स्थित जयमूर्तिनगर स्टेशन से पुरब जितना गांव जानेवाली सड़क का पुल वर्षो से टूटा है। पुलिया टूटने से जितना,झझरा,रेगानिया ,बलुआ सहित नेपाल जानेवाले राहगीर परेशान रहते हैं। विशेष कर बरसात में यह रास्ता बिल्कुल बन्द हो जाता है। स्टेशन आने वाले राहगीर को 5 किलोमीटर दूर से दूसरा रास्ता पकड़ कर आना पड़ता है। जिससे उन्हें आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आवेदन में सरपंच रामाधार साह, पूर्व मुखिया रामनिवास साह, शंकर यादव,पूर्व मुखिया मनोज यादव,रामउग्रे साह, दिनेश तिवारी,पप्पू कुमार के अलावे दर्जनों ग्रामीणों ने प्रमुख को आवेदन देकर पुलिया बनवाने की मांग की है।प्रमुख निधि यादव ने कहा आमजन की कठिनाई को देखते हुए पुल शीघ्र बनाया जायेगा। ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके।

हाल ही में ढाका में बढ़ी चोरी की घटनाओं पर एक्शन लेते हुए एसपी कांतेश मिश्र ने रविवार की रात्रि ढाका पहुंच पुलिस गश्त व अन्य कार्रवाई का जायजा लिया। उन्होंने चोरी की घटनास्थल को भी देखा व थाने में पहुंचकर पुलिस अधिकारियों की जमकर क्लास लगायी तथा मामले का शीघ्र उद्भेदन नहीं होने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर उन्होंने गश्ती सुदृढ़ करने की कार्ययोजना का निर्देश दिया तथा हाल ही में हुयी चोरी की घटनाओं का उद्भेदन करने के लिए हरसंभव प्रयास करने का निर्देश दिया। उन्होंने लूट, डकैती, चोरी के कांडों में जमानत पर बाहर आए बदमाशों को चिह्नित कर उनका भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया। बैठक में डीएसपी राजेश कुमार सहित अनुमंडल के सभी थानों के थानाध्यक्ष मौजूद थे।

सिविल सर्जन डॉ. अंजनी कुमार ने तुरकौलिया सीएचसी के वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अर्जुन प्रसाद गुप्ता को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बनाया है। इस संबंध में सीएस ने पत्र जारी कर कहा है कि सीएचसी तुरकौलिया के वरीय चिकित्सा पदाधिकारी होने के कारण उन्हें प्रभारी बनाया गया है।

नेपाल के सिमरा से निकल कर पूर्वी चंपारण के रक्सौल में प्रवेश करते हुए सिकरहना नदी में मिलने वाली सरिसवा नदी को प्रदूषण मुक्त व अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए एक बैठक हुई। जिसमें विगत तीन सप्ताह से जारी अनुगमन के आधार पर 9 फैक्ट्रियों को चिन्हित किए जाने की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।जिसने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को सुचारू नहीं करते हुए प्रदूषण मानक व नियमो का उल्लंघन किया है।

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम तथा झांकी को लेकर एसडीओ इफ्तेखार अहमद ने सोमवार को सरकारी व निजी स्कूलों के एचएम के साथ बैठक की तथा गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। साथ ही स्कूली बच्चाें द्वारा झांकी प्रस्तुत करने की कार्ययोजना बनायी गयी। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों द्वारा झांकी निकाली जाएगी वे अपना प्रोग्राम रिपोर्ट 14 जनवरी तक जमा कर दें। 23 व 24 जनवरी को झांकी का रिहर्सल किया जाएगा। झांकी में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।

 बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में पूर्वी चंपारण जिला 16 वें पायदान पर आया है। नवंबर माह के स्टेट रेंकिंग से इसका खुलासा हुआ है। इस योजना के तहत नंबर वन पर सुपौल, दूसरे स्थान पर अररिया, तीसरे स्थान पर किशनगंज सहित बारह नंबर पर मुजफ्फरपुर, चौदह पर समस्तीपुर जिला का रैंक आया है। मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना में जिला 11 वें स्थान पर मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना में राज्य स्तर पर जिला 11 वें स्थान पर आया है। प्रथम स्थान पर शिवहर, दूसरे पर सिवान, तीसरे पर बक्सर, चौथे पर सीतामढ़ी सहित बारहवें नम्बर पर पश्चिमी चंपारण, सोलहवें स्थान पर मुजफ्फरपुर जिला आया है।

