बिहार राज्य के मोतिहारी कस्टम विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर दो वाहन सहित करीब 17.5 लाख रुपये मूल्य के कॉस्मेटिक समान व बैट्री स्क्रैप को जब्त किया है। दोनों वाहनों के चालक तस्करी के समान के साथ पकड़े गए है। मोतिहारी कस्टम उपायुक्त रोहित खरे ने बताया कि सूचना पर कस्टम अधीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर बेतिया-गोपालगंज रोड में मंगलापुर घाट के पास छापेमारी कर कॉस्मेटिक समान लोड एक जीप पकड़ी गयी। नेपाल निर्मित कॉस्मेटिक समान तस्करी के जरिये गोपालगंज ले जायी जा रही थी। जीप सहित जब्त कॉस्मेटिक समान की कीमत करीब 8.32 लाख रुपये आंकी गयी है। वहीं सुगौली-रक्सौल रोड़ में एक पीकअप गाड़ी से तस्करी का बैट्री स्क्रेप बरामद किया गया है। गाड़ी सहित जब्त स्क्रेप की कीमत करीब 9.24 लाख रुपये आंकी गयी है। कस्टम विभाग की कार्रवाई से तस्करों में हड़कम्प मच गई है।