नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए विभिन्न सैरातों की खुली डाक हुई। डाक की प्रक्रिया नगर पंचायत के ईओ कृष्ण भूषण कुमार, मुख्य पार्षद अमितेश कुमार पाण्डेय, उप मुख्य पार्षद महमद आजाद अली व सशक्त समिति सदस्यों की उपस्थिति में हुई। सबसे चर्चित बस स्टैंड के डाक में सात प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें सबसे अधिक राशि की बोली अभिनव गौरव ने 88 लाख 83 हजार रुपये की बोली लगायी। वहीं होल्डिंग के डाक प्रक्रिया में भी सात लोगों ने भाग लिया। जिसमें सुरेश मलिक ने सबसे अधिक दस हजार पांच सौ रुपये की बोली लगाया। साइकिल स्टैंड के डाक प्रक्रिया में भी सात लोगों ने ही भाग लिया। जिसमें सबसे अधिक प्रशान्त कुमार ने तेईस सौ का बोली लगाया। वहीं जनेरवा भैरव स्थान सैरात की डाक प्रक्रिया में भी सात लोगों ने भाग लिया।जिसमें सबसे अधिक उन्नीस सौ पचास रुपये की बोली प्रशान्त कुमार ने ही लगाया।
राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ तृतीय वर्ग प्रमंडलीय शाखा मोतिहारी का 26 वां द्विवार्षिक अधिवेशन नगर भवन में रविवार को हुआ। अधिवेशन का उदघाटन सर्किल सेक्रेटरी बीके मिश्र ने किया। संचालन नरेन्द्र कुमार यादव ने किया। उदघाटना भाषण में श्री मिश्र ने कहा कि पोस्टल डिपार्टमेंट का बैक बोन पोस्टमैन हैं। उसे डाक विभाग की पूरी सुविधाएं नहीं मिलती है। इसके लिये लंबा संघर्ष की जरूरत है। अधिवेशन में लोकल मुद्दा, कार्यस्थल आदि समस्या पर चर्चा की गयी। समस्याओं के निपटारे के लिये पदाधिकारी का चयन होता है। जो केन्द्रीय कमेटी से मिलकर लोकल समस्याओं को समाधान पर नीति निर्धारण करते हैं। अधिवेशन में लोकल अधिकारियों का चुनाव हुआ जिसमें वर्ग थ्री के प्रमंडलीय सचिव अजय कुमार दुबे, डाकिया एमटीएस के प्रमंडलीय सचिव सह प्रांतीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह व राष्ट्रीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के प्रमंडलीय सचिव विजय गिरि चुने गये। वक्ताओं ने संघ के संगठनात्मक स्थिति, आर्थिक स्थिति व कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। कार्यकारिणी की ओर से विगत वर्ष के कार्यकलाप व प्रमंडलीय संघ के कार्य समिति द्वारा अनुमोदित आय व्यय का लेखा प्रस्तुत किया गया। महेश पासवान, प्रेरित कुमार, प्रहलाद यादव, जीवन साह आदि नेताओं ने संबोधित किया।
कोरोना काल में भारतीय डाक विभाग की ओर से मेगा महा लोग का आयोजन। विस्तारपूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जमुई जिले अंतर्गत गिद्धौर प्रखंड से भीम राज जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है, कि जमुई में डाक विभाग के द्वारा झाझा स्थित डाकघर को अनुमंडल डाकघर का दर्जा दिया है। इसका उद्घाटन मुंगेर प्रमंडल के डाक अधीक्षक जीतेन्द्र ने की। साथ ही झाझा डाक निरीक्षक का प्रभार मुंगेर डाक निरीक्षक राकेश कुमार भास्कर को दिया गया है। इस अनुमंडल के तहत झाझा, झाझा बाजार, सोनो, गिद्धौर, चकाई एवं सिमुलतला के कुल 75 डाकघर एवं 6 उप डाकघर डाक निरीक्षक के कार्य में होंगी। आम लोगो को इससे काफी सुविधाएं भी होंगी। साथ ही नई योजनाओ का शुभारंभ भी किया जायेगा। इस अवसर पर डाक बिमा दिवस भी मनाया गया और लोगो ने डाक बीमा भी करवाया। इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक अरूण कुमार मंडल एवं आशुतोष कुमार, उप डाकपाल प्रदीप कुमार, सुनील पासवान ने अपने-अपने विचारो को रखा है।
Transcript Unavailable.
प्रखंड-जमालपुर,मुंगेर,बिहार से प्रिंस जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि अब डाकघर अपने ग्राहकों को अब बहुत जल्दी ही विशेष सुविधा दिलाने की दिशा में काम कर रहा है डाकघर की इस नई सुविधा से खासकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को राहत मिलेगी,ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को रिचार्ज कराने के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा,मोबाइल,एवं टी.वी रिचार्ज की सुविधा घर बैठे डाकघर के माध्यम से लोग ले सकेंगे, डाकघर कॉमन सर्विस सेंटर भी खुलेगी इसके तहत ग्राहको को सभी सुविधांए आसानी से मिल सकेगी, जो डाकघर से खाताधारक नेट-बैंकिंग,मोबाइल-बैंकिंग,मोबाइल-प्रीमियम जमा करने के साथ ही ए.टी.एम सुविधा का लाभ भी उठा सकेंगे, इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को डाकघर में इ.-सर्विस, बिल-पेमेंट, रेलवे व एयर टिकट आदि की सुविधांए दी जाएगी।दोस्तो अगर आप भी इसी तरह की ख़बरें हमारे साथ बांटना चाहते है तो कॉल करे ,हमारे नि:शुल्क नंबर 08800984861 पर।
जिला समस्तीपुर से संजय कुमार जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि समस्तीपुर जिला के स्थनीय डाकघर में विगत तीन दिनो से लिंक फेल होने के कारण उसका खामियाजा यंहा के स्थानीय उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है,प्रधान डाकघर होने के बाद भी यंहा लिंक की समस्या बनी रहती है,लगातार लिंक फेल होने के कारण ग्राहको को डाकघर का रुख दूसरी तरफ करना पड़ रहा है,कर्मचारियो का कहना है की सर्वर में खराबी होने के कारण लिंक फेल हुआ है।
Transcript Unavailable.
