढ़मू : बिंदु बंसाईर में मन्नत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया। प्रखंड के नाऊज स्थित बिंदु बंसाईर में 12 मार्च से चल रहे मन्नत कार्यक्रम 18 मार्च सोमवार को संपन्न हो गया। मन्नत कार्यक्रम में हजारीबाग,खूंटी एवं आसपास के अलावे राज्यों से भक्त लोग भाग लेकर पूजा अर्चना किया । और अपने खुशहाल जीवन के साथ - साथ विभिन्न तरह की मन्नत की मांग की। मन्नत कार्यक्रम में उपस्थित धर्म गुरु महेंद्र मुंडा ने बताया कि पहले के समय में पूजा में सातों नारियल चढ़ाने से फट जाता था ठीक उसी तरह से मन्नत कार्यक्रम में पूजा कर रहे हैं भक्तों का सातों नारियल फट गया। बिंदु बंसाईर के मन्नत कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्राचीन मुंडा धर्म संस्था के अध्यक्ष धर्म गुरु महेंद्र मुंडा, सचिव प्रोफेसर डॉक्टर चंद्रदेव मुंडा, बसंत मुंडा, माघो मुंडा, विरसा मुंडा एवं नाऊज, टंगरा टोली के युवतियों ने सराहनीय भूमिका निभाया।
बुढ़मू : ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के क्रांति चौक के समीप वाहन चेकिंग के दौरान ठाकुरगांव पुलिस ने एक चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी गूटवाटोली निवासी थाना रातू जिला रांची के संजय उरांव (30) वर्षीय है, जिसे पकड़ा गया है। ठाकुरगांव थाना प्रभारी विनित कुमार ने बताया की वाहन चेकिंग के दौरान उक्त युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा। जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया। जांच में पाया गया बाईक टीवीएस, अपाची 160 गाड़ी संख्या JH02BE-1284 चोरी की है। वही गिरफ्तार युवक ने पुलिस को बताया की गाड़ी को बड़कागांव से एक होटल से चोरी किया है। और बताया कि इसे गेसवे में एक आदमी के पास 12000 रूपये में बेचने जा रहा है। उसने पुलिस को एक सहयोगी का नाम भी बताया, जिसको पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने को लेकर छापा मारी की जा रही है। वही चोरी की बाइक पकड़े जाने के आरोप में आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए ठाकुरगांव थाना कांड सं० 14/24 दिनांक 16. 03.24 धारा 414/34 भा0द 0 वि0 के प्राथमिक अभियुक्त संजय उरांव, गूटवाटोली निवासी , थाना रातू जिला रांची को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
लातेहार जिले के बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत बारियातू थाना क्षेत्र के डाढ़ा ग्राम में पत्नी द्वारा शराब पीने से मना करने पर पति ने मारपीट करते हुए उसके एक हाथ की उंगली तोड़ दी। यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब पत्नी इलाज कराने अस्पताल पहुंची। घटना डाढा ग्राम निवासी विराज साव की पत्नी किस्मतिया देवी के साथ घटी है। इस संबंध में घायल महिला किस्मतिया देवी ने बताया कि उसके पति विराज साव प्रतिदिन शराब पीकर घर में झगड़ा झंझट करते रहते हैं। इसे लेकर उसने अपने पति को फटकार लगाई थी। आवेश में आकर पति ने यह कदम उठाया। इस मारपीट की घटना में घायल किस्मतिया देवी के दाहिने हाथ का एक अंगुली टूट गया। घायल किस्मतिया देवी को परिजनों द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने उसका इलाज किया।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
