शिक्षा विभाग में होगी 3.20 लाख नियुक्ति शिक्षकों को बनेगी बियोमेटिक हाजरी
फेनहारा प्रखंड क्षेत्र के जीपीएस इजोरबारा में मंगलवार को पांचवी वर्ग के वार्षिक परीक्षा में 22 छात्रों ने परीक्षा दिया है वहीं विद्यालय के प्रधान शिक्षक मोहम्मद इरशाद आलम ने बताया कि मंगलवार को 26 छात्राओं में से 22 छात्राओं ने परीक्षा दिया है वही मौके पर आजाद आलम मोहम्मद इलियास आशा कुमारी नजमा खातून सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे
ग्राम पंचायत बीमा की कुछ समस्याओं के बारे में
मोतिहारी डीएम की अध्यक्षता में सदर अस्पताल सभागार में, जेई/ एईएस पर नियंत्रण को लेकर शुक्रवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक की गई। डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि जिले भर में एईएस/जेई पर पूर्ण नियंत्रण के लिए संबंधित विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर गंभीरता पूर्वक कार्य करना सुनिश्चित करें। आगनबाड़ी केंद्र, शिक्षा, परिवहन, जीविका, पंचायती राज विभाग,आपूर्ति विभाग, निजी संस्थान प्रचार-प्रसार कर लोगों में जागरूकता फैलाएंद्ध प्रभावित मरीज को चिन्हित कर समुचित उपचार करना सुनिश्चित करें। पीपीटी से चर्चा के क्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई निर्देश दिए गए। कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले में एईएस/जेई का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचाव केलिए स्वास्थ्य विभाग व प्रभावित प्रखंडों के प्रभारी, चिकित्सा पदाधिकारियों व आशा, आईसीडीएस, जीविका के साथ ही अन्य विभागों को एलर्ट मोड में रहें। ताकि एईएस /जेई के प्रभाव से बच्चों को सुरक्षित किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिया कि एईएस/ जेई से ग्रसित बच्चों को अस्पतालों में 24 घण्टे इमरजेंसी इलाज की सुविधा उपलब्ध कराएं। व्यापक पैमाने पर प्रचार प्रसार कराना सुनिश्चित करें।
मनरेगा योजना में सामग्री आपूर्ति कर रिटर्न दाखिल करने में टर्न ओवर छिपाना 112 सप्लायर को महंगा पड़ा। इनलोगों के द्वारा वर्ष 2019-20 व 2021-22 में दाखिल किये गये रिटर्न में कम जीएसटी भुगतान करने का मामला पकड़ाया है। वाणिज्य कर विभाग ने उक्त सभी सप्लायर पर 1.22 करोड़ जीएसटी बकाया चार्ज करते हुए वसूली के लिए नोटिस जारी किया है। विभागीय सख्ती का नतीजा है कि अबतक 10 आपूर्तिकर्ताओं ने करीब 8 लाख जीएसटी मद में जमा कराया है। अन्य आपूर्तिकताओं को आगामी 25 मार्च तक बकाया जीएसटी जमा कराने का सख्त निर्देश दिया गया है। जो आपूर्तिकर्ता उक्त तिथि तक बकाया जीएसटी नहीं जमा कराएंगे उनके विरूद्ध कुल बकाया टैक्स पर पेनाल्टी लगाते हुए राशि वसूली की कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है मनरेगा योजना में कराये गये विभिन्न कार्यों के लिए उक्त आपूर्तिकर्ताओं के द्वारा सामग्री की आपूर्ति की गयी है। लेकिन वाणिज्य कर विभाग को दिये जानेवाले जीएसटी में सलाना टर्न ओवर कम करके दिखाया है। जो विभाग के द्वारा विवरणी जांच में मामला पकड़ाया है। इसको लेकर विभाग ने गंभीरता से लेते हुए जीएसटी वसूली की कार्रवाई शुरू की है।
बिहार राज्य के मोतिहारी कस्टम विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर दो वाहन सहित करीब 17.5 लाख रुपये मूल्य के कॉस्मेटिक समान व बैट्री स्क्रैप को जब्त किया है। दोनों वाहनों के चालक तस्करी के समान के साथ पकड़े गए है। मोतिहारी कस्टम उपायुक्त रोहित खरे ने बताया कि सूचना पर कस्टम अधीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर बेतिया-गोपालगंज रोड में मंगलापुर घाट के पास छापेमारी कर कॉस्मेटिक समान लोड एक जीप पकड़ी गयी। नेपाल निर्मित कॉस्मेटिक समान तस्करी के जरिये गोपालगंज ले जायी जा रही थी। जीप सहित जब्त कॉस्मेटिक समान की कीमत करीब 8.32 लाख रुपये आंकी गयी है। वहीं सुगौली-रक्सौल रोड़ में एक पीकअप गाड़ी से तस्करी का बैट्री स्क्रेप बरामद किया गया है। गाड़ी सहित जब्त स्क्रेप की कीमत करीब 9.24 लाख रुपये आंकी गयी है। कस्टम विभाग की कार्रवाई से तस्करों में हड़कम्प मच गई है।