अपनी मांगों के समर्थन में बिहार फेयर प्राईस डीलर्स एसोसिएशन एवं जनवितरण प्रणाली विक्रेता संघ के तत्वावधान में पीडीएस दुकानदार मंगलवार को गर्दनीबाग में ऐतिहासिक विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे। जिला सचिव श्यामकिशोर मिश्र ने बताया कि उक्त धरना प्रदर्शन में सभी प्रखंडों के पीडीएस दुकानदार शामिल होंगे।जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।देर रात को डीलर्स का विशाल जत्था पटना के कूच करेगा।हर हाल में सुबह साथ बजे पटना पहुंचना है।बताया कि पूर्व से लंबित मांगों को लेकर सभी डीलर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है।मार्जिन मनी के नाम पर कई वर्षों से पैसा जमा कर रखा है।जिसे शीघ्र सभी दुकानदारों के खाते में सरकार रिटर्न करें,पीडीएस दुकानदारों को सरकारी सेवक घोषित करना आदि मांग शामिल है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष बृजकिशोर सिंह,रघुवंश सिंह,अरविन्द तिवारी, केदार राय,बाशिष्ठ पांडेय, जितेंद्र तिवारी,अवधेश कुमार, वीर बहादुर राम,रामनारायण प्रसाद, इरशाद अंसारी, संदीप कुमार थे।

प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के अन्तर्गत गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जहां 85 गर्भवती महिलाओं की जांच की गयी। जांच करते हुए चिकित्सक डॉ गुलअफशान व डॉ सईदुर रहमान ने गर्भवती महिलाओ को ठंड में विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत बताए। महिलाओं का अस्पताल द्वारा मुफ्त में सुगर, वीडीआरएल, हेपटाइटिस बी, हीमोग्लोबिन, यूरिन आदि का जांच किया गया। गर्भवती महिला का ब्लड प्रेसर, गर्भ में पल रहे बच्चे का धड़कन आदि का भी जांच चिकित्सकों ने किया। डॉ सईदुर ने बताया कि महिलाओ को आयरन व कैल्सियम की दवा दी गई। उन्होंने इस कंपकपाती ठंड में सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत कही। अंडा, मछली व दूध का सेवन करने का सुझाव दिया। स्वास्थ्य जांच शिविर को सफल बनाने में बीसीएम विमलेंदु शेखर, जमाल अख्तर सहित अन्य की भूमिका सराहनीय रही।

कोल्ड वेब में सदर अस्पताल परिसर स्थित आश्रय भवन मरीजों के अभिभावकों व बेसहारा लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है। 24 बेड का आश्रय भवन में रात गुजारने वालों को बिछावन के साथ कम्बल मुफ्त में मिल रहा है। अगर भोजन करते हैं तो मात्र रहा है। डीएम के प्रयास से यह सम्भव हो पाया है। रात में फुटपाथ पर रात गुजारने वाले ठेला चालक, रिक्शा चालक जो किसी दुकान या पुल के नीचे ठिठुर कर रात बिताते थे। सदर अस्पताल के मरीज के अविभावक जो अस्पताल के चबूतरा या फिर बरामद पर रात गुजरते थे उनके लिये यह शरण स्थली से काफी फायदा हो रहा है। यहां बेड से लेकर पंखा व आरओ के पानी की भी व्यवस्था है। इस पर निगरानी नगर निगम के द्वारा होता रहता है। क्योंकि यह भवन नगर निगम के द्वारा बनाया गया है। भवन में रात गुजारने वाले ठेला चालक बरियारपुर के समीम अहमद व चिरैया के रिक्सा चालक राजेश ने बताया कि रहने से लेकर भोजन की व्यवस्था बेहतर है। आश्रय भवन के प्रभारी बताती हैं कि हाउस फूल चल रहा है।

इन्स्पायर अवार्ड मानक योजनान्तर्गत वर्ष 2022-23 में जिलास्तरीय प्रदर्शनी- सह- परियोजना प्रतियोगिता को109 प्रतिभागियों का चयन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने किया है। चयनित प्रतिभागियों को प्रोजेक्ट निर्माण तथा प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु कुल दस हजार रूपए की राशि विद्यार्थियों के बैंक खाते में उपलब्ध करायी जा रही है। सभी चयनित प्रतिभागी जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसकी तिथि निर्धारित होने पर विद्यालय के माध्यम से उन्हें सूचित किया जाएगा। यदि किसी विद्यार्थी के बैंक खाता विवरण में कोई त्रुटि होने के कारण राशि प्राप्त नहीं होता है, तो विद्यालय लॉग इन से उसमें सुधार किया जा सकता है। बैंक खाता विवरण में सुधार के उपरांत खाते में राशि अंतरित की जाएगी।