प्रखंड-जमालपुर,मुंगेर,बिहार से प्रिंस जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि अब डाकघर अपने ग्राहकों को अब बहुत जल्दी ही विशेष सुविधा दिलाने की दिशा में काम कर रहा है डाकघर की इस नई सुविधा से खासकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को राहत मिलेगी,ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को रिचार्ज कराने के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा,मोबाइल,एवं टी.वी रिचार्ज की सुविधा घर बैठे डाकघर के माध्यम से लोग ले सकेंगे, डाकघर कॉमन सर्विस सेंटर भी खुलेगी इसके तहत ग्राहको को सभी सुविधांए आसानी से मिल सकेगी, जो डाकघर से खाताधारक नेट-बैंकिंग,मोबाइल-बैंकिंग,मोबाइल-प्रीमियम जमा करने के साथ ही ए.टी.एम सुविधा का लाभ भी उठा सकेंगे, इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को डाकघर में इ.-सर्विस, बिल-पेमेंट, रेलवे व एयर टिकट आदि की सुविधांए दी जाएगी।दोस्तो अगर आप भी इसी तरह की ख़बरें हमारे साथ बांटना चाहते है तो कॉल करे ,हमारे नि:शुल्क नंबर 08800984861 पर।