चंपारण रंग एवं लघु फिल्मोत्सव कार्यक्रम के तीसरे दिन भिखारी ठाकुर द्वारा लिखित व मनोज कुमार सिंह द्वारा निर्देशित नाटक गंगा स्नान का सफल मंचन हुआ। वहीं तीन लघु फिल्म का प्रदर्शन हुआ। कार्यक्रम का समापन फूलों की होली से किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो.अरुण कुमार मिश्र व स्वागत भाषण अनिल वर्मा ने किया। वहीं, दूसरे चंपारण रंग एवं लघु फिल्मोत्सव के दूसरे दिन देश भर से विभिन्न भाषाओं की चयनित 23 फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई। वहीं शाम के सत्र में नाट्य एवं कलाकर्मी राजकुमार द्वारा परिकल्पित एवं अभिनीत लघु नाटिका ‘फौजी’ का प्रभावशाली मंचन किया गया। उसके बाद वरीय रंगकर्मी एवं इजेडसीसी के सदस्य प्रसाद रत्नेश्वर द्वारा परिकल्पित एवं अभिनीत एकल नाटक ‘विदाउट स्क्रिप्ट’ का प्रदर्शन हुआ। इस नाटक का विधिवत कोई स्क्रिप्ट नहीं था। नाटक इम्प्रोवाइजेशन के माध्यम से अपनी यात्रा तय किया। तीसरी और अंतिम प्रस्तुति आशीर्वाद रंगमंडल बेगूसराय की श्रवण गोस्वामी लिखित एवं अमित रौशन द्वारा निर्देशित फुललेंथ नाटक ‘कठकरेज’ का भावपूर्ण मंचन हुआ जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। नाटक में आधुनिकता की अंधी दौड़ और दरकते संबंधों का जीवंत चित्रण किया गया है। जबकि आयोजन के प्रथम दिन भी मंच से हुई एक से बढ़कर एक कई यादगार प्रस्तुतियों ने जिले के कला प्रेमियों को खूब प्रभावित किया ।
वर्ष 2023-24 के लिए सेना में अग्निवीर (विभिन्न ट्रेडों) की बहाली को लेकर 15 मार्च तक रजिस्ट्रेशन होना है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरना है, इसमें किसी तरह की परेशानी होने पर सेना उनकी मदद करेगी। सेना की ओर से फॉर्म भरने की पूरी तकनीकी जानकारी देने के लिए यूट्यूब पर चार वीडियो (दो हिंदी व दो अंग्रेजी में) अपलोड किए गए हैं। इसके बावजूद परेशानी होने पर अभ्यर्थी मुजफ्फरपुर सेना भर्ती कार्यालय से मदद ले सकते हैं। इसके लिए भर्ती कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाया गया है। सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक यह सुविधा मिलेगी। शुक्रवार को विभिन्न जिलों से पहुंचे 40 अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मुजफ्फरपुर सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल बॉबी जसलोटिया ने बताया कि फॉर्म का रजिस्ट्रेशन शुल्क 500 रुपये रखा गया है। इसमें आधी राशि 250 रुपये अभ्यर्थी और आधी राशि सेना वहन करेगी। अभ्यर्थी भुगतान पोर्टल पर अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड से शुल्क जमा कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर का आधार से और डेबिट कार्ड का मोबाइल से लिंक होना जरूरी है।
बिहार राज्य के मोतिहारी प्रेक्षागृह मोतिहारी में डीएम व एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में बिहार कर्मचारी चयन आयोग बिहार पटना द्वारा आयोजित तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2022 के प्रथम चरण की पुनर्परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को सुपर जोनल, जोनल ,स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्राधीक्षक, पुलिस पदाधिकारी व वीक्षकों के साथ ब्रीफिंग की गयी। डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने उक्त परीक्षा को कदाचार मुक्त , शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता पूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए विधि व्यवस्था सुदृढ़ रहेगी। कहा कि सीसीटीवी कैमरा ,स्टैटिक मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए । उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि उक्त परीक्षा के सफल आयोजन के लिए गंभीरता पूर्वक अपने कर्तव्यों व दायित्वों का अक्षरश अनुपालन सुनिश्चित करेंगे । अपर समाहर्ता पवन कुमार सिन्हा ने कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी को विस्तृत रूप से ब्रीफिंग की। बिहार कर्मचारी आयोग के द्वारा तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त (प्रारंभिक ) प्रतियोगिता परीक्षा 2022( प्रथम पाली की पुनर्परीक्षा ) 5 मार्च को प्रथम पाली में सामान्य ज्ञान विषय के लिए 12 बजे से 215 बजे अपराह्न तक आयोजित की जाएगी। 15 परीक्षा केंद्रों पर 10376 परीक्षार्थी शामिल होंगे ।
दक्षिणी कोरिया व भारत के मैत्री संबंध के 50 वर्ष पूरे होने पर दक्षिणी कोरिया के प्रधानमंत्री के मुख्य सलाकार सह बौद्ध धर्म के प्रख्यात भंते ली खग सीक अपने 108 बुद्ध तीर्थ यात्रियों के साथ भारत में 9 फरवरी से पैदल यात्रा कर रहे हैं। बौद्ध तीर्थ यात्रियों का जत्था शुक्रवार को केसरिया पहुंचा। जहां 108 बौद्ध यात्रियों ने विश्व प्रसिद्ध स्तूप का दर्शन एवं पूजन किया। यह जत्था केसरिया में रात्रि विश्राम करेगा ।
