मोतिहारी डीएम की अध्यक्षता में सदर अस्पताल सभागार में, जेई/ एईएस पर नियंत्रण को लेकर शुक्रवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक की गई। डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि जिले भर में एईएस/जेई पर पूर्ण नियंत्रण के लिए संबंधित विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर गंभीरता पूर्वक कार्य करना सुनिश्चित करें। आगनबाड़ी केंद्र, शिक्षा, परिवहन, जीविका, पंचायती राज विभाग,आपूर्ति विभाग, निजी संस्थान प्रचार-प्रसार कर लोगों में जागरूकता फैलाएंद्ध प्रभावित मरीज को चिन्हित कर समुचित उपचार करना सुनिश्चित करें। पीपीटी से चर्चा के क्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई निर्देश दिए गए। कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले में एईएस/जेई का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचाव केलिए स्वास्थ्य विभाग व प्रभावित प्रखंडों के प्रभारी, चिकित्सा पदाधिकारियों व आशा, आईसीडीएस, जीविका के साथ ही अन्य विभागों को एलर्ट मोड में रहें। ताकि एईएस /जेई के प्रभाव से बच्चों को सुरक्षित किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिया कि एईएस/ जेई से ग्रसित बच्चों को अस्पतालों में 24 घण्टे इमरजेंसी इलाज की सुविधा उपलब्ध कराएं। व्यापक पैमाने पर प्रचार प्रसार कराना सुनिश्चित करें।
